परसेवेरेंस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
परसेवेरेंस
जेट प्रोप्लसन लैबोरेटरी में परसेवेरेंस
जेट प्रोप्लसन लैबोरेटरी में परसेवेरेंस
अंतरिक्ष यान के गुण
निर्माता जेट प्रोप्लसन लैबोरेटरी
लॉन्च वजन 1025 किलोग्राम
आकार-प्रकार 3 x 2.7 x 2.2 m
ऊर्जा 110 वाट
मिशन का आरंभ
प्रक्षेपण तिथि 30 जुलाई - 15 अगस्त 2020
रॉकेट यूनाइटेड लॉन्च अलायंस एटलस 5-541 रॉकेट
सेवा में प्रवेश 18 फरवरी 2021 (योजना)
उपकरण
----
नासा मार्स रोवर
← Curiosity
परसेवेरेंस रोवर

परसेवेरेंस (Perseverance शब्दार्थ: दृढ़ता) एक अन्तरिक्ष यान है जिसे नासा द्वारा बनाया गया है। यह 30 जुलाई 2020 को 11:50 यूटीसी पर एटलस 5 रॉकेट से मंगल ग्रह के लिये छोड़ा जा चुका है जहाँ यह 18 फरवरी, 2021 में स्काईक्रेन की सहायता से जेज़रो क्रेटर की सतह पर उतर कर अनुसंधान करेगा।[1][2][3] यह अपने साथ एक विशेष हेलीकॉप्टर भी ले जाएगा, जिसे इनजेनुईटी नाम दिया गया है।[4]

नामकरण[संपादित करें]

परसेवेरेंस एक अंग्रेजी शब्द है, जिसका हिन्दी में अर्थ "दृढ़ता" होता है।

बनावट[संपादित करें]

परसेवेरेंस के उपकरणों को दिखाता हुआ चित्रण

परसेवेरेंस एक छः पहियों वाला और 1050 किलो वजनी यान है। इसे एक रेडियोआईसोटोप थर्मो जेनरेटर 110 वाट की शक्ति देता है, जिसे यह यान अपनी दो लिथियम आयन बैट्री में भी इकट्ठा कर सकता है, ताकी आवश्यकता पड़ने पर अत्यधिक शक्ति का उपयोग किया जा सके। इसमें एक यान्त्रिक बाँह है जो की अनुसन्धान के समय काम आयेगी।

उपकरण[संपादित करें]

वैज्ञानिक उद्देश्यों के आधार पर, रोवर उपकरणों के लिए लगभग 60 प्रस्तावों [5] [6] का मूल्यांकन किया गया और, 31 जुलाई 2014 को, नासा ने रोवर के लिए पेलोड की घोषणा की।[7][8]

सात मुख्य अनुसन्धान उपकरण[संपादित करें]

  • प्लैनेटरी इंस्ट्रूमेंट फ़ॉर एक्स-रे लिथोकेमिस्ट्री (PIXL) एक एक्स-रे प्रतिदीप्ति स्पेक्ट्रोमीटर जो मंगल ग्रह की सतह की मौलिक संरचना का बारीक पैमाने पर निर्धारण करेगा।[9][10]
  • रडार इमेजर फ़ॉर मार्स सबसरफ़ेस एक्सपेरिमेंट (RIMFAX) एक भू-भेदी रडार।
  • मार्स एनवायरोमेण्टल डायनेमिक्स अनालाईजर (MEDA) रोवर के वातावरण पर नजर रखने के लिये।
  • मार्स ऑक्सीजन आईएसआरयू एक्सपेरिमेण्ट (MOXIE) मंगल पर कार्बन डाईऑक्साईड से ऑक्सिजन बनाने के लिये। ताकि भविष्य में मानव मिशन के लिये प्रद्योगिकी को परखा जा सके।
  • सुपरकैम (SuperCam) रासायनिक अध्ययन करने और छवियाँ लेने के लिये।
  • मास्टकैम-ज़ी (Mastcam-Z) कैमरे।
  • स्कैनिंग हैबिटेबल एनवायरोमेण्ट्स विद रमण एण्ड ल्युमिनेसेंस फ़ॉर आर्गेनिक्स एण्ड केमिकल्स (SHERLOC) एक पराबैंगनी रमण स्पेक्ट्रोमीटर।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. mars.nasa.gov. "Mars 2020 Perseverance Rover". mars.nasa.gov (अंग्रेज़ी में). मूल से 4 जून 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-07-11.
  2. Greicius, Tony (2020-07-08). "7 Things to Know About the Mars 2020 Perseverance Rover Mission". NASA. मूल से 9 जुलाई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-07-11.
  3. Greicius, Tony (2020-07-09). "NASA's Perseverance Rover Attached to Atlas V Rocket". NASA. मूल से 10 जुलाई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-07-11.
  4. Greicius, Tony (2020-06-22). "How NASA's Mars Helicopter Will Reach the Red Planet's Surface". NASA. मूल से 27 जून 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-07-11.
  5. Webster, Guy; Brown, Dwayne (21 January 2014). "NASA Receives Mars 2020 Rover Instrument Proposals for Evaluation". NASA. मूल से 24 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 January 2014.
  6. Timmer, John (31 July 2014). "NASA announces the instruments for the next Mars rover". ARS Technica. मूल से 20 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 March 2015.
  7. Brown, Dwayne (31 July 2014). "Release 14-208 – NASA Announces Mars 2020 Rover Payload to Explore the Red Planet as Never Before". NASA. मूल से 1 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 July 2014.
  8. Brown, Dwayne (31 July 2014). "NASA Announces Mars 2020 Rover Payload to Explore the Red Planet as Never Before". NASA. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 July 2014. This article incorporates text from this source, which is in the सार्वजनिक डोमेन.
  9. Webster, Guy (31 July 2014). "Mars 2020 Rover's PIXL to Focus X-Rays on Tiny Targets". NASA. मूल से 2 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 July 2014. This article incorporates text from this source, which is in the सार्वजनिक डोमेन.
  10. "Adaptive sampling for rover x-ray lithochemistry" (PDF). मूल (PDF) से 8 August 2014 को पुरालेखित.