गोपाल वंश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गोपाल राजवंश (गोपाल वंश या राज वंश) काठमांडू घाटी में गोपों (यादव) द्वारा स्थापित प्राचीन नेपाल का पहला राजवंश था।[1][2][3] गोपाल वंश के राजाओं ने नेपाल पर 505 वर्षों तक शासन किया। गोपाल वंश के बाद प्राचीन नेपाल पर महिषपाल वंश के अहीरों (यादव) ने अधिकार कर लिया था।[4][5][6]

उत्पत्ति एवं इतिहास[संपादित करें]

पौराणिक कथाओं के अनुसार, नेपाल का प्रारंभिक वंश गोपों द्वारा स्थापित गोपाल राजवंश था, जिसने लगभग पांच शताब्दियों तक शासन किया। उनके बाद नेपाल पर महिषपाल वंश के अभीरों ने शासन किया।[7][8][9][10]

एक और मान्यता यह थी कि गोपालवंशी एवं महिषपालवंशी एक ही वंश के थे और वे अपने पेशे के आधार पर दो में विभाजित थे।[11] अमरकोष में भी अभीर एवं गोप को पर्यायवाची लिखा गया है।[12]

पशुपतिनाथ मंदिर[संपादित करें]

गोपाल वंश के राजाओं को प्राचीन नेपाल में पशुपतिनाथ ज्वालामुखी टीले पर वैदिक देवता पशुपतिनाथ के मंदिर की स्थापना का श्रेय दिया जाता है, जो पशुपतिनाथ मंदिर का स्थान बन गया।[13]

गोपाल वंश के राजा भगवान शिव के उपासक थे।[14]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Satyal, Yajna Raj (1988). Tourism in Nepal: A Profile (अंग्रेज़ी में). Nath Publishing House.
  2. Kerung, P. T. Sherpa; Höivik, Susan (2002). Nepal, the Living Heritage: Environment and Culture (अंग्रेज़ी में). Kathmandu Environmental Education Project.
  3. Nepal: An Introduction to Nepalese Culture (अंग्रेज़ी में). Sahayogi Press. 1975.
  4. Hoefer, Hans (1984). Nepal (अंग्रेज़ी में). Apa Productions. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-9971-925-70-3.
  5. Jośī, Harirāma (1998). Pages of the Forgotten Past (अंग्रेज़ी में). Joshi Research Institute.
  6. Different Aspects of Nepalese Way of Life (अंग्रेज़ी में). Nepal National Commission for UNESCO. 1973.
  7. Vajrācārya, Dhanavajra; Malla, Kamal Prakash (1985). The Gopālarājavaṃśāvalī (अंग्रेज़ी में). Franz Steiner Verlag. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-515-04349-6.
  8. "Rishikesh Shah - Wikipedia". en.m.wikipedia.org (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-04-22.
  9. Satyal, Yajna Raj (1988). Tourism in Nepal: A Profile (अंग्रेज़ी में). Nath Publishing House.
  10. Hoefer, Hans (1984). Nepal (अंग्रेज़ी में). Apa Productions. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-9971-925-70-3.
  11. Vajrācārya, Dhanavajra; Malla, Kamal Prakash (1985). The Gopālarājavaṃśāvalī (अंग्रेज़ी में). Franz Steiner Verlag. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-3-515-04349-6.
  12. Enthoven, Reginald Edward (1990). The Tribes and Castes of Bombay (अंग्रेज़ी में). Asian Educational Services. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-206-0630-2.
  13. Ḍhakāla, Bāburāma (2005). Empire of Corruption (अंग्रेज़ी में). Babu Ram Dhakal. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-99946-33-91-3.
  14. Bhattarai, Muralidhar (1960). Lectures on Nepal-culture (अंग्रेज़ी में). World Friendship Association] Vikram 2017.