बाँका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बाँका
Banka
{{{type}}}
बाँका is located in बिहार
बाँका
बाँका
बिहार में स्थिति
निर्देशांक: 24°53′N 86°55′E / 24.88°N 86.92°E / 24.88; 86.92निर्देशांक: 24°53′N 86°55′E / 24.88°N 86.92°E / 24.88; 86.92
देश भारत
प्रान्तबिहार
ज़िलाबाँका ज़िला
ऊँचाई79 मी (259 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल45,977
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, अंगिका
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड813102
दूरभाष कोड91-6424
वाहन पंजीकरणBR-51

बाँका (Banka) भारत के बिहार राज्य के बाँका ज़िले में स्थित एक प्रमुख नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]

भूगोल[संपादित करें]

बाँका चांदन नदी के किनारे बसा हुआ है।

इतिहास[संपादित करें]

यह एक अत्यंत प्राचीन शहर है। पुराणों में और महाभारत में इस क्षेत्र को अंग प्रदेश का हिस्सा माना गया है। इस अंग प्रदेश के निकट स्थित चम्पानगर महान पराक्रमी शूरवीर कर्ण की राजधानी मानी जाती रही है। यह बिहार के मैदानी क्षेत्र का आखिरी सिरा और झारखंड और बिहार के सीमा का मिलन स्थल है। यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा गया और पटना है। रेल और सड़क मार्ग से भी यह शहर अच्छी तरह जुड़ा है। पुराणों में वर्णित समुद्र मंथन में प्रयुक्‍त मथान अर्थात मंदराचल तथा मथानी में लपेटने के लिए जो रस्‍सा प्रयोग किया गया था वह दोनों ही उपकरण यहाँ विद्यमान हैं और आज इनका नाम तीर्थस्‍थ‍लों के रूप लिया जाता है ये हैं वासुकिनाथ और मंदारहिल. इस शहर मे बहुत ही अच्छे-अच्छे विद्यालय भी है। शहर में एक महाविद्यालय भी है - पी० बी० एस० महाविद्यालय।

भागलपुर का कुख्यात अखफोड़वा कांड रजौन थाने से ही शुरू हुआ था जो बाँका में ही पड़ता है, और सबसे ज्यादा कांड यहीं हुआ था। इस कांड पर आधारित गंगाजल पिक्चर बनी है. रजौन प्रखन्ड में कुछ गांव है: पीपराडीह , धौनी, खिड्डी, बनगांव, नरीपा, नीमा, नवादा, धर्मचक, सोहानि, खैरा आदि, खैरा में एक प्रसिद्ध मन्दिर भी है।

यदि स्वतंत्रता सेनानी की बात करे तो पटना सचिवालय कांड में शहिद सतीश चन्द्र झा को याद किया जाता है उनकी प्रतिमाएं ढाकामोड़ के चौराहे पर खड़ा किया गया है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Bihar Tourism: Retrospect and Prospect Archived 2017-01-18 at the वेबैक मशीन," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999
  2. "Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810