योगाचारभूमिशास्त्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

योगाचारभूमिशास्त्र बौद्ध धर्म की महायान शाखा का एक विशाल एवं प्रभावशाली ग्रन्थ है। परम्परा से यह असङ्ग या बोधिसत्व मैत्रेय की रचना मानी जाती है। चीनी भाषा तथा तिब्बती भाषा में इसके अनुवाद हुए जो अब भी अपने सम्पूर्ण रूप में प्राप्य हैं। किन्तु मूल संस्कृत ग्रन्थ का लगभग ५० प्रतिशत भाग ही (९ टुकड़ों में) प्राप्त हो पाया है।