सदस्य:Ranjana shukla dixit/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्रेम नारायण शुक्ल[संपादित करें]

प्रेम नारायण शुक्ल ( २ अगस्त, १९१४ - १२ जनवरी १९९१) एक भारतीय हिंदी  प्राध्यापक, हिंदी साहित्य सम्मलेन, प्रयाग के साहित्य मंत्री, लेखक तथा संपादक थे। उनकी प्रमुख कृतियां 'भारतेन्दु की नाट्यकला', 'हिंदी साहित्य में विविधवाद ', 'संत साहित्य' हैं। संपादक के रूप में उन्होनें अनेक जन्मशती विशेषांकों, ग्रंथों का संपादन किया।

जीवन परिचय [संपादित करें]

प्रेम नारायण शुक्ल का जन्म कानपुर जिले की घाटमपुर तहसील के अंतर्गत ओरिया ग्राम में २ अगस्त, १९१४ को हुआ था।  पांच वर्ष की आयु में माता का निधन हो गया था, पिता जी  पं॰ नन्द किशोर शुक्ल, वैद्य थे। उनकी सम्पूर्ण शिक्षा-दीक्षा कानपुर में ही हुई।  १९४१ में आगरा विश्वविद्यालय से एम॰ ए॰(हिंदी साहित्य ) की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त हुआ था (उस समय कानपुर के अधिकतर कॉलेज आगरा विश्वविद्यालय के अंतर्गत आते थे)। उसी वर्ष अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन की 'साहित्यरत्न' परीक्षा में भी प्रथम श्रेणी में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त हुआ। १९५२ में उनको आगरा विश्वविद्यालय ने पी-एच. डी  तथा १९६५ में  डी॰ लिट्॰ की उपाधियाँ दीं।

प्रेम नारायण शुक्ल ने अपने जीवन की शुरुआत श्री गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा चलाये गए अखबार 'प्रताप' से एक लेखक के रूप में की। १९४३ से उन्होंने  डी॰ ए ॰वी॰ डिग्री कॉलेज कानपुर में हिंदी  विभाग में  व्याख्याता के रूप में कार्य प्रारम्भ किया और १९६२ से १९७७ तक वहीं पर  विभागाध्यक्ष के पद  पर रहे। अवकाश ग्रहण करने के पश्चात् १९८२ तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विशिष्ट प्रोफेसर के मानक पद पर रहे, इसके अतिरिक्त वे विभिन्न विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर भी थे। उन्होने निरंतर हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग से जुड़े रहे और बहुत समय तक सम्मेलन के साहित्य-मंत्री के पद पर कार्य किया। १२ जनवरी, १९९१ को वे पंचतत्व में विलीन हुए।

कृतियाँ[संपादित करें]

  • भारतेन्दु की नाट्यकला
  • हिंदी साहित्य में विविधवाद
  • संत साहित्य (भाषा परक अध्ययन)
  • प्रेमचंद्र
  • संत कबीर
  • आचार्य मुंशीराम शर्मा 'सोम' : साधना और सर्जना (वाल्मीकि त्रिपाठी के साथ)

संकलित एवं सम्पादित कृतियां  (पाठ्य पुस्तक  के रूप में ) [संपादित करें]

  • हिंदी गद्य पारिजात : हिंदी साहित्य सम्मेलन,प्रयाग 
  • सुकवि सुधा : लगभग ६०-७० के दशक में यू॰पी॰ बोर्ड की दसवीं की हिंदी की पाढ्य पुस्तकों में से एक
  • आधुनिक गद्य संग्रह:  कानपुर विश्वविद्यालय में बी॰ ए ॰ 

सम्पादित कृतियाँ[संपादित करें]

  • सम्मेलन पत्रिका : जन्मशती विशेषांक
  • आचार्य रामचंद्र शुक्ल जन्मशती विशेषांक  
  • राजर्षिपुरुषोत्तम दास टंडन जन्मशती विशेषांक
  • सम्मेलन पत्रिका भाग 62 : हिंदी दिवस - एक अंतर्दर्शन
  • पत्र विशेषांक
  • आचार्य परशुराम चतुर्वेदी -स्मृति विशेषांक
  • आचार्य नन्ददुलारे बाजपेई -स्मृति विशेषांक
  • आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी- स्मृति विशेषांक
  • आचार्य परशुराम चतुर्वेदी -स्मृति विशेषांक
  • गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही' जन्मशती विशेषांक
  • सनेही रचनावरी  (गया प्रसाद शुक्ल के साथ)
  • सभापतियों के भाषण (लक्ष्मीशंकर व्यास के साथ)

सम्मान[संपादित करें]

  • १९९० में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया थाl
  • छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर विश्वविद्यालय में एम. ए. हिंदी की परीक्षा में सर्वप्रथम आने वाले विद्यार्थी को प्रतिवर्ष उनके नाम का स्वर्ण पदक दिया जाता हैl

सन्दर्भ[संपादित करें]

'भारतेन्दु की नाट्यकला' (1949) कानपुर, साधना प्रेस,   (Digital Library of India Item 2015.346661)

'हिंदी साहित्य में विविधवाद  (1953) (  1 संस्करण)  कानपुर:  पद्मजा प्रकाशन     (Digital Library of India Item 2015.480088)

'हिंदी साहित्य में विविधवाद (1970) (2 संस्करण) इलाहबाद: लोकभारती  प्रकाशन

'संत साहित्य (भाषा परक अध्ययन) (1965) (1 संस्करण) कानपुर: ग्रन्थम ((Digital Library of India Item 2015.514979)

'संत साहित्य (भाषा परक अध्ययन) (1986) (2 संस्करण) कानपुर: ग्रन्थम (Digital Library of India Item 2015.494020)

हिंदी गद्य पारिजात (1953)  प्रयाग : हिंदी साहित्य सम्मेलन, (Digital Library of India Item 2015.538543) (नवी आवृति 1964)

आधुनिक गद्य संग्रह(1979) प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मेलन, (Digital Library of India Item 2015.442323)

सम्मेलन पत्रिका : जन्मशती विशेषांक (1955) ) प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मलेन

आचार्य रामचंद्र शुक्ल  जन्मशती विशेषांक (1963/2005) ) प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मेलन  (Digital Library of India Item 2015.482844)

राजर्षिपुरुषोत्तम दास  टंडन जन्मशती विशेषांक (1958/2003) प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मेलन

सम्मेलन पत्रिका भाग 62 : हिंदी दिवस - एक अंतर्दर्शन (1976) प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मेलन (Digital Library of India Item 2015.320796) प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मेलन

सम्मेलन पत्रिका भाग 68 : पत्रविशेषांक (1981) प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मलेन  (Digital Library of India Item 2015.320795)

सम्मेलन पत्रिका भाग 69 : गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही' जन्मशती विशेषांक (1982) प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मेलन  (Digital Library of India Item 2015.482845)

आचार्य मुंशीराम शर्मा 'सोम' : साधना और सर्जना (1977) कानपुर: ग्रन्थम

सनेही रचनावरी  संस्करण 1 (1984) प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मेलन

सभापतियों के भाषण संस्करण1(1987)  प्रयाग: हिंदी साहित्य सम्मेलन