सेलम जंक्शन रेलवे स्टेशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेलम जंक्शन
क्षेत्रीय रेल, लाइट रेल और उपनगरीय रेल स्टेशन
स्टेशन आंकड़े
पता जंक्शन मेन रोड, सुरनामगलम, सेलम, तमिलनाडु, भारत
ऊँचाई 288 मीटर (945 फीट)
लाइनें जलरपेटई-सरनूर रेलमार्ग
सेलम–करुर लाइन
सेलम-वृद्धाचलम
सेलम-बैंगलोर
सेलम-ओमालुर-मेत्तूर बांध
अन्य माल टर्मिनल, टैक्सी स्टैंड, सैटेलाइट टाउन बस टर्मिनल
संरचना प्रकार मानक (भूमि पर)
पटरियां 8
वाहन-स्थल उपलब्ध
साइकिल सुविधायें उपलब्ध
अन्य जानकारियां
विद्युतीकृत हाँ
स्टेशन कूट SA
स्वामित्व भारतीय रेल
किराया ज़ोन दक्षिण रेलवे ज़ोन
यातायात
Passengers10,000 प्रतिदिन औसतन

सेलम जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: SA) एक जंक्शन रेलवे स्टेशन है, जो भारत में तमिलनाडु राज्य के सेलम शहर में स्थित है। यह स्टेशन दक्षिणी रेलवे ज़ोन के सेलम रेलवे मंडल का मुख्यालय भी है। यह दक्षिणी भारत में प्रमुख पारगमन केन्द्रों में से एक है। यह भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग किये जाने वाले स्टेशनों में शमिल है।

इतिहास[संपादित करें]

यह स्टेशन 1860 में चेन्नई (तब मद्रास) -बेयपोर (वर्तमान केरल) रेलमार्ग के हिस्से के रूप में अस्तित्व में आया। दक्षिण भारतीय रेलवे द्वारा इस स्टेशन से वियराचलम तक मीटर गेज लाइन बिछाये जाने पर स्टेशन ने अपना जंक्शन दर्जा प्राप्त किया। आजादी के बाद, परित्यक्त धर्मपुरी-मोरापुर संकीर्ण गेज लाइन को फिर से संचालन में लाया गया और इसे मोरापुर के बजाय आगे बढ़ा कर सलेम जंक्शन के साथ जोड़ा गया। साथ ही इसे मीटर गेज में अपग्रेड किया गया। 1990 के दशक में, इस रेलमार्ग को ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर दिया गया। 2000 के दशक में, वृद्धाचलम रेलमार्ग को भी ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर दिया गया, जिससे स्टेशन एक पूर्ण ब्रॉड गेज स्टेशन बन गया। करूर में लंबे समय से लंबित नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, जो 1990 के दशक के अंत में शुरू हुई थी, 2013 में चालू की गई। इससे सलेम से तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के लिए एक छोटे और अधिक सीधे मार्ग का रास्ता प्रशस्त हुआ।

संयोजक्ता और बुनियादी ढाँचा[संपादित करें]

सलेम जंक्शन से टाउन बस स्टेशन (ओल्ड बस स्टैंड) और सेंट्रल बस स्टैंड (न्यू बस स्टैंड) के लिए 24 घंटे निरंतर (बस संख्या: 13) बस सेवा उपलब्ध है। निकटतम हवाई अड्डा, सेलम विमानक्षेत्र स्टेशन से 18 किमी दूर है। रेलवे स्टेशन से 24 घंटे टैक्सी सेवा उपलब्ध है। सभी जंक्शन लाइनों से यात्री ट्रेनों की शुरूआत होती है। यह एक उन्नत ए-ग्रेड स्टेशन है। स्टेशन में हर प्लेटफॉर्म के लिये सब-वे और एस्केलेटर के साथ प्लेटफॉर्म ब्रिज उपलब्ध है। स्टेशन पर छह प्लेटफार्म और आठ ट्रैक हैं।[1]

सुविधाएं[संपादित करें]

प्लेटफार्म 1, 3 और 4 पर एसी वेटिंग हॉल उपलब्ध है।[2] ओल्ड सुरमंगलम रोड पर टिकट काउंटर के साथ दूसरा प्रवेशद्वार के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। प्लेटफ़ॉर्म 1, 3 और 4 में 24-घंटे लिफ्ट और एस्केलेटर संचालित हैं।[3]

26 दिसंबर 2017 को, सलेम जंक्शन को मुफ्त वाई-फाई कनेक्टिविटी मिली। यह सुविधा सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार अवसंरचना प्रदाता रेलटेल द्वारा दी जा रही है।[4]

रेलमार्ग[संपादित करें]

स्टेशन से छह रेलमार्ग निकलती हैं:

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Salem among top 10 cleanest railway stations". The Hindu. 28 July 2016. अभिगमन तिथि 2 February 2018.
  2. "Pay and use waiting hall in Salem junction". The Hindu. मूल से 21 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2018.
  3. "Salem Junction gets new amenities". The Hindu. 20 August 2017. अभिगमन तिथि 31 January 2018.
  4. "From today Salem junction get free wifi Services" (Tamil में). Dinakaran. 26 December 2017. मूल से 31 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2018.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  5. "Salem-Jolarpet railway track renewal work completed in 4 days". Business Line. 17 June 2014. मूल से 13 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2018.
  6. "Diversion of four trains resented". The Hindu. 22 November 2017. मूल से 13 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 February 2018.
  7. "Salem – Vridhachalam train service". The Hindu. 4 June 2015. मूल से 13 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2018. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "attuvir1" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  8. "drmsalem inspects electrification works on salem-vridhachalam". 28 November 2016. मूल से 1 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 February 2018.
  9. "Salem Railway Division gets several projects". The Hindu. 29 February 2016. मूल से 5 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2018.
  10. "CRS begins inspection of Salem-Karur electrified stretch". The Hindu. 27 December 2018. मूल से 13 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 January 2019.
  11. "Karur-Namakkal-Salem line opens new connectivity options". The Hindu. 18 May 2015. मूल से 31 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2018.
  12. "Southern Railways: Salem-Karur line to be electrified". The Hindu. 12 October 2013. मूल से 31 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2018.