तिरुचिरापल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तिरुचिरापल्ली जंक्शन
एक्स्प्रेस ट्रेन, यात्री ट्रेन और उपनगरीय रेल स्टेशन

तिरुचिरापल्ली जंक्शन के सामने का दृश्य
स्टेशन आंकड़े
पता रॉकिंस रोड, तिरुचिरापल्ली जिला, तमिलनाडु - 620001
भारत
ऊँचाई 95.05 मीटर (311.8 फीट)
लाइनें

त्रिची-तंजावुर-कुंभकोणम मुख्य रेलमार्ग

इरोड-त्रिची रेलमार्ग

त्रिची-डिंडीगुल रेलमार्ग

त्रिची-मनमदुरै रेलमार्ग
अन्य बस, टेक्सी, आटो रिक्सा
संरचना प्रकार भूमि पर (भारत-गॉथिक कला)
प्लेटफार्म 9[a]
पटरियां 16
वाहन-स्थल उपलब्ध
साइकिल सुविधायें हाँ
अन्य जानकारियां
आरंभ 1859; 165 वर्ष पूर्व (1859)
विद्युतीकृत 25 केवी एसी 50 Hz[1]
अभिगम्य Handicapped/disabled access
स्टेशन कूट TPJ
ज़ोन दक्षिण रेलवे ज़ोन
मण्डल तिरुचिरापल्ली
स्वामित्व भारतीय रेलवे
संचालक दक्षिण रेलवे ज़ोन
पहले पुराना मद्रास रेलवे स्टेशन
यातायात
Passengers1,50,000 प्रतिदिन[2]

तिरुचिरापल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: TPJ), तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित एक रेलवे जंक्शन स्टेशन है। यह दक्षिण रेलवे ज़ोन के तिरुचिरापल्ली रेलवे मंडल के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। लगभग 1,50,000 यात्री इस स्टेशन का उपयोग करते हैं। यह स्टेशन डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (DEMU) शेड की मेजबानी करने वाला दक्षिण रेलवे का एकमात्र रेलवे स्टेशन है। तिरुचिरापल्ली जंक्शन तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, और भारत में सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक है।

इतिहास[संपादित करें]

द ग्रेट सदर्न ऑफ इंडिया, एक रेलवे कंपनी की स्थापना 1853 में की गई, जिसका मुख्यालय तिरुचिरापल्ली को बनाया गया।[3] 1859 में, कंपनी ने अपना पहला रेलवे मार्ग का निर्माण किया, जिसके द्वारा तिरुचिरापल्ली को नागपट्टिनम के साथ जोड़ा गया। वर्तमान में, तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु का एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है और दक्षिणी रेलवे का एक अलग मंडल है।[4]

त्रिची जंक्शन से पांच शाखा रेलमार्ग निकलती है:

1. उत्तर की ओर विलुप्पुरम जंक्शन के माध्यम से वृद्धाचलम जंक्शन के लिए।

2. पूर्व की ओर तंजावुर जंक्शन माध्यम से विलुप्पुरम जंक्शन के लिए।

3. दक्षिण-पूर्व की ओर कारैक्कुडि जंक्शन के लिए।

4. दक्षिण की ओर दिन्डीगुल जंक्शन के माध्यम से कन्याकुमारी के लिए।

5. पश्चिम की ओर करूर जंक्शन के माध्यम से कोयम्बतूर जंक्शन के लिए।

सुविधाएं[संपादित करें]

इसे बिजली संरक्षण के लिए 5 सितारा से सम्मानित किया गया है। गोल्डन रॉक रेलवे वर्कशॉप और डीजल लोको शेड यात्री और माल ढुलाई कार्यों के लिए क्रमशः बोगियों और इंजनों की देखभाल करने में शामिल है। यह स्टेशन मुफ्त वाई-फाई [5], रिटायरिंग रूम [6] और 1 नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए एसी लाउंज से सुसज्जित है।[7] ट्रेनों के भीड़ को कम करने के लिए नए प्लेटफॉर्म नंबर 8 का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

लोकप्रिय संस्कृति में[संपादित करें]

तिरुचिरापल्ली जंक्शन शहर के सबसे प्रमुख स्थलों में से एक है जिसे अक्सर कुछ विशेष फिल्मों में चित्रित किया जाता है। स्टेशन का उपयोग वर्षों से कुछ भारतीय उपन्यासों और कला प्रस्तुतियों में किया गया है।

टिप्पणियाँ[संपादित करें]

  1. जिनमें से, प्लेटफॉर्म नंबर:1A अन्य प्लेटफार्मों की तुलना में बहुत छोटा है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Syed Muthahar, Saqaf (30 January 2010). "Electrified BG section to be inaugurated". The Hindu. मूल से 4 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 December 2013.
  2. R. Rajaram (22 July 2016). "Tiruchi Junction to get Wi-Fi". The Hindu. Tiruchi. अभिगमन तिथि 24 July 2016.
  3. Muthiah, S. (2004). Madras Rediscovered. East West Books (Madras) Pvt Ltd. पृ॰ 321. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-88661-24-4.
  4. "Tiruchchirappalli division". Southern Railway zone. मूल से 31 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-06-30.
  5. "Trichy railway junction gets free Wi-Fi - Times of India". The Times of India. मूल से 4 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-04-07.
  6. "Retiring rooms in Tiruchi Junction, a big hit". The Hindu (अंग्रेज़ी में). मूल से 30 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-04-07.
  7. "AC Waiting Lounge Trichy". IndiaMike.com. मूल से 15 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-04-07.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]