पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ
भारत
1948 – 1956

प्रतीक of पेप्सू

प्रतीक

स्थिति पेप्सू
स्थिति पेप्सू
1951 के भारत का नक्शा जिसमे पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ पूर्वी पंजाब में एक अंत:क्षेत्र के रूप में दिख रहा है।
राजधानी पटियाला
सरकार व्यवस्था लोकतंत्र
विधायिका पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ विधानसभा
इतिहास
 - राज्य की स्थापना 15 जुलाई 1948
 - राज्य विस्थापित 1 नवम्बर
क्षेत्रफल
 - 1951 26,208 किमी² (10,119 वर्ग मील)
जनसंख्या
 - 1951 34,93,685 
     घनत्व 133.3 /किमी²  (345.3 /वर्ग मील)
सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला में पेप्सू का उद्घाटन स्मारक।
उत्तर पूर्व में पेप्सू को दर्शाने वाला भारत का 1951 का नक्शा।

पेप्सू (अंग्रेजी: PEPSU, Patiala and East Punjab States Union) से आता है। इसका मतलब है पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य संघ। यह अंग्रेजों के अधीन पंजाब प्रांत का एक हिस्सा था, जो 1948 से 1956 तक भारत का एक प्रांत रहा था। यह आठ जिलों पटियाला, जींद, नाभा, फरीदकोट, कलसिया, मलेरकोटला, कपूरथला और नालागढ़ से मिलकर बना था। इसका गठन 15 जुलाई, 1948 को किया गया था और 1950 में यह भारत का एक प्रांत बन गया। इसकी राजधानी पटियाला [1] थी और क्षेत्रफल 26,208 वर्ग किलोमीटर था, और शिमला, कसौली, कंडाघाट, धरमपुर और चैल इसका हिस्सा थे।

जब 1947 में अंग्रेजों ने भारत छोड़ा, तो पंजाब में कई रियासतें थीं, जिनमें प्रमुख थीं पटियाला, कपूरथला, जींद, फरीदकोट, मालेरकोटला, नालागढ़। पंजाब में अब दो राज्य थे: पंजाब और पेप्सू। पंजाबी क्षेत्र की बोली पंजाबी (गुरुमुखी लिपि) में अपनाई गई थी। पेप्सू में पंजाबी और हिंदी भाषी क्षेत्र थे। 13 जनवरी 1949 को, ज्ञानी सिंह ररेवाला पेप्सू के पहले मुख्यमंत्री बने और कर्नल राघीर सिंह 23 मई 1951 को दूसरे मुख्यमंत्री बने।

1 नवंबर, 1956 को पेप्सू प्रांत लगभग पूरी तरह नव-गठित पंजाब राज्य में विलय कर दिया गया। [2]

पेप्सू का एक हिस्सा, जिसमें जींद के आसपास का दक्षिण-पूर्वी हिस्सा और नारनौल एन्क्लेव शामिल है, वर्तमान में हरियाणा राज्य में स्थित है, जो 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग हुआ था। कुछ अन्य क्षेत्र जो पेप्सू से संबंधित थे, विशेष रूप से सोलन और नालागढ़, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में स्थित है।

सब-डिविज़न[संपादित करें]

1948 की शुरुआत में, पेप्सु राज्य को आठ जिलों में विभाजित किया गया था। जो इस प्रकार थे:

लेकिन 1953 में, जिलों की संख्या घटाकर पाँच कर दी गई जिसमें बरनाला को संगरूर और सोलन और फतेहगढ़ को पटियाला में मिला दिया गया। पेप्सू में चार लोकसभा क्षेत्र थे।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

1951 की जनगणना के अनुसार, प्रांत की जनसंख्या 34,93,685 थी, जिसमें 19% आबादी शहरी थी और जनसंख्या घनत्व 133 प्रति वर्ग किमी था।[3]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Gupta, Om (2006). Encyclopaedia of India, Pakistan and Bangladesh. Vol.7. Delhi: Isha Books. पपृ॰ 1875-€“6. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-8205-396-X. मूल से 20 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अक्तूबर 2019. |pages= में 6 स्थान पर C1 control character (मदद)
  2. "States Reorganisation Act, 1956". India Code Updated Acts. Ministry of Law and Justice, Government of India. 31 August 1956. पपृ॰ section 9. मूल से 27 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 May 2013.
  3. "Patiala and East Punjab States Union". The Sikh Encyclopedia. मूल से 21 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 Nov 2016.