बलवान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बलवान (1992 फ़िल्म) से अनुप्रेषित)
बलवान

बलवान का पोस्टर
निर्देशक दीपक आनन्द
निर्माता राजू मवानी
अभिनेता सुनील शेट्टी,
दिव्या भारती,
टिन्नू आनन्द,
डैनी डेन्जोंगपा
संगीतकार महेश-किशोर
प्रदर्शन तिथियाँ
11 सितम्बर, 1992
देश भारत
भाषा हिन्दी

बलवान 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन दीपक आनन्द ने किया है। ये सुनील शेट्टी की पहली फिल्म है, जो असल में अपने अभिनय की शुरुआत "एक और फौलाद" फिल्म से करने वाले थे। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती मुख्य किरदार में हैं।[1] इसके अलावा मुख्य खलनायक की भूमिका में डैनी डेन्जोंगपा हैं। ये फिल्म पहली बार 11 सितम्बर 1992 को सिनेमाघरों में दिखाई गई थी।

कहानी[संपादित करें]

अर्जुन सिंह (सुनील शेट्टी) एक बहुत ही गरीब परिवार से होता है, जो एक छोटे से बस्ती में अपनी माँ और बहन के साथ रहता है। कॉलेज में पढ़ाई करते हुए उसे दीपा (दिव्या भारती) से प्यार हो जाता है। एक दिन वो एक पुलिस अफसर पर हाथ उठा लेता है, जिसके कारण उसे जेल हो जाती है। दीपा अपने पुलिस कमिश्नर पिता (टीनु आनंद) से कह कर उसे जेल से छुड़वा देती है। दीपा के पिता, अर्जुन से पुलिस अफसर बनने को कहते हैं। उनकी बात मान कर अर्जुन पुलिस फोर्स में जुड़ जाता है, और उसकी तैनाती एक अन्य शहर में होती है।

अर्जुन अपनी माँ और बहन के साथ उस नए शहर पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में चले जाता है। वहाँ का डॉन (डैनी डेन्जोंगपा) उसे सबक सिखाने के लिए वहाँ के लोगों को बोल देता है कि कोई भी उस परिवार की मदद नहीं करेगा। इससे वे लोग उस शहर में सभी से बिलकुल अलग-थलग हो गए। उसके बहन के साथ बलात्कार होता है और उसकी माँ की मौत हो जाती है। अर्जुन पर एक हत्या का आरोप लग जाता है और उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।

कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी महेश-किशोर द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."क्या चीज़ है मोहब्बत ये"देव कोहलीकविता कृष्णमूर्ति, कुमार सानु6:03
2."रात कल तुम्हारी मुझे याद"देव कोहलीविनोद राठौड़6:30
3."डिप डिप डिप उमर है सोलह"देव कोहलीकविता कृष्णमूर्ति6:15
4."धिन तक धिन तक धिन तक"देव कोहलीअभिजीत, सपना मुखर्जी4:32
5."जलता है बदन ये मेरा"अनवर सागरअलीशा चिनॉय6:31
6."अस्सा दिल तेरे कदमा"गौहर कानपुरीआशा भोंसले, अरुण बख़्शी4:39

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "सुनील शेट्टी को पहली फिल्म के बाद मिली थी घर जाकर इडली बेचने की सलाह". NewsBytes. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]