भारत-आयरलैण्ड सम्बन्ध

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
{{{party1}}}–{{{party2}}} संबंध
Map indicating locations of Ireland and India

आयरलैंड

भारत

भारत और आयरलैण्ड के द्विपक्षीय सम्बन्ध मोटे तौर पर बहुत अच्छे रहे हैं। दोनों ही देश ब्रितानी साम्राज्य के अधीन रहे और दोनों ने स्वतन्त्रता के लिए ब्रिटेन के विरुद्ध संघर्ष किया। इतना ही नहीं, दोनों के स्वतन्त्रता आन्दोलनों में कई समान कड़ियाँ भी रहीं हैं। भारतीय संविधान के कई सारे प्रावधान आयरलैण्ड का संविधान|आयरलैण्ड के संविधान]] से लिए गए हैं। [1][2][3] दोनों के बीच आर्थिक सम्बन्धों में भी परस्पर लाभ के कई क्षेत्र पाए गे हैं। दोनों की सरकारों के बीच नियमित तौर पर आना-जाना होता रहता है। जवाहर लाल नेहरू, इमो दी वलेरा, रवीन्द्र नाथ ठाकुर, डब्ल्यू बी यीट्स, जेम्स जोस (James Joyce), भगिनी निवेदिता, और एनी बेसेंट आदि व्यक्तियों ने भी भारत और आयरलैण्ड के द्विपक्षीय सम्बन्धों को मजबूत किया है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. The Indian Year Book of International Affairs. 1. 1951. पृ॰ 157.
  2. "The Irish Influence on the Indian Constitution: 60 Years On – Human Rights in Ireland". Humanrights.ie. मूल से 22 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  3. "Irish influence on Indian Constitution: What many may not know". Thecircular.org. 19 April 2017. मूल से 30 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]