सदस्य वार्ता:Sandesh9822/पुरालेख1

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार Sandesh9822 जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 02:19, 24 जुलाई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

विकिपीडिया पर आपका स्वागत है। हालांकि सबका विकिपीडिया पे योगदान करने के लिए स्वागत है, परन्तु आपके द्वारा किए गए हाल ही के संपादनों में से कम से कम एक, जैसे कि आपने किया है महात्मा गांधी पर, सकारात्मक नहीं दिखता व प्रत्यावर्तित या हटा दिया गया है। अगर आप कोई परीक्षण संपादन करना चाहते हैं तो कृपया प्रयोगस्थल का प्रयोग करें, और इस विश्वकोश पे रचनात्मक योगदान करने के बारे में अधिक जानने के लिए स्वागत पृष्ठ पढ़ें, और इन कड़ियों में बतायी नीतियों का अनुपालन करें।

कृपया जो भी लिखें उसके लिए विस्वसनीय स्रोत से सन्दर्भ देकर लिखें। सन्दर्भ जोड़ने के बारे में जानकारी हेतु सहायता:सन्दर्भ देखें। विकिपीडिया की सामान्य जानकारी हेतु वि:स्वशिक्षा जरूर देखें। कोई प्रश्न या समस्या हो तो पूछें। त्यम् मिश्र बातचीत 15:59, 20 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

संदेश जी, विकिपीडिया एक तृतीयक ज्ञानकोश है और यहाँ तटस्थ दृष्टिकोण के साथ केवल वे बातें ही लिखी जानी चाहियें जिनके लिए विश्वसनीय स्रोतों से सन्दर्भ दिए जा सकें। हम आपके सकारात्मक संपादनों का स्वागत करते हैं किन्तु आपने आपने हाल के संपादनों में कई लेखों में प्रशंसक दृष्टिकोण से टिप्पणियाँ और सामग्री डाली है तथा स्रोतहीन आंकड़े और दावे लिखे हैं। साथ ही आपने कई ऐसी जानकारियों को भी बदला है जिनके लिये सन्दर्भ भी जोड़ा हुआ था। कृपया ऐसा न करें। आप जो भी जानकारी जोड़ना चाहते हैं उसके लिए सन्दर्भ दें और दृष्टिकोण तटस्थ रखें। यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो अवश्य पूछें। धन्यवाद ! --त्यम् मिश्र बातचीत 19:30, 20 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

अगली बार स्त्रोत समेत जानकारी लिखूंगा...

(11:23, 16 दिसम्बर 2016 (UTC)) संदेश हिवाळे,

आपके द्वारा यह पेज निर्मित किया गया हैं, जिसमें कोई reliable reference नहीं हैं। साथ ही, मेरे द्वारा जो "स्रोतहीन" का टैग जोड़ा गया, उसे तभी आपको हटाना चाहियें जब आप इस लेख में कोई विश्वसनीय स्रोत जोड़ें; और विकिपीडिया की ही लिंक को संदर्भ के रूप में जोड़ना, उचित नहीं हैं। साथ ही, यह लेख श्रेणीहीन भी हैं; तो श्रेणी जोड़ने पर ही वह टैग हटाइए। साथ ही, इस लेख की सामग्री तटस्थ नहीं दिखती। पर फिर भी अगर आप इसे बदलना नहीं चाहते तो, कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। तब तक, टैग को न हटाइए।  श्री सनम कुमार 14:04, 11 सितंबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

संदेश हिवाळे जी,

विहार में आपके हाल के सम्पादन के अनुसार: "भारतीय विहारों में तथागत बुद्ध के साथ बोधिसत्व डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा होती है।" - क्या यह बात हर विहार पर समान रूप से लागू है? या ऐसा अधिकतर देखा गया है? यदि आप कोई स्रोत अपने दावे को सिद्ध करने के लिए लेख में दे सकें तो उचित होगा। --मुज़म्मिल (वार्ता) 16:09, 29 नवम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

मुज़मिल जी, भारत के अधिकांश विहारों में बुद्ध के साथ बाबासाहेब की प्रतिमा भी होती है, मैंने विहार में एक संदर्भ भी जोडा हैं। भारतीय बौद्धों 90% से अधिक बौद्ध बाबासाहेब से प्रभावित होकर बौद्ध बने हैं, इसलिए भारतीय नव बौद्धों के विहारों में उनका अहम स्थान होता हैं।

मैं वहां और भी संदर्भ दूंगा...संदेश हिवाळे

(11:13, 16 दिसम्बर 2016 (UTC))

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ संविधानविद् को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

Already, article of "संविधान" exists. No need to have another seperate article just for someone who possesses its knowledge.

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

यदि यह पृष्ठ हटा दिया गया है, तो आप चौपाल पर इस पृष्ठ को अपने सदस्य उप-पृष्ठ में डलवाने, अथवा इसकी सामग्री ई-मेल द्वारा प्राप्त करने हेतु अनुरोध कर सकते हैं। श्री सनम कुमार 10:17, 2 दिसम्बर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, सबसे महान भारतीय को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/सबसे महान भारतीय पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

अविश्वसनीय दावा। विकिपीडिया की सत्यता पर सवाल। मेरे हिसाब से तो राम और कृष्ण उनसे भी महानतम भारतीय थे। महानतम भारतीय (रिलायन्स सर्वेक्षण शीर्षक रखा जाए तो ठीक है लेकिन लेखक शीर्षक को परिवर्तित कर देते है और यही शीर्षक रखने का दावा करते है। अत: महानतम भारतीय का दावा करना है तो मैं दावे की सत्यता पर सवाल उठाता हूँ। युगो से हम राम और कृष्ण को महानतम भारतीय मानते आये हैं लेकिन किसी एक के नाम पर एला दावा नहीं किया। लेख और दावा प्रथम द्रष्टि से ही असत्य लग रहे हैं।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।☆★आर्यावर्त (✉✉) 05:43, 20 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आर्यावर्त जी, आपका पृष्ठ हटाने का निर्णय पूर्णत गलत है। और यह सर्वेक्षण स्वतंत्र्यता के बाद का सबसे महान भारतीय कौन ? के बारे हैं तो उसमें राम कृष्ण कैसे आ सकते है? आपकी ये अज्ञानता आपकी सर्वेक्षण के बारें कुछ भी जानकारी न होना दर्शाता है।

इस सर्वेक्षण के बहूत संदर्भ दिए, ये अविस्वसनिय नहीं है। यह प्रसिद्ध सर्वेक्षण है।

आप जिसे चाहे महानतम भारतीय मानिए परंतु इस सर्वेक्षण द्वारा चूना गया महानतम भारतीय वहीं रहेगा ना, आप को आपत्ती सर्वेक्षण से नहीं बल्कि उसके परिणाम डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी है ऐसा मुझे लगता है।

पृष्ठ में कोई भी जानकारी तथ्यहीन नहीं हैं, हां उसमें एक कमी जरुर है, उसका परिणाम (सर्वेक्षण का उत्तर) आप हिसाब से नहीं है..

सबसे महान भारतीय पृष्ठ को अगर आप खोलकर पढेंगे तो उसमें पहली पंक्ति में हि वो रिलायंस सर्वेक्षण है ये मालूम पडेगा इसलिए इसका शिर्षक महानतम भारतीय (रिलायंस सर्वेक्षण) नहीं होंना चाहिए।

अंतत सबसे महान भारतीय का हटाने नामांकन महज इसलिए किया गया है की, नामांकनकर्ता सर्वेक्षण द्वारा चूने गये महानतम भारतीय भीमराव आंबेडकर से असहमत है। मैं यह भी मानता हूँ की ऐसे सर्वेक्षण के परिणाम से सभी का एकमत नहीं हो सकता, तो कृपया इस सर्वेक्षण में अपनी निजी विचार न लाए और सर्वेक्षण को जैसे हुआ है वैसे रहने दिजीए। इस सर्वेक्षण के बाद नेहरू जी और पटेल जी के अनुयायि पूछ रहे है की, क्या डॉ. आंबेडकर नेहरू एवं पटेल से महान है? तो उधर आंबेडकर जी अनुयायी भी सर्वेक्षण से ज्यादा खूश नहीं है, वे सवाल कर रहे है की गांधी जी को बिना सर्वेक्षण के ही आंबेडकर से महान करार कैसे दिया गया?? क्योंकि आंबेडकर अनुयायि आंबेडकर को गांधी जी से भी महान नेता मानते है। इसलिए सर्वेक्षण के रिझ्लर्ट से सभी का एकमत नहीं हो सकता। इस मेरा सभी से अनुरोध यही होगा की अपनी व्यक्तिगत राय अपने पास रखकर केवल सर्वेक्षण जैसा है वैसा हि रहने दे.

इसलिए मेरा सभी विकि मित्र सदस्यों से अनुरोध रहेगा की आप पृष्ठ को हटाने का समर्थन मत किजिए। संदेश हिवाळे (वार्ता) 18:03, 26 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ श्रेणी:भीमराव आंबेडकर को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड व5 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

व5 • ख़ाली पृष्ठ

इसमें वे सभी पृष्ठ आते हैं जिनमें कोई सामग्री नहीं है, और न ही किसी पुराने अवतरण में थी।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

•●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 05:55, 24 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

जो श्रेणी मैंने बनाई है उसमें कई विकि पृष्ठ सामिल हो सकते है, क्योंकी बाबासाहेब से जुडे कई विकि पृष्ठ है मै अब सबको इस श्रेणी मे जोडता हूँ, और अब इनमें बडी सामग्री लेक वाले होंगे। संदेश हिवाळे (वार्ता) 04:44, 25 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

राजू जी, मैंने इस श्रेणी में करीब १६ पृष्ठ जोडे है, क्या अब इसमें भी कोई सुधार बाकी है? कोई कमी हो तो बताईए उसे दूर करने का पर्यास करुंगा।

संदेश हिवाळे (वार्ता) 18:06, 26 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अतिशयोक्ति से बचें[संपादित करें]

नमस्ते... यहाँ सर्वाधिक ये शब्द का उपयोग किया है जो पंचस्तम्भ के अनुकूल नहीं है। सर्वोत्तम, सर्वश्रेष्ठ, महानतम इत्यादि अतिशयोक्ति बोधक शब्दों को कृपया अपने लेखों में सम्मिलित न करें। आपका प्रयास अच्छा है परन्तु इन कारणों से आपके लेख की गुणवत्ता पर प्रश्न उठ सकते हैं। सन्दर्भों को देख कर पाठक को ये निर्णय लेने दें कि, ये सर्वोत्तम है या निम्नतम है। हमें ये शब्दों का उपयोग करना नहीं है। आपका प्रयास अच्छा देखा अतः कह दिया। कोई सहायता की आवश्यकता लगें तो चर्चा करें मैं प्रस्तूत हूँ। अस्तु। ॐNehalDaveND 09:39, 31 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ठिक है, मैं संपादन करता हूँ और अन्य लेखों में भी ऐसे शब्दों का इस्लेमाल करेने से बचूंगा। उपरोक्त लेख में अभी बहूत जानकारी और संदर्भ भी जोडने है। मैं अपनी गलतियां सुधारुंगा, धन्यवाद...! संदेश हिवाळे (वार्ता) 10:59, 31 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते अशोक जी, आपके उपरोक्त लेख का पुनरीक्षण करते समय कुछ बातें ध्यान में आई हैं जो निम्नलिखित हैं:-

  • विकिपीडिया एक ज्ञानकोश है यहाँ पर बनाये जाते लेखों में तटस्थता का द्रष्टिकोण ध्यान में रख़कर लिखना होता है। जैसे कि आप जी, श्री, साहब इत्यादि प्रशंसावाचक शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते। आप भावनाओ में बहकर अक्सर एसा करते है। डॉ॰ बाबासाहब शब्द नाम नहीं विशेषण है। इसके बदले डॉ॰ भीमराव आंबेडकर लिख सकते है। नाम के पीछे जी नहीं लिखा जाता। ज्यादा जानकारी के लिए अच्छे लेख लिखने के सुझाव पढ़ लीजिए।
  • लेख में आप जो भी दावे करते है वो आपके लिए तो हकीकत ही होती है किन्तु जिसको इसके बारे में कुछ भी पता नहीं एसे लोगों के विश्वास हेतु सन्दर्भ जोड़ना आवश्यक है अत: लेख में जहाँ उद्धरण जोड़ें लिखा हैं वहाँ सन्दर्भ जोड़ दीजिए।
  • लेख की शरुआत में लेख का प्रथम नाम गाढ़े अक्षरो में लिखा जाता य्है उसके बाद हर जगह लेख का नाम गाढ़े अक्षरो में नहीं लिखा जाता। लेख में [[]] से अन्य लेखों की कड़ियाँ जोड़ी जाती हैं वह भी एक लेख।शब्द की कड़ी एक बार ही जोड़नी होती है। नागपुर या दीक्षाभूमि शब्द लेख में दस बार आता हैं तो दस बार कड़ी नहीं जोड़ी जाती। जहाँ लेख में प्रथम बार इस शब्द का प्रयोग हुआ हो वहाँ कड़ी जोड दीजिए उसके बाद एक ही शब्द की कड़ी दूसरी बार न जोडें। अधिक जानकारी हेतु विकिपीडिया:स्वशिक्षा पड़ लीजिए।
  • आपने लेख में बौद्ध त्यौहार श्रेणी ड़ाली है और इसे बौद्ध त्यौहार के रुप में बता रहे है किन्तु देखा जाए तो इसका भगवान बुद्ध के साथ कोई लेना देना नहीं है। शायद इसे आंबेडकरवादी ही त्यौहार के रुप में मनाते होंगे। इससे ये बौद्ध त्यौहार नहीं बन जाता। हिन्दू धर्म में भगवान कृष्ण इत्यादि के दिन त्यौहार के रुप में मनाये जाते है लेकिन आंबेडकर जी बौद्ध धर्म के संत या अवतार नहीं थे अत: उनका कोई कार्य बौद्ध धर्म का त्योहार कैसे कह सकते है? शायद ये स्थानिक त्यौहार है और आंबेडकरवादी बौद्ध धर्मीओ के द्वारा मनाया जाता है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 09:41, 4 फरवरी 2017 (UTC)

आर्यावर्त जी,

  • जी, साहब इत्यादि प्रशंसावाचक शब्दों का प्रयोग मैंने महात्मा गांधीजी का लेख पढने के बाद किया है। गांधी जी का विकि लेख तो मोहनदास करमचंद गांधी की जगह महात्मा गांधी (शिर्षक में ही उपाधी!) से बना हूआ है। और किसी भी लेख में भी उनका उल्लेख मोहनदास गांधी की जगह महात्मा गांधी क्यों है? और गांधी की जगह गांधीजी या गांधी जी क्यों लिखा गया है। क्या ऐसे नियम केवल डॉ आंबेडकर जी के लेखों में इस्लेमाल हो सकते है? क्या आप हमारे राष्ट्रपिता गांधी जी के लेख में उपरोक्त बदलाव ला सकते है? मैं गांधी जी को भी माननेवाला हूँ, लेकिन आप को उदाहरण के लिए उनके लेखों का संदर्भ दिया।
  • लेख में जहाँ उद्धरण जोड़ें लिखा हैं वहाँ सन्दर्भ जोड दूंगा।
  • [[]] कडीओं के इस्तेमाल की जानकारी के लिए धन्यवाद, मुझे यह नियम आपसे ही मालूम हुआ। आगे से इसमें नही चुकूंगा। अशोक विजयादशमी इस लेख का संपादन और श्रेणींया जोडना बाकी है। और यह भारतीय बौद्धों का प्रमुख त्यौहार है।
  • अशोक विजयादशमी त्यौहार के बारें में अबौद्धों को पता नहीं है, इसलिए लेख लिखा है। इस त्यौहार को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस भी कहते है जो भारत के बौद्ध धर्म इतिहास में अत्यंत महत्त्वपूर्व है। आप यह त्यौहार गुगल सर्च किजिए, इसकी अन्य जानकारी मिलेंगी। और इस त्यौहार के समारोह में विश्व के कई के बौद्ध विद्वान, भिक्षु एवं बौद्ध उपासक आते है। पिछले वर्ष श्रीलंका भूतपूर्व राष्ट्रपति भी आए है। भारत में दीक्षाभूमि बौद्ध धर्म का महत्त्वपूर्ण केंद्र है और यहां विश्वभर से बौद्ध अनुयायी आते है। डॉ आंबेडकर जी बौद्ध संत नहीं है वे बोधिसत्व है, और बौद्ध धर्म में बोधिसत्वों का क्या महत्त्व होता है यह आप किसी बौद्ध से पूछे। वे एक बौद्ध विद्वान के रूप में विश्व भर में प्रसिद्ध है। जिन दिन उन्होंने भारत में बौद्ध धर्म का पुनरुत्थान (१४ अक्तूबर १९५६) किया ये उनका बौद्ध कार्य है इसलिए यह त्यौहार के रूप में बौद्धों द्वारा मनाया जाता है। अवतार हिंदू धर्म में होते है बौद्ध धर्म में नहीं। जिस दिन सम्राट अशोक बौद्ध धर्म का स्विकार किया था, बाबासाहेब ने उसी दिन 5 लाख समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म का स्विकार किया है और आप बता रहे की इसका बुद्ध का संबंध नहीं! मैं इसमें संदर्भ जोडता हूँ। यह प्रमुख बौद्ध त्यौहार है। आंबेडकरवादी (भारतीय) बौद्ध और विदेशी बौद्ध ये सब एक है, सब गौतम बुद्ध के अनुयायि है।

संदेश हिवाळे (वार्ता) 12:20, 4 फरवरी 2017 (UTC)

चेतावनी[संपादित करें]

@Sandesh Hiwale 🙂 जी, नमस्ते। विकिपीडिया पर योगदान देने हेतु धन्यवाद। विकिपीडिया में कोई भी योगदान दे सकता हैं और विकिपीडिया की नीति एवं नियमो के दायरे में सभी प्रकार के योगदानो का स्वागत है किन्तु आपके सम्पादनों को जाँचने के बाद साफ़ प्रतित हो रहा है कि आपके द्वारा किये जा रहे ज्यादातर सम्पादन आपत्तिजनक या तो विकिपीडिया की नीति से सुसंगत नहीं है। जिसमें से कुछ उदाहरण निम्नलिखित है:-

  1. विकिपीडिया के तटस्थ दृष्टिकोण के बदले प्रशंसक द्रष्टिकोण से भी आगे निकलकर आपके योगदान साफ प्रचार की श्रेणी में आ रहे हैं। विकिपीडिया प्रचार का माध्यम नहीं है अत: इस प्रकार के सम्पादनो को रोक दीजिये।
  2. आपके सम्पादनों में किसी व्यक्ति के प्रति पक्षपाती प्रेम और किसी के प्रति द्रेष साफ दिख रहा है जो विकिपीडिया के तटस्थ द्रष्टिकोण के लिए हानीकारक है।
  3. डॉ° बाबासाहब आंबेडकर के बदले डॉ° भीमराव आंबेडकर करने पर सम्पादन युद्ध पर उतर जाना और बाबासाहब शब्द का ही आग्रह रखना।
  4. लेखो में आंबेडकर जी को भगवान बुद्ध के समान दिखाना और आंबेडकर जी को आगे करने की एकमेव नीति से कार्य करना। आप आंबेडकर जी को चाहते है और उनके बारे में जानते है तो विकिपीडिया पर लिखकर जानकारी को अवश्य बढ़ावा दे सकते है किन्तु ये कार्य प्रचार हा पक्षपाती बन जाए इस रवैये के साथ नहीं किया जा सकता।
  5. लेखो में आंबेडकर जी की आलोचना को हटा देना और वाहवाही/प्रशस्ति को जोड़ने का प्रयास करना।
  6. लेखो में गांधी जी का नाम हटा देना और आलोचनाओ को जोड़ने का प्रयास करना।
  7. प्रसिद्ध व्यक्तिओ को बौद्ध धर्मी बना देना।
  8. सबसे महानत्तम भारतीय लेख के द्वारा किसी व्यक्ति को भारत के सब से महान व्यक्ति के रुप में प्रस्तुत करना और लेख का शीर्षक *महानत्तम भारतीय (रिलायन्स सर्वेक्षण)* करने पर उसे पूर्ववत कर देना और *महानत्तम भारतीय* शीर्षक होना चाहिए एसा आग्रह रखना।
  9. पुनरीक्षकों के द्वारा दी गई सूचनाओ को नज़रअंदाज करना और उनके साथ सम्पादन युद्ध करना।

इस प्रकार के सम्पादन, कार्य, वर्तणूक, लेखनशैली विकिपीडिया के नियमो से विरुद्ध है और आपत्तिजनक प्रतित हो रही हैं। आप इस प्रकार के कार्य अथवा सम्पादन करना जारी रखेंगे तो आपको सम्पादन करने से अवरोधित किया जा सकता है। कृपया किसी भी प्रबंधक/पुनरीक्षक द्वारा दी गई सूचना को अन्यथा न लें और विकि नीति के पालन हेतु सहयोग दें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 11:58, 5 फरवरी 2017 (UTC)

मैं ये जान चूकां हूँ की आपका डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर और उनके कार्यों के प्रति नकारात्मक रवय्या है, *महानतम भारतीय सर्वेक्षण* में राम , कृष्ण एवं गांधी का नाम डालने पर कहकर अज्ञानता सिद्ध करना। आप हमेशा बाबासाहेब की योग्यता (महानता दूर की बात) पर ही हमेशा संदेह करते है, वहां मेरे संदर्भ भी नहीं चलते..। बाबासाहेब नाम को भीमराव में बदलने पर वाकई आपको बॉर्नस्टार मिलना चाहिए। मैं आपके उपरोक्त सभी विधानों से बिलकुल असहमत हूँ, अन्य विवि सदस्यों की तरह आपका कार्य नहीं था, आप ने बेहद ही मुझे परेशान कर रखा है, आपको बाबासाहेब के संबंधी सभी लेखों से परेशानी है। सब को मेरा आंबेडकर प्रेम दिखता है किंतु आपका आंबेडकर द्वेष नहीं दिखता। आपको आंबेडकर को बाबासाहेब कहने भी आपत्ती जिसे करोड़ो लोग इस्तेमाल करते है, आप महानतम भारतीय सर्वेक्षण के लेख शिर्षक में बदलाव की बात बाद में करने लगे पहले तो आप उस सर्वेक्षण आपत्ती जताते लगे, जिसमें कुल २करोड लोगों ने बाबासाहेब को महानतम भारतीय बताया था, और जिसमें आपसे २करोड गुणा अधिक बेहतरीन जुरी, अन्य विद्वानों से व्यापच चर्चाएं हुई थी। आप मेरी पहले वाली पुरानी संपादन गलतियां को ही बार बार दोहराते रहते है, जिसे मैंने बदलाव भी किया है और जिसे मैं सिख चूका हूं, वहां मैंने देबारा नहीं दोहराया।

जिसे पुरी दुनिया जानती और मानती है उसमें भी आपको संदेह है। जैसे, आंबेडकर द्वारा बौद्ध धर्म के पुनरुत्थान पर, अशोक विजयादशमी या धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के बौद्ध त्यौहार पर, बाबासाहेब नाम पर, डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर के बोधिसत्व होने पर, २ करोड भारतीयों द्वारा चुने गए महानतम भारतीय सर्वेक्षण के परिणाम पर, भारतीय बौद्ध विहारों में बाबासाहेब की प्रतिमाओं पर, आंबेडकर द्वारा बौद्ध कार्य पर, आंबेडकर द्वारा दलित कार्य पर,

डॉ° भीमराव आंबेडकर के बदले डॉ° बाबासाहेब आंबेडकर करने पर विकि निती का हवाला देकर और भीमराव शब्द को ही हर लेख में स्थापित रखना। बोधिसत्व डॉ॰ बाबासाहेब आंबेडकर को मेरे द्वारा गौतम बुद्ध की समान करना इस बात पर मुझे बेहद ताज्जुब हुआ। भारत में ही नहीं संपूर्ण विश्व में भी गौतम बुद्ध की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।

अंतत मैं अब खुद को और परेशान नहीं करना चाहता, इसलिए केवल आप और एक अन्य सदस्योॅ की वजह से विविपीडिया से बाहर हो चूकां हूँ,,, धन्यवाद...!! मेरे अन्य विकिपीडियन्स का मनपूर्वक आभार जिनसे मुझे प्रेरणा एवं बहूत सिखने को मिला..जिनका साथ बेहद अच्छा रहा।

संदेश हिवाळे (वार्ता) 02:44, 7 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@संदेश हिवाळे: आप सम्पादन नहीं करेंगे ये निर्णय अत्यन्त उचित है आपका। क्योंकि आप समझ चूके हैं कि आपको विकिपीडिया के अनुरूप लिखना अभी नहीं आया है। यहाँ जिन लोगों ने आपको विकिपीडिया के अनुरूप लेख लिखने को प्रेरित किया उनको आपकी ओर से मैं धन्यवाद देता हूँ। इसके बाद आप हिन्दी विकिपीडिया पर केवल लेख पढिये और लिखने का अनुभव प्राप्त करिये। इसके साथ धीरे धीरे आप विकिपीडिया के सदस्यों से विकिपीडिया:पंचशील, विकिपीडिया:बहुविकल्पी शब्द इत्यादि सिखिये। आप कहेंगे तो मैं व्यक्तिगत रूप से आपको सिखाऊँगा और समझाऊँगा। परन्तु अच्छा हुआ आप समझ गये कि आपको अभी ओर सिखना है। एक और बात, भीमराव आम्बेडकरजी के विषय में हम व्यक्तिगत रूप से और आप व्यक्तिगत रूप से क्या सोचते हैं, इसकी चर्चा के लिए आप सामाजिकमंच का उपयोग करें। वहाँ खुल कर आपको उचित उत्तर दिया जा सकता है। परन्तु उसके लिये विकिपीडिया उचित स्थान नहीं। थोड़ा प्रशिक्षण लेने के लिये आप विकिपीडिया की कार्यशालाओं में भी भाग ले सकते हैं। धन्यवाद आपका सम्पादन का प्रयास करने के लिये। अस्तु। ॐNehalDaveND 08:45, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आप मेरी चिंता ना करें, दुनिया में लेख लिखने का केवल विकिपीडिया माध्यम नहीं है। और मुझे आपसे कुछ भी सिखने अब आवश्यकता नहीं है। मेरा धन्यवाद आप अन्य विकिपीडियन्स को बताने कष्ट मत करें। मैं समझ चूका हैं कि मुझे आपके के अनुरूप लेख लिखना अभी नहीं आया है। और इसलिए मैं विकिपीडिया छोड रहा हूँ। मैं केवल मेरा एक अपूर्ण लेख पूर्ण कर रहां हूँ, फिर मुझे विकिपीडिया पर आप जैसे की वजह से नहीं आना है, हमेशा मेरी पुरानी ही संपादन गलतीयां दोहराते रहते है जिन्हें मैं कब से सुधार चूकां था। बहुत ही ज्यादा परेशान किया है विकिपीडियन्स ने मुझे। उन्हें मेरे अच्छे लेख नहीं दिखें, बुरे ही दिखें। भवतु सब्ब मंगलम् संदेश हिवाळे (वार्ता) 09:46, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

फ़रवरी 2017[संपादित करें]

विकिपीडिया पर आपका स्वागत है। इस ज्ञानकोश पर रचनात्मक योगदान के लिए हर किसी का स्वागत है। परन्तु कृपया लेख या अन्य विकिपीडिया पन्नों पर प्रचार सामग्री न जोड़ें, जैसा की आपने महानतम भारतीय (सर्वेक्षण) पर किया। विकिपीडिया का भाषण या प्रचार मंच के रूप में इस्तेमाल करना विकिपीडिया नीतियों के खिलाफ है और यहाँ ऐसा करने की अनुमति नहीं है। विकिपीडिया के बारे में अधिक जानने के लिए स्वागत पृष्ठ देखें। धन्यवाद। ☆★आर्यावर्त (✉✉) 08:51, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

विकि में कई हिंदी धारावाहिक (सिलीयल्स), एप्स, मोव्हीज आदी के लेख बने हुए है, और महानतम भारतीय भारत का एक महत्त्वपूर्ण सर्वेक्षण है, क्योंकि इसमें २ करोड़ लोगों सहभाग है। यह प्रसार के लिए नहीं बल्किं सर्वेक्षण की जानकारी के लिए बनाया हुआ लेख है। लेख शिर्षक में 'सर्वेक्षण' का उल्लेख होना चाहिए यह आपका ही सुझाव था, इसलिए इसे संशिप्त करके सर्वेक्षण शब्द जोडकर महानतम भारतीय (सर्वेक्षण) ऐसा सरल लेख शिर्षक बनाया है। संदेश हिवाळे (वार्ता) 09:46, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

विकिपीडिया पर आपका स्वागत है। कृपया लेख के शीर्ष से हटाने हेतु नामांकन सूचना या हटाने हेतु चर्चा पृष्ठ पृष्ठ पर से अन्य सदस्यों द्वारा की गयी टिप्पणियों को न हटायें , जैसा की आपने महानतम भारतीय (सर्वेक्षण) पर किया। इससे आम सहमति बनाने की प्रक्रिया को हानि पहुँचती है। अगर आप किसी लेख के हटाये जाने के विरोध में अपना विचार रखना चाहते हैं, तो कृपया ऐसा उचित चर्चा पृष्ठ पर करें। नमस्ते संदेश जी, मैंने देखा की आपने लेख में हटने हेतु चर्चा की टैग हटा दी है जो यहाँ देखा जा सकता है। किसी भी लेख का हटाने हेतु नामांकन करने के बाद सम्बन्धित पृष्ठ पर उनकी चर्चा होती है और चर्चा समाप्त होने के बाद ही ये टैग हटायी जाती है। लेख से टैग हटा देना एक प्रकार की बर्बरता मानी जाती ऐ अत: कृपया एसा न करें। ☆★आर्यावर्त (✉✉) 08:57, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]


आर्यावत जी, मैंने लेख हटाने का नामांकन नहीं हटाया है। शायद ओ गलती से हट गया होंगा मुझसे, इसलिए क्षमा करें। कृपया, आप उसे दोबारा लगाईए। अब गलती नहीं होंगी। भवतु सब्ब मंगलम् संदेश हिवाळे (वार्ता) 09:20, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

लेख का नाम बदलने के बाद अब में चर्चा को समाप्त घोषित कर देता हूँ किन्तु चर्चा सम्पात होने तक किसी भी लेख से ये टैग नहीं हटाई जाती।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 09:58, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

महानतम भारतीय लेख हटाने का नामांकन आप जारी रख सकते है। संदेश हिवाळे (वार्ता) 12:45, 9 फ़रवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

मराठी पाठ[संपादित करें]

आपने यहाँ मराठी में लिख दिया है। नया लेख आयात किया हो और अनुवाद चल रहा हो तब तक अन्यभाषा का पाठ हो तो ठीक है किन्तु पुराने लेख में अन्य भाषा का पाठ जोड़ने के बदले इस प्रकार का अनुवाद प्रथम अपने परीक्षण पृष्ठ पर करना चाहिये।

दूसरी बात प्रबंधक सूचनापट पे चल रही चर्चा के अनुसार आप आंबेडकर जी और बौद्ध धर्म के विषय को छोड़ दीजिये। दूसरे विषय पर योगदान कीजिये।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 12:40, 5 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

भीमराव आंबेडकर लेख में मैंने कितने नये योगदान दिये है? बौद्ध धर्म और आंबेडकर संबंधी लेखों में मैं संपादन बहूत कम ही करता हूँ क्योंकि आप उन्हें हटा देते ही। आप भीमराव आंबेडकर में सफाई जारी रखें। संदेश हिवाळे (वार्ता) 08:11, 6 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार! आपने उपरोक्त लेख बनाया था, जानकारी हेतु सम्पादन के लिये धन्यवाद, किन्तु:

  • क्या ये उल्लेखनीय व्यक्तित्त्व हैं?
  • क्या इनका कुछ विशेष योगदान किसी विषय में रहा कि इनके लिये एक लेख बनाया जाए?
  • या मात्र किसी अन्य प्रसिद्ध व्यक्तित्त्व की पत्नी होने के कारण इन पर लेख बनाया जाए.... ये कारण तो सही एवं अर्हक प्रतीत नहीं होता।(विकिनीतियों के अन्तर्गत)
  • आपने जो अन्य भाषा (मराठी) का पाठ लेख में डाला था, उसमें भी इनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम के लेख बनाये जाने की योजना थी, जिनमें कोई विशेष उल्लेखनीयता नहीं दिखाई देती, सिवाय संबंधी होने के।
कृपया इस बात क्को अन्यथा न लें, किन्तु आपके सम्पादन मात्र आम्बेडकर जी का प्रचार प्रतीत होते हैं, जैसा कि अन्य सदस्यों ने भी अनुभव किया है। इसमें कोई बुराई नहीं कि आप या कोई भी किसी व्यक्ति विशेष से लगाव रखे, उससे प्रेरणा ले, या उससे संबंधित लेख/पाठ सामग्री विस्तार विकिपीडिया पर करे। किन्तु वहीं ये भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है कि जब आप किसी मंच (हिन्दी विकिपीडिय़ा) पर आते हैं, तो जहां मंच पर आपको सम्पादन अधिकार मिलते हैं, वहीं कुछ दायित्व (कर्तव्य) भी बनते हैं। उन्हीं में से एक है मंच के अनुशसन का, उसके नियमों का पालन करना। नियमों में ही यहां की नीतियां आती हैं। या तो आप नीतियां स्वयं पढ़ लें, अन्यथा समय समय पर अन्य सदस्य/पुनरीक्षकगण या प्रबन्धकगण आवश्यकतानुसार आपको बताते रहते हैं, जब भी कोई सामग्री हटाई, या लेख हटाया गया.... आदि। अतः आप इसे किसी व्यक्तिविशेष के आपसे मतभेद या वैचारिक मतभेद के रूप में न लेकर, स्वयं विश्लेषण करें व सुधार करे, या संभव हो तो वे विषय बदलने के प्रयास करें, जिनमें विवाद उठते हैं। शेष आपके विवेक पर है कि कैसे आप यहां विवादों से बचते हुए, योगदान बनाये रखें, व हिन्दी विकिपीडिया को उच्चतम स्तर की ओर बढ़ने में अपने अमूल्य योगदान दें। विकिपीडिया को मात्र किसी व्यक्ति-विशेष या समुदाय विशेष के प्रचार के लिये न समझें, न ही उपयोग करें। आशीष भटनागरवार्ता 00:12, 6 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आशीष भटनागर सर जी, उपरोक्त लेख मेरे द्वारा नहीं बनाया गया है और मैंने केवल उसका विस्तार करना चाहाँ। हिन्दी विकिपिडीया पर मैंने इस लिए संपादन कम किये है, क्योंकि सब ने मुझे आंबेडकर प्रचारक घोषित किया है, इसलिए आंबेडकर संबंधी किसी भी लेख में मैं कोई भी संपादन करता हूँ तो उसे नकारा जाता है।

रमाबाई आंबेडकर लेख मैंने विकिपर कल ही देखा किंतु ओ लेख मुझें अधूरा लगा। किसी उसे बनाकर एक-दो लाईन में लेख बना दिया था। मुझे केवल उसमें विस्तार करने का ख्याल आया और मैंने मराठी विकि से उनकी जानकारी हिन्दी अनुवाद कर लेख में डाली, केवल दो उपलेखों के हिन्दी अनुवाद बाकी थे।

बाद में मुझे आर्यावत जी का संदेश मिला, जिसमें उन्होंने कहां की अस लेख में मराठी का अनुदान बाकी है उसे पुरा करना है, मैं रमाबाई आंबेडकर लेख में गया और जो अनुवाद बाकी रह गया था उसे हिन्दी में अनुवादीत किये और बदलाव सहेजें पर क्लिक किया, किंतु मेरे संपादन सहेजें नहीं किये क्योंकी संजीव जी ने संपूर्ण लेख को पहले पूर्ववत कर दिया था।

मैंने किसी अधूरे लेख पूर्ण करने का प्रसार करू तो मुझे लेख का निर्माणक बताया जाता था, अधूरे लेख में अन्य जानकारी डालनी चाहूँ तो मुझे आंबेडकर प्रचारक बताया जाता है, एक सदस्य मुझे उस लेख में हिन्दी अनुवाद करने के लिए कहता है तो दूसरा सदस्य उसे पूर्णत हटा देता है...!!! अब इससे मेरा मनोबल बार बार मनोबल टूटता ही जाता है, मेरा उद्देश एक रहता है और बाकी उसे अलग ही लेख ही समजते है। मेरा उद्देश केवल बने हुये रमाबाई आंबेडकर लेख का विस्तार करना था।

आशिष जी, इससे दुख होता है, जब आप भी मुझपर गलत जानकारी थोपते है।

हटाईये उस लेख को मेरा समर्थन है, किंतु मुझे उसका निर्माणक न बताईए। सर जी, मैं अफवाओं से तंग आ गया हूँ, कृपया आप तो गलतफैमी में न रहे।

संदेश हिवाळे (वार्ता) 03:26, 6 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आप गलत समझ गये, लगता है। आपने निर्माण किया है- ऐसा अर्थ नहीं था। फिर उसे आप काम कर भी रहे थे तो उसके ऊपर {{निर्माणाधीन}} या {{काम जारी}} लगा देते, फिर चाहे मराठी या अंग्रेज़ी पाठ डालिये- कम से कम एक सप्ताह तो कोई नहीं हटायेगा। आप उसमें काम कीजिये, और फ़िर उस सांचे को हटाइये।
ये तो हुई एक बात। दूसरी उल्लेखनीयता की। इस बारे में कहूंगा, कि लेख तो उल्लेखनीय नहीं लगता/ उल्लेखनीय अर्थात लेख का विषय उल्लेखनीय्, यानि विश्वकोश के लायक होना चाहिये। अतः श्रीमती रमाबाई जी का कोई प्रसिद्ध व्यक्तित्व नहीं था, न कोई विशेष योगदान था। जैसे गांधी जी के किसी सन्तान का कोई लेख नहीं मिलता है, क्योंकि उनके उल्लेखनीय कार्य ही नहीं थे।अभिषेक बच्चन एवं अमिताभ बच्चन की पत्नियों के लेख मिलेंगे, किन्तु धर्मेन्द्र की पहली पत्नी का लेख नहीं मिलेगा: कारण वही उल्लेखनीयता, जबकि उसी धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी का लेख मिलेगा। इस प्रकार उल्लेखनीयता तो होनी चाहिये। फिर भी आप विस्तार कर रहे थे, तो उपरोक्त सांचे लगा दीजिये- कोई नहीं हटायेगा। सप्ताह भर के बाद यदि कार्य पुरा हो जाता है तो सांचा हटा दीजिये।
सन्दर्भ होंगे तो स्रोतहीन नहीं रहेगा।
चित्र होगा तो चित्रहीन नहीं होगा।
श्रेणी होगी तो श्रेणीहीन नहीं होगा।
नकल नहीं होगी तो एकाधिकार/कॉपीराइट नहीं होगा।
उदाहरणार्थ कटवार लेख देखें, उसके सभी लेख मैंने २ घंटे में बनाये हैं, किन्तु न्यूनतम अर्हता पूरक हैं। हाम उल्लेखनीयता की दृष्टि से कोई कटवार होगा, कोई नहीं होगा- क्योंकि वे किसी विशेष उद्देश्य से बनाये हैं, इसलिये उल्लेखनीयता को अभी वहाम मत लगाइये। ऐसे ही रमाबाई जी की उल्लेखनीयता कसौटी खरी नहीं उतरती है, अतः कम से कम उल्लेखनीयता का टैग तो लग ही सकता है। शायद न भी लगे, किन्तु उसकी चिन्ता न कीजिये, अपना कर्म कीजिये, बाकी चिन्ता ऊपर ईश्वर पर छोड़ दीजिये। पुनः दोहराऊंगा कि विश्वास रखिये कोई आपसे निजी द्वेष नहीं रखता है, न ही अंबेडकर जी से। हम प्रबन्ध्जकगण आपकी सहायता हेतु ही बने हैं, और वैसे ही पुनरीक्षकगण भी। यदि वे कठोरता से नीतियों का पालन नहीं करेंगे तो यहाम अनावश्यक पाठ का भण्डार बढ़ता ही जायेगा।आशीष भटनागरवार्ता 06:12, 6 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

रमाबाई की उल्लेखनियता नहीं है, इससे मैं समहत हूँ। उनका लेख बना हुआ था इसलिए मैंने उसमें थोडा विस्तार किया था। मुझे भी उनका लेख बनाने में अर्थ नहीं लगा। किंतु इसमें भी मुझपर आंबेडकर प्रचार का आरोप किया जाता हो तो मुझे परेशानी ही होंगी न...

मैंने भीमराव आंबेडकर लेख में संपादन करना छोड दिया है, आपका संवाद मुझे सकारात्मक लगा किंतु अन्य विकि सदस्य मुझपर आरोप लगाने में दंग है। मेरे संपादनों को जोर से हटाया जा रहा है, श्रेणियों को हटाया जा रहा है, गुप्त वंश के एक सम्राट के लेख में भारतीय बौद्ध श्रेणी को हटाया गया। विल्यम क्लिंटन ये अमेरिकी बौद्ध है उनकी भी श्रेणी हटाई।

सन्देश जी कृपया अन्यथा न लें। यहाँ सब आपके मित्र ही है, दुश्मन कोई नहीं। किन्तु पुनरीक्षकगण का काम ही सदस्यो के सम्पादनों को सुधारना और सदस्य को उनकी गलतियों के बारे में समझना, मदद करना, विकि नीतियों को सीखना अदि हैं। जैसे आशीष जी ने बताया कि हिन्दू व्यक्तियों के लेख में भारतीय हिन्दू, पाकिस्तान के मुस्लीम जैसी श्रेणी देखी? जो संपादन आपको सही किन्तु दुसरो का प्रचार प्रतीत होते है इनका कारण ये है। दूसरी बात आपको इस विषय के बाजू में रखकर संपादन करने का अनुरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि हम दिल से ये नहीं चाहते की आपको प्रतिबंधित कर दें। आप इस विषय को छोड़ दीजिए तो प्रशंसक एवं विवाद वाली बात ही खतम हो जाएगी। तब तक संपादन अनुभव से आप विकी की नीति भी सिख जायेंगे।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 10:45, 6 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

श्र:भारतीय हिन्दू, श्र:भारतीय मुस्लिम, श्र:भारत के पारसी आदी श्रेणीयां विकि में मौजूद है।

आप Harshwardhana अंग्रेजी लेख पढिए, बाद में हर्षवर्धन पढिए, यह एक बौद्ध शासक तथा भारतीय बौद्ध था, किंतु हिंदी विकी में उसका चित्रण अलग ही दिखाया गया है। अगर मैं इसमें संपादक करू तो बेशक उसे पूर्ववत किया जायेगा और मुझे फिर बौद्ध प्रचारक बताया जायेगा। भारत विश्वकोश में इनके लेख पढिए।

अगर मुझे कोई विकि समस्या या किसी सदस्य से समस्या हो तो क्या मैं आपसे व्हॉट ऐप पर संवाद कर सकता हूँ??

संदेश हिवाळे (वार्ता) 08:02, 6 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

हाम अवश्य कर सकते हैं, किन्तु मैं ऑनलाइन हुं या नहीं, कह नहीं सकता, क्योंकि विकि कार्य करते हुए मैं कम्प्यूटर पर व्हॉट्सैप चला लेता हूं। वर्ना बाकी समय भी तत्काआल नहीं तो बाद में ही उत्तर दे ही दूंगा। अब हर्ष... की बात- हर्ष हिन्दू भी रहा था, तो क्या हिन्दू शासक श्रेणी लगी है? शाहजहां मुस्लिम था, तो क्या मुस्लिम शासक श्रेणी लगी है? किसी भी मुगल में मुस्लिम शासक श्रेणी लगी है? तब यहां बौद्ध लिखने की क्या आवश्यकता लगी आपको? आशीष भटनागरवार्ता 09:25, 6 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आपसे सहमत हूँ। हर्षवर्धन पहले हिंदू थे, बाद में धर्मपरिवर्तन कर बौद्ध बने। उन्होंने हिंदू और बौद्धों के लिए भी कार्ये किये है, किंतु हिंदी लेख में उन्हें केवल हिंदू सम्राट ही बताया गया, ओ बौद्ध थे इसका कहीं भी उल्लेख क्यों नहीं है? अगर मैं उसमें वे बौद्ध थे, जोड दूँ तो फिर मेरे बारें मे अफवाएं ही उठेंगी,, मुझे "बौद्ध शासक" नहीं बल्कि "भारतीय बौद्ध" श्रेणी उन्हें लगानी उचित लगी थी।

सर, मेरा सवाल यह था की, अगर इस लेख मैं संदर्भ के साथ ऐसा लिख दूँ की हर्षवर्धन धर्मपरिवर्तन कर बौद्ध बने तो क्या इसे अन्य विकि सदस्य हटा देंगे? उसे लेख में उनकी अधूरी जानकारी है।

मैं उस लेख में कुछ भी नहीं लिखूंगा, क्योंकि मैं जानता हूँ उसे हटा दिया जायेगा। क्या उसे लेख में उनका बौद्ध होना लिखना उचित रहेगा या नहीं? संदेश हिवाळे (वार्ता) 10:48, 6 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आप हर्षवर्धन जब बौद्ध बने उस घटना का उल्लेख मात्र एक घटना की तरह समय (वर्ष) उपलब्ध हो तो उसके साथ सन्दर्भ सहित करें, किन्तु उसके लिये बड़ा सा एक उपशीर्षक बनाकर मुख्य लेख के अंश गौड़ और मात्र बौद्धिकरण हावी होता दिखे, इस प्रकार मत कीजिए। तब कोई नहीं हटाएगा। जैसे किसी के विवाह की घटना मात्र १-२ वाक्यों में हो जाती है, वैसे ही ये घटना भी हो। हां अशोक के कलिंग युद्ध के बाद का प्रकरण अवश्य एक उपशीर्षक ले सकता है (ये मेरा निजी विचार है)।
  • इसके अलावा जब आप प्रत्येक सम्पादन में मात्र एक ही बिन्दु पर घूमते दिखाई देंगे, तो वो हाईलाइट तो होगा ही।
  • सीधे सीधे हर्ष का लेख अंग्रेज़ी पर से उठा कर अनुच्छेदवार अनुवाद करते जाएं। बाद में उसमें हिन्दी के सन्दर्भ नेट से ढूंढ कर लगा दें, जिससे सब के सब अंग्रेज़ी के सन्दर्भ न हों। तब एक अच्छा लेख तैयार हो जायेगा और अंग्रेज़ी के नियमों को पहले ही क्लियर कर के आया होगा, इसलिये कोई समस्या भी नहीं होगी। इसके अलावा अपने लेखों में variety लायें। एक बिन्दु के इर्द-गिर्द न घूमें, हाम यदि किसी का विशिष्ट अध्ययन हो तो अलग बात है, जैसे मैं यदि विमानक्षेत्रों के लेख बनाऊं, तो संभव व सकारण हो सकता है, क्योंकि मैं विमानक्षेत्र से जुड़ा हुआ हूं, मेरा क्षेत्र है, तो विशेष ज्ञान हो सकता है। हालांकि ऐसा है नहीं कि मैं उस क्षेत्र तक ही सीमित रहूं।
  • तो प्रयास कीजिए कि विषयों में फ़ेरबदल करें।
  • इसके अलावा अपने सैण्डबॉक्स का प्रयोग कर सकते हैं।
  • इसके अलावा सदस्य:संदेश हिवाळे/प्रयोगपृष्ठ/रमाबाई आम्बेडकर ऐसे पृष्ठ बनाएं, जो कि उस जानकारी को सामयिक/अस्थायी रूप से सहेजे रखेंगे जो आप कभी बाद में प्रयोग करना चाहें।
ऐसे ही कुछ प्रयोग करें.... और आगे बढ़ते रहें आशीष भटनागरवार्ता 13:40, 6 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

ठिक है, मैं हर्षवर्धन में संपादन करता हूँ, अंग्रेजी लेख का अनुवाद करता हूँ, हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही संदर्भ जोडूंगा.

आपका सम्पादन[संपादित करें]

नमस्ते संदेश जी,
अभी भी आप शायद विकिपीडिया में लिखने की भाषा आदि को पूर्ण रूप से समझ नहीं पाये। विकिपीडिया एक ज्ञानकोश है और यहाँ तटस्थ द्रष्टिकोण से केवल तथ्य लिखे जाते हैं। आंबेडकर जयंती पर आपने निम्नलिखित सम्पादन किया था।:-

डॉ॰ भीमराव अंबेडकर का भारत के विकास में जितना योगदान रहा है, उतना शायद ही किसी और राजनेता का रहा हो। एक अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, शिक्षाविद् और कानून के जानकार के तौर पर अंबेडकर ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी और देश उनके इस योगदान को लेकर आज भी जागरूक नहीं है।

ये पूर्णतः अज्ञानकोशीय है, 'उनका जितना योगदान रहा है उतना शायद ही किसी और राजनेता का रहा हो' और 'देश उनके योगदान को लेकर आज भी जागरूक नहीं' ये आपकी मान्यताएँ हैं जिसे ज्ञानकोश में लिख नहीं सकते। आपने संदर्भ में ब्लॉग की कड़ियाँ जोड़ी थी जो मान्य नहीं है। ब्लॉग व्यक्तिगत होता है और कोई कुछ भी लिख सकता है इसलिए विकिपीडिया में संदर्भ के रूप में ब्लॉग की कड़िया नहीं दी जाती। अतः आपका सम्पादन पूर्ववत कर दिया गया है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 04:17, 15 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

डॉ॰ भीमराव अंबेडकर का भारत के विकास में जितना योगदान रहा है, उतना शायद ही किसी और राजनेता का रहा हो। एक अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, शिक्षाविद् और कानून के जानकार के तौर पर अंबेडकर ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी और देश उनके इस योगदान को लेकर आज भी जागरूक नहीं है।

अगर उपरोक्त पंक्तियाँ विकि निती के अनुसार गलत है उसे हटा देते आपने तो संपूर्ण योगदान ही हटा दिए। अब उनके पुरे योगदान आपको पता है इसमें मेरी क्या गलती है, मैं आपको उनके योगदानों बारें में व्हॉटएप ग्रूप पर संदर्भ भेजता हूँ, वहाँ देखीए उनके योगदान। धन्यवाद।

मैं उपरोक्त लाईन लेख से हटा देता हूँ।

संदेश हिवाळे (वार्ता) 05:51, 15 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आपको प्रतिबन्धित करने से सम्बंधित अन्तिम सन्देश[संपादित करें]

नमस्ते संदेश जी, जैसा कि आपको ज्ञात ही है, प्रबन्धक सूचनापट पर आपको प्रतिबन्धित करने सम्बंधित चर्चा चल रही है और वहाँ इसपर लगभग सर्वसमत्ति है। वहाँ मैंने आपसे एक प्रश्न किया था कि आपके एकतरफा सम्पादनों को देखते हुये क्यों न आपको प्रतिबन्धित कर दिया जाये? लेकिन आपने उसका भी उत्तर नहीं दिया। क्या आप अभी इसका उत्तर देने के इच्छुक हैं? यदि नहीं तो बहुत जल्दी ही निर्णय घोषित कर दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:06, 15 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

एकतर्फी विचारधाराएँ आपने निर्माण की रखी हैं, मैंने जो संपादन किया वो वाकई सत्य है या झूटा ? इसे जानने-समझने की बजाब आप उसे हटा दिया और मुझे विकिपीडिया का दोषी करार दिया है!! आपका यह निर्णय केवल आपको को ही फायदा पहूचानेवाले है शायद। आपका यह रवय्या विकि के लिए भविष्य में विकि के लिए नुकसान दायक ही सिद्ध होगा।

आप बार बार मुझे आंबेडकर व बौद्ध लेखों संबंधी विषयों पर संपादन के लिए मना करते है, तो क्या आपने है की पिछले कुछ दिनों में मैंने कितनी ऐसे लेखों पर संपादन किए है?? आप की नजर में तो मेरा नेहरू युवा केन्द्र संगठन नामक लेख भी आंबेडकर प्रति प्रेम दर्शानेवाले है न? संदेश हिवाळे (वार्ता) 12:19, 15 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार:जी ये सब भ्रमित करने की बाते हैं। हमे सीधे सीधे प्रतिबन्ध की ओर अग्रसर होना चाहिये। ॐNehalDaveND 13:06, 15 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]
संदेश जी, आपने मेरे प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है। आपने अपनी भावना रखी है लेकिन मैं भावनाओं को ऑनलाइन महत्त्व नहीं देता। कुछ बातें हमेशा ध्यान में देने योग्य हैं:
  • हर कोई अपने रूचि और विशेषज्ञता वाले विषय पर ही लिखना पसन्द करता है। आपके लिए अम्बेडकर और उनसे सम्बंधित विषय रूचिकर हो सकते हैं और इसमें आप लिख भी सकते हैं।
  • विकिपीडिया किसी को लिखने से नहीं रोकता अतः आप किसी भी विषय पर लिखने के लिए स्वतंत्र हो।
  • लेकिन साथ में आपको इसके साथ विकि-नियमावली का ध्यान रखना होगा। आप अपने विचारों को प्रचार की तरह नहीं लिख सकते।
  • आप एकतरफा बातें नहीं लिख सकते। आपको निष्पक्ष रूप लिखना होता है और वो भी सन्दर्भों के साथ।
आपने मेरे लिये जो कहा है, उसके अनुसार यदि मैं अकेला मेरा पक्ष लिखता तो आपको बहुत पहले ही प्रतिबन्धित कर दिया होता। आप यह ध्यान रखो कि आपको प्रतिबन्धित करने पर पूर्ण सहमति में केवल मेरे कथन ने आपको प्रतिबन्ध से बचा रखा है, अन्यथा अब तक आप हिन्दी विकिपीडिया पर प्रतिबन्धित होते। अतः आपसे अनुरोध है कि आवश्यक उत्तर यथाशीघ्र लिखें। आपकी अगली उपस्थिति तक संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने की स्थिति में निर्णय ले लिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:07, 15 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ नेहरू युवा केन्द्र संगठन को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड व6 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

व6 • साफ़ कॉपीराइट उल्लंघन

इस मापदंड में वे सभी पृष्ठ आते हैं जो साफ़ तौर पर कॉपीराइट उल्लंघन हैं और जिनके इतिहास में उल्लंघन से मुक्त कोई भी अवतरण नहीं है। इसमें वे पृष्ठ भी आते हैं जिनपर डाली गई सामग्री का कॉपीराइट स्वयं उसी सदस्य के पास है और सदस्य ने उसका पहला प्रकाशन किसी मुक्त लाइसेंस के अंतर्गत नहीं किया है।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

ॐNehalDaveND 13:09, 15 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

इसका विरोध करना तो मेरी क्षमता के बाहर ही है, चलो उसे हटाने के लिए मेरा भी समर्थन है। सही जा रहे हो। संदेश हिवाळे (वार्ता) 17:00, 15 मार्च 2017 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ नेहरू युवा केन्द्र संगठन को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड व6ल के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

व6ल • साफ़ कॉपीराइट उल्लंघन - लेख

इस मापदंड में वे सभी लेख आते हैं जो साफ़ तौर पर कॉपीराइट उल्लंघन हैं और जिनके इतिहास में उल्लंघन से मुक्त कोई भी अवतरण नहीं है। इसमें वे लेख भी आते हैं जिनपर डाली गई सामग्री का कॉपीराइट स्वयं उसी सदस्य के पास है और सदस्य ने उसका पहला प्रकाशन किसी मुक्त लाइसेंस के अंतर्गत नहीं किया है। इसमें वे लेख भी आते हैं जिन्हें किसी अन्य वेबसाइट अथवा ब्लॉग से ज्यों-का-त्यों अथवा बहुत कम बदलावों के साथ कॉपी-पेस्ट कर के बनाया गया है।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

हिंदुस्थान वासी वार्ता 06:52, 4 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]


ब्लॉक किये हुये को संपादन करने के लिए कह रहे है..। अब आंबेडकर लेख भी आप हटा सकते हो। संदेश हिवाळे (वार्ता) 04:49, 5 अप्रैल 2017 (UTC)[उत्तर दें]

अनब्लॉक[संपादित करें]

विकिमीडिया कॉमन्स से हरी अथवा लाल घड़ी का आयकन
इन अवरोधित सदस्य(यों) के अवरोध मुक्त करने के अनुरोध को प्रबन्धक द्वारा अस्वीकृत किया गया है। अन्य प्रबन्धक भी इस अवरोध का पुनरीक्षण कर सकते हैं, लेकिन उचित कारण के बिना निर्णय को नहीं पलट सकते (अवरोध नीति देखें)। अवरोध हटाने के पुनरीक्षण को न हटायें क्योंकि आप अवरोधित हैं।

Sandesh9822 (अवरोध सूचीसक्रिय अवरोधवैश्विक अवरोधस्वतःअवरोधयोगदानहटाये गये योगदानदुरुपयोग फिल्टर सूचीनिर्माण सूचीअवरोध स्थिति बदलेंअवरोध मुक्त करें)


अनुरोध का कारण:

अस्वीकृत कारण:

कोई कारण नहीं दिया कि क्यों अवरोधन मुक्त किया जाए। हिंदुस्थान वासी वार्ता 15:57, 30 जुलाई 2017 (UTC)[उत्तर दें]

यदि आप इसके बाद भी अवरोध मुक्त करने के लिए अनुरोध करना चाहते हैं तो कृपयाअ पहले अवरोध मुक्त करने के दिशानिर्देश पढ़ें और उसके बाद {{unblock}} साँचा पुनः लगायें। यदि आपने अविश्वस्थ अथवा विध्वंशकारी अवरोध मुक्ति के अनुरोध करके इस प्रक्रिया का दुरुपयोग किया तो आपको इस पृष्ठ के सम्पादन से भी प्रतिबन्धित कर दिया जायेगा क्योंकि आप अवरोधित हैं।

प्रतिबंध हटाने के लिये निवेदन[संपादित करें]

विकिमीडिया कॉमन्स से हरी अथवा लाल घड़ी का आयकन
इन सदस्य(यों) के अवरोध मुक्त करने के अनुरोध को प्रबन्धक द्वारा स्वीकृत किया गया है।

Sandesh9822 (अवरोध सूचीसक्रिय अवरोधवैश्विक अवरोधस्वतःअवरोधयोगदानहटाये गये योगदानदुरुपयोग फिल्टर सूचीनिर्माण सूचीअवरोध स्थिति बदलेंअवरोध मुक्त करें)


अनुरोध का कारण:

@संजीव कुमार, Anamdas, चक्रपाणी, आर्यावर्त, आशीष भटनागर, और अजीत कुमार तिवारी: मैं काफी समय से हिन्दी विकिपीडिया में प्रतिबंधित हूँ, इसका कारण मेरी कुछ पुरानी गलतियाँ थी। किंतु आज मैं आगे से गलत बर्ताव या गलत संपादन न करने का विश्वास दिलाते हुए यह प्रतिबंध हटाने के लिये निवेदन करता हूँ। मैं मराठी विकिपीडिया का भी सदस्य (८ वीं रैंक पर) हूँ, जिसमें मैंने १५,००० + संपादन किये है, वैश्विक स्तर पर मेरे २०,०००+ संपादन है। मुझे संपादनों का थोड़ा अनुभव भी है, इसलिए मेरा हिंदी सदस्यों से निवेदन है की मुझे एक अंतिम अवसर दें, और आगे मैं गलत पाया गया तो मुझे प्रतिबंधित करें, जिस पर मैं फिर कुछ नहीं कहूंगा किंतु ऐसा वक्त नहीं आयेगा यह मेरा विश्वास है। धन्यवाद।-- संदेश हिवाळे (वार्ता) 2:18 pm, 13 मार्च 2018, मंगलवार (20 दिन पहले) (UTC+5.5)

स्वीकृत कारण:

अजीत कुमार तिवारी जी द्वारा अंतिम अवसर दिया। हिंदुस्थान वासी वार्ता 15:23, 2 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]

अवरोध मुक्त करने वाले प्रबन्धक के लिए: इस सदस्य के अवरोध मुक्त करने के अनुरोध को स्वीकृत करने के बाद कृपया सक्रिय स्वतःअवरोध देखें।

लेख भीमराव आम्बेडकर में उद्धरणों और स्रोतों की भारी कमी[संपादित करें]

नमस्कार संदेश जी🙏 वार्ता पर हुई चर्चा के अनुसार, मैंने भीमराव आंबेडकर पृष्ठ का नाम बदल दिया है, बहरहाल, उस पृष्ठ पे मैंने देखा है कि कई उपखण्ड भीषण उद्धरण व स्रोतहीनता से ग्रस्त हैं। उस पृष्ठ में सन्दर्भ जोड़ने में आपका काम वाकई सराहनीय है, तथा, आप इस विषय पे अधिक जानकार हैं, अतः आपसे आग्रह है कि कृपया लेख के उन कुछ उपखण्डों में यथावश्यक अतिरिक्त संदर्भ जोड़ दें। लेख का पुनरीक्षण करते समय मैंने, अपनी ज्ञान के अनुसार कुछ जगहों पर स्रोत डाले हैं, मगर वह लेख अब भी भेषण स्रोतहीनता का शिकार है। मैंने निम्न उपखण्ड पहचाने हैं, जिनमें उद्धरण और स्रोत जोड़ने की आवश्यकता है:

  • उच्च शिक्षा
  • छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष
  • संविधान निर्माण
  • धर्मपरिवर्तन
  • मृत्यु
  • फिल्में और नाटक
  • लेखन साहित्य

धन्यवाद🙏

 निरपराधवत् मृदुरोमकः    वार्ता  22:29, 22 जून 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@Innocentbunny: बी आर अम्बेडकर पृष्ठ नाम बदलने के लिए धन्यवाद। लेखों में आंबेडकर/अम्बेडकर शब्द को और कई श्रेणी व लेख शीर्षक भी 'आम्बेडकर' में बदलने होंगे, जैसे - श्रेणी:भीमराव आंबेडकर, आंबेडकर जयंती, आंबेडकरवाद आदि।
उपर दिये हुये उपखण्ड में संदर्भ लगाउंगा। तथा 'फिल्में और नाटक' में फिल्मों लेख बनाउंगा. 'लेखन साहित्य' इसमें विस्तार भी करना होंगा, आम्बेडकर जी के संपूर्ण लेखन साहित्य की सूची मेरे पास है, जो अंग्रेजी में है उसे हिन्दी वर्तनी में बदलने के आपकी मदत चाहिए होंगी। संदेश हिवाळे (वार्ता) 02:19, 23 जून 2018 (UTC)[उत्तर दें]
जी, केवल लेख और श्रेणियाँ ही नहीं, पूरे वीकी में हर जगह अम्बेडकर को आम्बेडकर करना होगा, यह बात मेरे ध्यान में है..। जहाँ रही अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद, तो बेझिझक मदद के लिये तैयार हूँ, कहिये क्या मदद चाहिए...  निरपराधवत् मृदुरोमकः    वार्ता  05:26, 23 जून 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@Innocentbunny: मैंने लेख में आम्बेडकर जी के लेखन साहित्य की पूरी अंग्रेजी सूची जोड दी हैं। यह सूची मैंने नरेन्द्र जाधव जी के किताब से स्वयं लिखी थी। इसे हिन्दी वर्तनी में लिखना होगा, इसके लिये कृपया आप मदत करें। यह सूची हिन्दी वर्तनी में होनी चाहिये या हिन्दी अनुवाद में ? जैसे, Buddhism and Communism को "बुद्धिजम एंड कम्युनिजम" होना चाहिए या "बौद्ध धर्म और साम्यवाद" ? संदेश हिवाळे (वार्ता) 12:35, 23 जून 2018 (UTC) संदेश हिवाळे (वार्ता) 12:35, 23 जून 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@Innocentbunny: जी,

  • उच्च शिक्षा
  • छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष
  • संविधान निर्माण
  • धर्मपरिवर्तन
  • मृत्यु
  • फिल्में

इन सभी विभागों का अनुवाद मैंने कर दिया हैं, और सभी में कई संदर्भ भी जोडे हैं। अब लेख में लगे साँचे हटाये जा सकते हैं? अब केवळ 'लेखन साहित्य' विभाग बाकी हैं, दिसे अब आप ही पुरा कर सकते हैं, धन्यवाद।संदेश हिवाळे (वार्ता) 09:27, 22 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, सुषमा अंधारे को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/सुषमा अंधारे पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

ज्ञानकोशीय उल्लेखनीयता नहीं।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।आर्यावर्त (वार्ता) 11:25, 17 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@आर्यावर्त: जी, सुषमा अंधारे महाराष्ट्र की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा उल्लेखनीय व्यक्ति हैं। मराठी विकिपीडिया पर उनका लेख मौजूद हैं। समय मिलते ही मैं लेख का विस्तार करुंगा तथा ज्ञानकोशीय स्वरुप दुंगा, धन्यवाद। संदेश हिवाळे (वार्ता) 06:40, 18 जुलाई 2018 (UTC)[उत्तर दें]
नमस्ते! संदेश हिवाळे,

भारतीय स्वातंत्र्य दिवस पर हिंदी विकिपीडिया में लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतिभागी बनें। प्रतियोगिता के बाद परिणाम घोषित होगा और विजेताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आप भारतीय स्वतंत्रतासेनानी, स्वतंत्रयता संग्राम का इतिहास, संग्राम की विभिन्न घटनाएं, संग्राम से जुड़े एतिहासिक स्थल, भारतीय सैन्य, सैन्य पदक आदि विषयों में लेख बना सकते हैं और पुराने लेखों का विस्तार भी कर सकते हैं।

  • प्रतियोगिता के लिए नियम यहां पर सूचीबद्ध है।

यदि आप विकिपीडिया के लिए नवागंतुक हैं, तो यहां कुछ ऐसे पृष्ठ हैं जिन से आप सहायता प्राप्त कर सकते हैं:

  • अपने लेखों को यहाँ पर सबमिट करें।

आशा है कि आप यहां संपादन का आनंद लेंगे और विकिपीडियन बनें! प्रतिभागी बनने हेतु चार टिल्ड्स (~~~~); का उपयोग करके यहां पर अपने नाम के हस्ताक्षर करें; यह स्वचालित रूप से आपका नाम और तारीख का उत्पादन करेगा। यदि आपको कोई प्रश्न हैं या संदेह यहां पूछने के लिए स्वतंत्र हैं यहां पर क्लिक करें। धन्यवाद। -जे. अंसारी वार्ता 07:44, 8 अगस्त 2018 (UTC)[उत्तर दें]


आप अन्य भारतीय भाषा प्रतियोगिता पृष्ठों के लिए भी साइन अप कर सकते हैं:

मराठीतमिल

मूकनायक पृष्ठ का हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकन[संपादित करें]

नमस्कार, मूकनायक को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/मूकनायक पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

या तो इसको उल्लेखनीयता कम होने के कारण हटा देना चाहिये अथवा इसको भीमराव आम्बेडकर लेख में एक अनुभाग के रूप में रखा जा सकता है।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:49, 22 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, सविता आम्बेडकर को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/सविता आम्बेडकर पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

भीमराव आम्बेडकर पर अनुप्रेषित कर दिया जाये। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो एक अनुभाग में जानकारी दी जाये।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:06, 22 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

किसी लेख में सामग्री जोड़ने से पहले[संपादित करें]

कृपया सन्दर्भ दें, और सहेजने से पहले अथवा उसके पश्चात् इसकी जाँच कर लें की सन्दर्भ ठीक से दिखाई भी दे रहा है या नहीं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:38, 22 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

ठिक हैंसंदेश हिवाळे (वार्ता) 12:19, 23 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, भीमराव आम्बेडकर द्वारा लिखित किताबें व अन्य रचनाएँ को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/भीमराव आम्बेडकर द्वारा लिखित किताबें व अन्य रचनाएँ पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

यह शीर्षक अलग से लेख रखने के योग्य नहीं है। यदि इस पृष्ठ से ज्यादा पन्ने जुड़ते हैं तो इसे भीमराव आम्बेडकर पर अनुप्रेषित किया जा सकता है।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:40, 22 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, रानडे, गांधी और जिन्ना को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/रानडे, गांधी और जिन्ना पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

इस पुस्तक की इतनी प्रसिद्धि नहीं है कि अलग से लेख निर्मित किया जाये।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:41, 22 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, बाईस प्रतिज्ञाएँ को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/बाईस प्रतिज्ञाएँ पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

क्या ये इतनी महत्त्वपूर्ण हैं कि इनके लिए एक अलग से लेख की जरूरत पड़े?

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:43, 22 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, भीमराव आंबेडकर के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/भीमराव आंबेडकर के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

क्या सचमुच ये विषय इतना उल्लेखनीय है जिसके लिये अलग पृष्ठ बनाना पड़ जाय? ऐसे तो कल गांधी परिवार के नाम के पुरस्कार, इमारतें सब लेख बन जाएंगे

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ। गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 13:25, 30 सितंबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, भीमराव आम्बेडकर के नाम पर चीजों की सूची को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/भीमराव आम्बेडकर के नाम पर चीजों की सूची पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

वि:हरचीज़नहीं के अनुसार

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ। गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 17:15, 28 अक्टूबर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, साँचा:भीमराव आम्बेडकर को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/साँचे/भीमराव आम्बेडकर पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

अत्यधिक मात्रा में लाल-कड़ियों वाला साँचा जो केवल टूटी कड़ियाँ बढ़ाने में सहायक है।

कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:34, 11 नवम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

हिन्दी विकिपीडिया की संस्कृति[संपादित करें]

सन्देश जी,

जैसाकि मैंने पहले ही कहा, मैं आपके स्वतः परीक्षित अधिकार हेतु निवेदन का समर्थन कर दिया है।

हम कभी मिले नहीं है और शायद मिलेंगे भी नहीं पर आपकी टिप्पणी में सच्चाई की एक छाप दिखी जो मुझे हिन्दी विकि पर शायद कई महीनों से देखने में नहीं आई और यह अपने आप में एक सुखमय अनुभव है।

यहाँ पर एक माननीय पूर्व प्रबंधक मुझे बटेर-मोर, मूर्ख और घमंडी कह चुके हैं। प्रबंधक सूचना पट और चौपाल पर कुछ सभ्य मानकों को बनाए रखने और दोषी सदस्य के विरुद्ध कार्यवाही का अनुरोध यूँ ही चला गया। अब तो लोग मुझे मेरे वार्ता पन्ने पर जो चाहे वो कह देते हैं और यह सब हमारी महान संस्कृति का भाग है। अत: यहाँ अपने योगदान ही से हमें खुश होना चाहिए। किसी क्रिया-प्रतिक्रिया की बहुत अधिक आशा नहीं करना चाहिए। --मुज़म्मिल (वार्ता) 19:45, 19 दिसम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@Hindustanilanguage: जी, आप अपनी पीड़ा संदेश जी को क्यों बता रहे हैं? आपके इस टिप्पणी से इस सदस्य इस कदर हौसले बढ़ गये हैं मुझपर वे सीधा हमला करने लग गये हैं। कृपया अपने निजी झगड़े की व्यथा ऐसे सदस्यों को सुनाकर इनका मन न बढ़ाएं। आपने मुझसे मेरे वार्ता पृष्ठ पर अपील की होती तो मैं कुछ रास्ता अवश्य निकालता। आज ही मुझे पता चला कि आपका SM7 जी से कुछ उल्टा-सीधा बोलने को लेकर विवाद हो गया है।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 13:14, 22 दिसम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]
मुज़म्मिल जी, स्वतः परीक्षित अधिकार हेतु मुझे समर्थन देने के लिए धन्यवाद। सही कहां है आपने। यहां पर मनमाने ढंग से व पूर्वग्रह से ग्रस्त कुछ सदस्य, जो प्रचालक भी है, विकिनिती विपरीत काम कर रहे हैं, और अन्य निपक्ष भाव वाले सदस्य भी इनसे इसबारे में चर्चा (यानी बहस) कर अपना समय व्यर्थ नहीं गवाना चाहते, इससे आक्रमणकारी सदस्य को शायद लगता है की उनके काम से बाकी सदस्यों को कोई आपत्ती नहीं और वो सही जा रहा है। पूर्वग्रह रखकर काम करनेवाले सदस्य जो अन्य सदस्यो कुछ कह देते है और उनके काम में बाधक बन रहे हैं उनके इस बर्ताव पर हिन्दी समूदाय द्वारा रोक लगानी चाहिए। — संदेश हिवाळे (वार्ता) 08:57, 20 दिसम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

दिसम्बर 2018[संपादित करें]

विकिपीडिया पर आपका स्वागत है। सभी का इस विश्वकोश पर सकारात्मक योगदान देने हेतु स्वागत है, परन्तु ध्यान रखें कि किसी भी सदस्य पर कोई निजी टिप्पणी अथवा आक्षेप ना करें, जैसा कि आपने विकिपीडिया:स्वतः परीक्षित अधिकार हेतु निवेदन पर किया। कृपया सदस्यों के सम्पादानों पर टिप्पणी करें, सदस्यों पर नहीं। इस विश्वकोश में सहयोग देने के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु स्वागत पृष्ठ देखें। आपका अपनी लेख पर सभ्य रूप से टिप्पणी करने के लिए स्वागत है। धन्यवाद। गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 13:16, 22 दिसम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया अब अपनी टिप्पणियाँ विकिपीडिया:स्वतः परीक्षित अधिकार हेतु निवेदन पर न करे क्योंकि वहाँ चर्चा बन्द हो चुकी है। अगर आपको प्रबंधक के निर्णय से शिकायत है तो विकिपीडिया:प्रबंधक सूचनापट पर अपनी आपत्ति लिखें।-- गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 17:12, 22 दिसम्बर 2018 (UTC)[उत्तर दें]

Information icon कृपया विकिपीडिया पर अरचनात्मक संपादन करने से बचें, जैसा कि आपने पोवाड़ा पर किया है। आपके संपादन बर्बरता प्रतीत होते हैं और पूर्ववत कर दिए गए, या हटा दिए गए हैं। अगर आप परीक्षण करना चाहते हैं, तो कृपया प्रयोगस्थल का प्रयोग करें। प्रबन्धक बार-बार बर्बरता करने वाले वाले सदस्यों को अवरोधित करने की क्षमता रखते हैं। आपने 3422323 अवतरण में लेख में कॉपीराइट उल्लंघन वाली सामग्री डाली। आपसे कई बार पहले भी अनुरोध किया जा चुका है कि कुछ विशिष्ट पृष्ठों को सम्पादित न करें। ऐसे सम्पादनों की पुनर्रावृत्ति आपको प्रतिबन्धित करवा सकती है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:32, 29 मई 2019 (UTC)[उत्तर दें]

यशोधरा (काव्य) पृष्ठ पर भी आपके द्वारा किया गया कॉपीराइट उल्लंघन पाया गया है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:35, 29 मई 2019 (UTC)[उत्तर दें]
नमस्ते @संजीव कुमार: जी, ये मेरा प्रतिबन्धित होने से पहले वाले संपादन हैं, जब मैं विकि नितीयों से अधिक अवगत नहीं था। किंतु अब मेरा प्रयास विकि निती अनुसार ही लेखों को समुद्ध करना हैं, इसलिए कृपया मेरी पुरानी गलतियों को क्षमा कर दिजीये, मैं उसे आगे कभी नहीं दोहराऊंगा। धन्यवाद।
संदेश हिवाळे (वार्ता) 08:51, 25 जून 2019 (UTC)[उत्तर दें]