ली का-शिंग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ली का-शिंग
जन्म 13 जून 1928 (1928-06-13) (आयु 95)
चाओन, चायोज़होउ, गुआंगदोंग, चीन
राष्ट्रीयता कनाडा[1]
हॉगकॉग
शिक्षा हाई स्कूल[2]
पेशा ली का शिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष
कुल दौलत यूएस$29.4 बिलियन (जून 2019)[3]
जीवनसाथी चोंग युएट मिंग (वि॰ 1963; नि॰ 1990)
बच्चे विक्टर ली
रिचर्ड ली
पुरस्कार जस्टिस ऑफ़ पीस (1981)
एलएल.डी. (1986)
डी.एसएससी (1994)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

सर ली का-शिंग जीबीएम केबीई जेपी[4] (जन्म 13 जून 1928)[5][6] हांगकांग के एक बडे उद्योगपति, निवेशक और समाज-सेवी हैं। जून 2019 तक, ली दुनियां के 30वें सबसे अमीर व्यक्ति है, जिनकी अनुमानित शुद्ध संपत्ति 29.4 बिलियन यूस$ है।[3] मई 2018 में बोर्ड के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त होने के बाद, वह सीके हचिसन होल्डिंग्स के वरिष्ठ सलाहकार हैं;[7] इसके माध्यम से, वह दुनिया के प्रमुख बंदरगाह निवेशक, डेवलपर, और एशिया और यूरोप में सबसे बड़े स्वास्थ्य और सौंदर्य रिटेलर के संचालक हैं।[8]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

ली का जन्म चाओआन, ग्वांगडोंग प्रांत के चाओझोउ में 1928 में टेकोवेक माता-पिता के यहां हुआ था। पिता की मृत्यु के कारण, उन्हें 15 साल की उम्र में स्कूल छोड़ना पड़ा, और उन्हें एक प्लास्टिक ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी मिली गई जहाँ वह दिन में 16 घंटे काम किया करते थे।[9] 1950 में उन्होंने अपनी खुद की कंपनी, चेउंग काँग इंडसट्रीस की शुरुआत की।[10] प्लास्टिक का निर्माण करने से, ली ने अपनी कंपनी को हांगकांग में एक प्रमुख रियल एस्टेट निवेश कंपनी के रूप में विकसित किया, जो 1971 में हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध थी। 1979 और 1985 में हचिसन व्हामपोआ और हांगकांग इलेक्ट्रिक होल्डिंग्स लिमिटेड का अधिग्रहण करके चेउंग काँग का विस्तार हुआ।[11]

सितंबर 2017 में, ली ने अलीबाबा की जैक मा के साथ हांगकांग में एक डिजिटल वॉलेट सेवा लाने के लिए काम किया।[12] मार्च 2018 में, ली ने अपने व्यावसायिक होल्डिंग्स पर 68 साल की सेवा के बाद 89 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए। वह एक वरिष्ठ सलाहकार के रूप में अब भी अपने समूह से जुडे हुए हैं, उनके बेटे विक्टर ली अध्यक्ष के रूप में उनके उत्तराधिकारि बने है।[13]

ली एशिया के सबसे प्रभावशाली उद्यमियों में से एक थे, जिन्होंने परिवहन, रियल एस्टेट, वित्तीय सेवाओं, खुदरा और ऊर्जा और उपयोगिताओं सहित उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला से बने एक व्यापारिक साम्राज्य की अध्यक्षता की है।[14] उनकी सामूहिक कंपनी चेउंग काँग होल्डिंग, हांगकांग की अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में प्रभावशाली थी और उन्होंने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज के कुल बाजार पूंजीकरण का 4% बनाया।[15] फोर्ब्स पत्रिका और फोर्ब्स परिवार ने सिंगापुर में 5 सितंबर 2006 को पहली बार मैल्कम एस. फोर्ब्स लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ ली का-शिंग को सम्मानित किया था।[16] अपनी संपत्ति के बावजूद, ली ने एक मितव्ययी, बिना तामझाम के जीवन जीते है, और अपने साधारण काले कपड़े के जूते और एक सस्ती सेको कलाई घड़ी पहनने के लिए जाने जाता थे। वह दशकों तक एक ही घर में रहे, जोकि हांगकांग द्वीप में डीप वॉटर खाड़ी में स्थित है, और अब यह हांगकांग में सबसे महंगे जिलों में से एक बन गया है, ली को एशिया के सबसे उदार परोपकारी लोगों में से एक के रूप में भी माना जाता है, उन्होंने विभिन्न परोपकारी कार्यों में अरबों डॉलर दान किये हैं, और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बाद दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी निजी फाउंडेशन के मालिक हैं।[17][18] ली को अक्सर उनके व्यावसायिक कौशल के कारण हांगकांग में "सुपरमैन ली" कहा जाता था।[19][20]



सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "From Hong Kong to Canada and back: the migrants who came home from home". South China Morning Post. 2013-05-28. मूल से 11 अप्रैल 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-08-16.
  2. "Li Ka-Shing". Nndb.com. मूल से 23 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 May 2011.
  3. "Li Ka-shing". forbes.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-23.
  4. ""SUPPLEMENT No. 1 to Issue 55879", London Gazette, 19 June 2000, p. 24". मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2019.
  5. "Silobreaker: Biography for Li Ka-Shing". Silobreaker. 26 September 2006. मूल से 6 January 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 June 2008.
  6. "Li Ka-shing". Encyclopædia Britannica। Chicago, Illinois: Encyclopædia Britannica, Inc.। अभिगमन तिथि: 12 June 2008
  7. "CKH Senior Advisor". मूल से 22 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2019.
  8. "The World's Billionaires No. 11 Li Ka-shing". Forbes. 5 March 2008. मूल से 28 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 December 2008.
  9. Einhorn, Bruce; Ho, Prudence. "Hong Kong's Richest Man Li Ka-shing Retires". Bloomberg. मूल से 16 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 December 2018.
  10. "CK Hutchison Holdings Limited – About Us > Milestones". ckh.com.hk. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2019.
  11. "李嘉誠替唐英年解畫5分鐘 – 新浪網 – 新聞". Sina Corp. मूल से 28 September 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 August 2011.
  12. "Li Ka-shing, Jack Ma Join Forces to Bring Digital Wallet to Hong Kong". Bloomberg.com. 26 September 2017. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2019.
  13. Pham, Sherisse. "Hong Kong's 'Superman' tycoon Li Ka-shing to retire at 89". CNNMoney. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-03-17.
  14. Martins, Ajaero. "How Li Ka Shing became Asia's Most Influential Business Man". मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2019.
  15. Schuman, Michael (24 February 2010). "The Miracle of Asia's Richest Man". Forbes. मूल से 28 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 February 2012.
  16. Li Ka-shing Receives First Malcolm S. Forbes Lifetime Achievement Award Archived 27 सितंबर 2008 at the वेबैक मशीन
  17. "Gates and Li Ka Shing Top List of Big Foundations Created by Wealthy People". मूल से 8 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2019.
  18. Wilhelm, Ian (20 September 2007). "Building a Spirit of Generosity". Philanthropy.com. मूल से 13 November 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 February 2012.
  19. Schuman, Michael (24 February 2010). "The Miracle of Asia's Richest Man". Forbes. मूल से 28 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2019.
  20. Studwell, Joe. "Money and Power in Hong Kong and South-East Asia". Asian Godfathers. मूल से 30 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 July 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]