लाल सिंह चड्ढा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लाल सिंह चड्ढा

पोस्टर
निर्देशक अद्वैत चंदन
पटकथा एरिक रोथ (original)
अतुल कुलकर्णी (adaptation)
आधारित फ़ॉरेस्ट गंप
विंस्टन ग्रूम द्वारा
निर्माता
अभिनेता
छायाकार सत्यजीत पांडे (सेतु)
संपादक हेमंती सरकार
संगीतकार Score:
तनुज टिकु
Songs:
प्रीतम
निर्माण
कंपनियां
वितरक पैरामाउंट पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 11 अगस्त 2022 (2022-08-11)
देश भारत
भाषा Hindi

लाल सिंह चड्ढा 2022 की भारतीय हिंदी -भाषी फिल्म है, जो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है, जिसे आमिर खान ने अपने बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बनाया और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।[1] लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। [2] खान फिल्म में एक सिख चरित्र की भूमिका निभाएंगे, और कपूर उनकी प्रेम रुचि को निभाते हैं। फिल्म को आधिकारिक रूप से 14 मार्च 2019 को खान द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर घोषित किया गया था। प्रधान फोटोग्राफी 31 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई। फिल्म की शूटिंग भारत में 100 से अधिक स्थानों पर की गयी है, जो हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड है ।[1][3] यह फिल्म क्रिसमस के त्यौहार पर 25 दिसंबर 2020 को रिलीज़ होने वाली थी [4]मगर कोरोना के चलते इसे फिर टाल दिया गया | हालांकि इसके बाद  फिल्म की रिलीज डेट पर लगातार कोरोना ग्रहण लगता रहा. फिल्म पहले 14 फरवरी, 2022 को रिलीज होनी थी मगर कोरोना के चलते इसे फिर टाल दिया गया. उसके बाद मूवी की फाइनल तारीख 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी के शुभ अवसर के मौके पर रखी गयी |[5] मगर कोरोना के चलते इसे फिर टाल दिया गया | फिल्म 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. परंतु शुरुआत में ही मूवी बाॅक्स आफिस पर पिट गई. इतनी महंगी बजट की फिल्म का औंधे मुँह गिर जाना भारतीय सिनेमा जगत को नये राह पर ले जाने का संकेत कर रहा है. लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत के विरुद्ध सिनेमा अब तक (17 अगस्त 2022 तक आठ दिनों में) मात्र लगभग 62 करोड़ रुपये ही जुटा सकी है. फिल्म की आशा के विपरीत सफल ना होने का मुख्य कारण आमिर खान के द्वारा भारतीय बहुसंख्यक समुदाय के सांस्कृतिक व धार्मिक भावनाओं का सिनेमा के माध्यम से अपमान किया जाना बताया जा रहा है. साथ ही करीना कपूर खान के एक पुराने गैरजिम्मेदाना बयान की विडियो क्लिप ने विभिन्न सोसल मीडिया प्लेटफार्मों पर नेटिजन्स में एक रोष भर दिया है जिसके कारण फिल्म को बाॅयकाॅट करने का ट्रेंड वायरल हो गया.[6]लाल सिंह चड्ढा का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 129.67 करोड़ रुपये है[7]

मुख्य भूमिका[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Naga Chaitanya to share screen space with Aamir Khan in "Laal Singh Chaddha"?".
  2. "लाल सिंह चड्ढा: लंबी दाढ़ी-लंबे बाल, एक बार फिर अलग अंदाज में दिखे आमिर खान". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-12.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  3. "200 दिन और 100 लोकेशन्स पर शूट हुई Aamir khan की लाल सिंह चड्ढा, लगान के बाद इस मामले में दूसरा नंबर". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-12.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. "Aamir Khan – Kareena Kapoor starrer Laal Singh Chaddha goes on floors". Bollywood Hungama. 31 October 2019. मूल से 31 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 November 2019.
  5. "Aamir Khan की लाल सिंह चड्ढा को लेकर सस्पेंस खत्म, इस दिन रिलीज होगी मूवी". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-12.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. "रक्षाबंधन पर आमिर खान ने कराई बुकिंग, 11 अगस्त रिलीज होगी 'लाल सिंह चड्ढा'". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-12.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  7. Gyan, Team Wiki (2022-08-23). "Laal Singh Chaddha Box Office Collection Worldwide | Laal Singh Chaddha Highest Grossing Hindi Film 115 Cr. Worldwide". wikigyan.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-05-25.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]