बाला (२०१९ फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बाला
निर्देशक अमर कौशिक
लेखक निरेन भट्ट
निर्माता दिनेश विजान
अभिनेता आयुष्मान खुराना
भूमि पेडनेकर
यामी गौतम
छायाकार अनुज राकेश धवन
संपादक हेमन्ती सरकार
संगीतकार सचिन-जिगर
पार्श्व संगीत:
हितेश सोनिक
निर्माण
कंपनियां
मैडॉक फिल्म्स
जियो स्टूडियो
वितरक एए फिल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 22 नवम्बर 2019 (2019-11-22)
देश भारत
भाषा हिन्दी

बाला एक आगामी बॉलीवुड व्यंग्यपूर्ण ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जो अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, यामी गौतम, और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला, जावेद जाफ़री और सीमा पाहवा ने सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं। फ़िल्म की प्रधान फोटोग्राफी ६ मई २०१९ को शुरू हुई और ७ जुलाई २०१९ को समाप्त हुई।[1] फिल्म २२ नवंबर २०१९ को रिलीज होने वाली है।

कथानक[संपादित करें]

फिल्म बाला (आयुष्मान खुराना) की कहानी बताती है, जो एक ऐसा व्यक्ति है, जो कि समय से पहले ही गंजा हो जाता है और कैसे वह इस स्थिति से सामना करता है। यह फिल्म क्रमशः यामी गौतम और भूमि पेडनेकर द्वारा निभाई गई दो महिलाओं के साथ बाला के संबंधों को भी बताती है।

पात्र[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

पात्र चयन[संपादित करें]

फिल्म के कलाकारों की घोषणा निर्माता दिनेश विजान ने की थी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में, आयुष्मान खुराना शीर्षक चरित्र की भूमिका में, यामी गौतम लखनऊ की एक सुपरमॉडल के रूप में, और भूमि पेडनेकर एक छोटे शहर की शिक्षित महिला के रूप में हैं।[2] फिल्म दम लगा के हईशा (२०१५) और शुभ मंगल सावधान (२०१७) के बाद आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के बीच तीसरे सहयोग को चिह्नित करती है।[3] यह विक्की डोनर (२०१२) के बाद आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की भी दूसरी फिल्म है।

फिल्मांकन[संपादित करें]

फ़िल्म की प्रधान फोटोग्राफी ६ मई २०१९ को शुरू हुई, और फिल्म की शूटिंग मुम्बई और कानपुर में हुई।[1] समाप्ति के लिए एक विशेष पार्टी के साथ ७ जुलाई २०१९ को फिल्मांकन संपन्न हुआ।[4]

विपणन और रिलीज[संपादित करें]

यह फिल्म २२ नवंबर २०१९ को रिलीज़ होने वाली है। बाला का थीम पोस्टर २७ मई को जारी किया गया था, जिसमें फ़िल्म की रिलीज़ तिथि के बारे में बताया गया था।[5] फिल्म का आधिकारिक टीज़र २६ अगस्त २०१९ को मैडॉक फिल्म्स द्वारा जारी किया गया था।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Bala: Ayushmann Khurrana's film goes on floors, plot details revealed". Bollywood Hungama. 6 May 2019. मूल से 7 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 May 2019.
  2. "Ayushmann Khurrana, Yami Gautam and Bhumi Pednekar start shooting for Bala". मूल से 26 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 May 2019.
  3. "Ayushmann Khurrana, Bhumi Pednekar and Yami Gautam start shooting for Bala in Mumbai; See Pic". मूल से 1 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अगस्त 2019.
  4. "Bala: Ayushmann Khurrana, Yami Gautam Dance Their Heart Out at Film's Wrap Party". 7 July 2019. मूल से 8 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 August 2019.
  5. "'Bala': The Ayushmann Khurrana, Bhumi Pednekar and Yami Gautam starrer to release on November 22". Times of India. 27 May 2019. मूल से 27 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 May 2019.
  6. "Bala Teaser - Ayushmann Khurrana, Bhumi Pednekar, Yami Gautam - Dinesh Vijan - Amar Kaushik - 22 Nov". YouTube. Maddock Films. 26 August 2019. मूल से 29 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अगस्त 2019.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]