रेणुका सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रेणुका सिंह

केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
30 मई 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
23 मई 2019
चुनाव-क्षेत्र सरगुजा

जन्म 5 जनवरी
पोंडी बचरा
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी नरेंद्र सिंह
बच्चे पूर्णिमा सिंह

मोनिका सिंह

यशवंत सिंह

बलवन्त सिंह

रेणुका सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में वे केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार हैं। वे सरगुजा से लोकसभा सांसद हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की राजनेत्री हैं। रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहली विधानसभा क्रमांक 1 भरतपुर सोनहत से भाजपा विधायक है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भी देखा जा रहा था। रेणुका सिंह की एक अपील बुके नहीं बुक लेकर आइए काफी प्रसिद्ध हुई। इसके अलावा 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उन्होंने एक बैगा जनजाति की मेधावी छात्रा को एक दिन का विधायक बनाया था। वही उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत में 10 वी और 12 वी में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटी व बाइक देने का ऐलान किया है जिसकी काफी प्रशंसा हो रही है।

सन्दर्भ[संपादित करें]