प्रेम बंधन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रेम बंधन

प्रेम बंधन का पोस्टर
निर्देशक रामानन्द सागर
निर्माता बी आर नंदा
गौरी फिल्म्स
अभिनेता राजेश खन्ना,
रेखा,
मौसमी चटर्जी
संपादक लछमनदास
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
आनंद बख्शी (गीत)
प्रदर्शन तिथि
19 जनवरी 1979 (1979-01-19)[1]
देश  भारत
भाषा हिन्दी

प्रेम बंधन 1979 में रामानन्द सागर द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म है। इसके प्रमुख कलाकार राजेश खन्ना, रेखामौसमी चटर्जी हैं और सहायक कलाकार हेलन, भगवान, कैस्टो मुखर्जी, ए के हंगलललिता पवार हैं।

यह कथा राजेश खन्ना द्वारा अभिनीत पात्र की है जो अपनी स्मरणशक्ति खोये एक मछुअरी से विवाह करता है और शहर में प्रेमिका उसकी प्रतीक्षा करती है।

संक्षेप[संपादित करें]

महुआ (रेखा) नामक आदिवासी अपने पिता के साथ एक मछुआरे गाँव में रहती है। एक दिन गाँव का पुजारी एक आदमी (राजेश खन्ना) को पाए, उसे खिलाए पिलाए, महुआ के पिता को उसके देख-रेख करने कहता है। उसे अपनी सुध न होने के कारण उसे किशन नाम दिए गाँव में रखते हैं। कुछ दिन बाद महुआ उसे प्रेम कर विवाह करती है। कुछ महीने बाद किशन शहर जाकर नहीं लौटता। चिंतित महुआ अपने पिता व पुलिस के साथ शहर जाए उसे ढूंढती है। उसके न मिलने से निराश हुए वे गाँव लौटते हैं।

कुछ दिन बाद चिंतित महुआ किशन को ढूँढने निकल पड़ती है। रस्ते में उसे एक डॉक्टर (विक्रम) मिलता है जो उसके बताये हुए सूरत वाले आदमी का चिकित्सा किया है और उस आदमी का बम्बई वाला पता देता है। महुआ बम्बई के उस पते पर पहुँचकर पाती है कि किशन उसे पहचानने से इंकार कर अपनेको एक धनिक मोहन खन्ना बताता है। कुछ ही दिनों में वह एक धनी लड़की मीना मेहरा से मंगनी करने वाला है। किशन महुआ से प्रेम बंधन जोड़ना या मोहन का मीना से, इसी बात को कथा में आगे दर्शाया गया है।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

दल[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."वादा नहीं करते किसी से"लता मंगेशकर, महेन्द्र कपूर9:20
2."मेरी पायल में ये"आशा भोंसले5:36
3."होती है किसी से जब प्रीत"किशोर कुमार, आशा भोंसले8:18
4."आमली की तामली"आशा भोंसले, मन्ना डे6:19
5."मैं तेरे प्यार में पागल"किशोर कुमार, लता मंगेशकर6:29

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]