विकिपीडिया:विकिमीडिया आंदोलन रणनीति 2018-20

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ltr

विकिमीडिया का वैश्विक समुदाय दुनिया के विभिन्न देशों में हमारे प्रभाव को बेहतर बनाने की रणनीति विकसित करने की प्रक्रिया में है। हमारी रणनीतिक दिशा: सेवा और समानता। 2030 तक, विकिमीडिया मुक्त ज्ञान के पारिस्थितिकी तंत्र का आवश्यक बुनियादी ढाँचा बन जाएगा, और जिसकी भी यह प्रतिबद्धता है वह हमारे साथ जुड़ने में सक्षम होंगे।

2017 में आंदोलन रणनीति प्रक्रिया का पहला चक्र शुरू हुआ था जिसमे हिंदी समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया था जिससे हम रणनीतिक दिशा की ओर बढ़ सके और अभी 2018 से 2020 तक दूसरा चक्र चल रहा है। इसमें हम विकिमीडिया की भविष्य की भूमिका को ध्यान में रखते हुए और अपनी संरचनाओं को अद्यतन करने के लिए एक सहयोगी रणनीति विकसित करने के लिए एक व्यापक चर्चा शुरू करेंगे जिससे हम 2030 तक अपनी रणनीतिक दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकें।

विकिमीडिया परियोजनाएं अपने उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को बेहतर ढंग से कैसे पूरा करें? हिंदी समुदाय के सदस्यों को विचार-विमर्श में भाग लेकर इस रणनीतिक दिशा को प्रभावित करने का न्योता दिया जा रहा है।

इन चर्चाओं से प्रतिक्रिया संरचनात्मक परिवर्तनों के लिए संस्तुति का आधार बनेगी जिसके साथ हम अपने रणनीतिक दिशा में सफलतापूर्वक और दृढ़ता से आगे बढ़ सकेंगे।

वे कौन सी बातें हैं जिनकी समुदाय को सबसे ज्यादा महत्वता है? हम आपके लिए आंदोलन की रणनीति प्रक्रिया को समझना कैसे आसान बना सकते हैं? भाषा और तकनीकी प्रवीणता बाधाओं को ध्यान में रखते हुए। आप इन चर्चाओं के लिए किन प्लेटफार्मों और मध्यस्थों को पसंद करेंगे?

नौ कार्यवाहक समूहों - भूमिकाएं और ज़िम्मेदारियां, आय के स्रोत, संसाधन आबंटन, विविधता, सहभागिताएं, क्षमता निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य, उत्पाद व प्रौद्योगिकी और वकालत ने दस्तावेज तैयार किए हैं जिनमें हमारे आंदोलन की संरचनाओं से संबंधित विषयों पर मुख्य प्रश्न हैं। मई के अंत तक, हिंदी समुदाय के प्रत्येक सदस्य के पास इन सवालों के जवाब देने और स्कोपिंग दस्तावेजों पर अपनी राय साझा करने का मौका है।

आपके जवाब मुद्दों, चुनौतियों और अवसरों की रूपरेखा तैयार करेंगे जिसे कार्यदल आगे बढ़ाएगा। वे हमारे आंदोलन की गहरी समझ हासिल करने, रोमांचक संभावनाओं की पहचान करने और बदलाव के लिए संस्तुति विकसित करने में मदद करेंगे। इन पहलुओं को विकिमेनिया 2019 में वितरित किया जाएगा। सभी हिंदी भाषा उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया जाता है:

  • आंदोलन के बारे में मुख्य पृष्ठ पढ़ना शुरू करें।
  • पहचानें कि आप किस विषय (स्कोपिंग दस्तावेज़) में सबसे अधिक रुचि रखते हैं।
  • प्रत्येक विषय (या सबसे बड़ी रुचि के विषय) के मुद्दों को पढ़ें और उन पर प्रतिबिंबित करें। उदाहरण के लिए, ये "क्षमता निर्माण" विषय में मुद्दे हैं।
  • रणनीति प्रक्रिया की परिचर्चा के लिए ऑन-विकी, सोशल मीडिया और ऑफ़लाइन वार्तालापों में मित्रवत स्थान नीति का पालन करना याद रखें। ध्यान केंद्रित चर्चाओं के लिए एक सुखद वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इन अपेक्षाओं की आवश्यकता होती है जहां योगदानकर्ता सम्मानपूर्वक संलग्न होते हैं।

आपसे अनुरोध है कि आंदोलन रणनीति के पृष्ठों और स्कोपिंग दस्तावेजों को देखें; इनका अनुवाद पेशेवर अनुवादकों द्वारा किया गया है और यदि किसी तरह के बदलाव की आवश्यकता हो तो आप उसके मुताबिक बदलाव कर सकते हैं। इसके इलावा आंदोलन रणनीति से संबंधित कोई भी प्रश्न या संदेह हो, तो अवश्य पूछें।

हम कैसे अधिक न्यायसंगत और सांस्कृतिक रूप से विविध बनेंगे? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए, हम अपनी चर्चाओं को निर्देशित करेंगे। स्कोपिंग दस्तावेज़ों बारे में आपकी क्या प्रतिपुष्टि है? क्या आपको रणनीति प्रक्रिया के बारे में कोई संदेह हैं? आप मेरे वार्ता पृष्ठ या ईमेल पर किसी भी प्रश्न या संदेह के साथ मेरे पास पहुंच सकते हैं। मैं आप सभी को एक अच्छी चर्चा की कामना करती हूँ और आपके ध्यान के लिए अग्रिम धन्यवाद देती हूँ। आंदोलन की रणनीति प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ जाएँ। RSharma (WMF) (वार्ता) 12:56, 2 अप्रैल 2019 (UTC)[उत्तर दें]

प्रारूप अनुशंसाएँ[संपादित करें]

विकिमीडिया आंदोलन रणनीति 2018-20 के लिए मसौदा सिफ़ारिशें (draft recommendations) प्रकाशित हो चुकीं हैं। सिफ़ारिशों को नौ विकिमीडिया कार्यकारी समूहों द्वारा विकसित किया गया है और हमारे आंदोलन के भविष्य के निर्माण में मदद करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपकरण हैं। यह उन तरीकों पर पहली नज़र डालते हैं, जिनसे हम अपने आंदोलन की संरचनाओं को अपनी सामरिक दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।

  • सिफ़ारिशें प्रारंभिक चरण ड्राफ्ट हैं, और इसको ध्यान में रखते हुए हम हर प्रकार की प्रतिक्रिया का स्वागत कर हैं।

सिफ़ारिशें अनुसंधानमूलक हैं और अभी विकास के विभिन्न चरणों में हैं तथा अलग-अलग मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो हमारे आंदोलन का हिस्सा हैं।
चर्चा और पारदर्शिता के उद्देश्य से सिफ़ारिशों का दस्तावेज़ सामुदायिक इनपुट के लिए खुला है, लेकिन इसे अंतिम दस्तावेज़ के बजाय प्रक्रिया के तहत अपूर्ण समझा जाना चाहिए।
सभी सिफ़ारिशें महत्वपूर्ण हैं, और यह कार्य समूहों द्वारा कई महीनों की कड़ी मेहनत का दर्शाती हैं। विकिमीडिया के विषयगत क्षेत्रों की विविधता की पूरी तस्वीर प्राप्त करने के लिए नौ विषयों की समीक्षा और विचार के लिए हम समुदाय को न्यौता देते हैं।
समय के साथ सिफ़ारिशें में काफी बदलाव होने की संभावना है। इन्हें समृद्ध करने के लिए आगे के शोध, चर्चा और सामुदायिक इनपुट की आवश्यकता है।

  • इस चरण के लिए हम 15 सितंबर तक इस चरण के लिए इनपुट मांग रहे हैं।

अप्रैल 2019 से समुदाय की बातचीत विभिन्न बिंदुओं के साथ एक सतत और खुली सामुदायिक प्रक्रिया में रही है। हमारा वर्तमान चरण सितंबर के अंत में ट्यूनिस में हो रही हार्मोनाइजेशन स्प्रिंट (harmonization sprint) में कार्यकारी समूह के सदस्यों के मिलने से पहले मसौदा सिफ़ारिशों पर वर्तमान प्रतिक्रिया को सुलझाने पर केंद्रित है।
ड्राफ्ट सिफ़ारिशें पर सामुदायिक प्रतिक्रिया के लिए विकिमेनिया एक बड़ा अवसर था। प्रत्येक विषयगत क्षेत्र में न्यूनतम 25 से 80 तक लोग ने कार्यकारी समूह के सदस्यों के साथ बैठकर रणनीति बैठक (strategy space) में साथ मिलकर चर्चा की। कार्यकारी समूह के सदस्य अब उन विचारों और सिफ़ारिशें को शामिल करने के लिए काम कर रहे हैं जो उनके साथ साझा किए गए थे।
हार्मोनाइजेशन स्प्रिंट के बाद, कार्यकारी समूह अपने विचारों को एक साथ परिष्कृत करना जारी रखेंगे।

  • अभी हम सिफ़ारिशें के विकास के "इनपुट" चरण में हैं। सिफ़ारिशें जो नवंबर 2019 तक तैयार और पूरी तरह से विकसित हो जाएंगी, उन्हें उनकी समीक्षा, प्रतिक्रिया और समर्थन के लिए ट्रस्ट के बोर्ड को भेज दिया जाएगा।

ट्रस्टी बोर्ड की ओर से उनकी भूमिका पर अच्छी तरह से वाक़िफ़ होने के लिए कृपया पूरा विवरण पढ़ें और समीक्षा करें।

बोर्ड सिफ़ारिशें की समीक्षा और समर्थन वहाँ करेगा जहाँ उचित होगा, उदाहरण के लिए, जहाँ कहीं विकिमीडिया फ़ाउंडेशन से मजबूत भूमिका और वित्तपोषण की आवश्यकता हो सकती है।
अन्य सिफ़ारिशें के समर्थन के लिए अलग-अलग समूहों की आवश्यकता होगी जिससे वे संबंधित हैं।
सभी सिफ़ारिशें नवंबर तक अंतिम रूप देने, प्रकाशित करने और साझा करने के लिए तैयार नहीं होंगी। कुछ मामलों में, आगे के शोध, चर्चा और सामुदायिक इनपुट की दुबारा और आवश्यकता होगी। अन्य मामलों में, कुछ सिफ़ारिशें का परित्याग किया जाएगा और बाकियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
सिफ़ारिशें विकसित करने के क्रम में एकत्रित किए गए डाटा, प्रतिक्रिया और जानकारी का उपयोग कार्यान्वयन प्रक्रिया को सूचित करने के लिए किया जाएगा।

  • विकिमनिया में विषयगत क्षेत्रों और कार्यकारी समूहों के बीच हुई चर्चा से यह स्पष्ट था कि यह सिफ़ारिशें ज्यादातर समर्थित सिद्धांतों के एक समूह, कार्यों या नियमों के एक से अधिक विशिष्ट समुच्चय का प्रतिनिधित्व करने की संभावना रखती हैं।

इनमें से अधिकांश को हमने पहले चरण में "क्यूँ" को प्राथमिकता दी: मुक्त ज्ञान आंदोलन के लिए समर्थन प्रणाली बनने लिए हमने ज्ञान इक्विटी और सेवा के रूप में ज्ञान की चर्चा की थी। हमारा वर्तमान चरण "क्या" का जवाब दे रहा है। "कैसे", "कब", और "कौन" के प्रश्न हमारे अगले चरण के लिए हैं, इसका कार्यान्वयन, जो 2020 में शुरू होगा - इसके सार्वजनिक परामर्श और संवाद का अपना अलग संस्करण होगा।

  • सामुदायिक इनपुट कार्यकारी समूहों द्वारा सार्थक विचार प्राप्त कर रहा है।

सभी जानकारी जो मेटाविकि, विकिमीडिया-1 मेलिंग लिस्ट पर साझा की जा रही है और समुदायक रणनीति समन्वयक टीम को भेजी जाती है, जिन्हें सारांश रिपोर्ट में मेटा पर दस्तावेज बना कर प्रकाशित किया गया और मासिक समीक्षा के लिए कार्यकारी समूहों को भेजा गया।
इस प्रतिक्रिया का यह दौर समाप्त हो रहा है और कोर टीम सभी सामग्रियों को दो समूहों में विभाजित कर रही है- संरचनात्मक प्रतिक्रिया और प्रोग्रामेटिक प्रतिक्रिया।
हार्मोनाइजेशन स्प्रिंट से पहले संरचनात्मक प्रतिक्रिया को सामूहिक रूप से संक्षेपित किया जा रहा है और एक सामुदायिक वार्तालाप संकलन रिपोर्ट में भेजा जा रहा है। इसे मेटा पर सार्वजनिक किया जाएगा।
प्रोग्रामेटिक फीडबैक को विषय के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा। और एक अलग रिपोर्ट में फिर से उठाया जाएगा और अगले साल कार्यान्वयन चरण में उपयोग किया जाएगा। मेटा पर भी इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

मसौदा सिफ़ारिशें (draft recommendations) को पढ़ने के लिए इस लिंक जाएँ। आप अपनी प्रतिक्रिया यहाँ, मेटा विकी के वार्ता पृष्ठ या फिर ईमेल (rsharma@wikimedia.org) पर दे सकते हैं। धन्यवाद।

आंदोलन रणनीति 2020 सामुदायिक वार्तालाप[संपादित करें]

नमस्कार! सभी सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! समुदाय के लिए आंदोलन रणनीति के लिए कुछ नए अपडेट हैं। हम मसौदा सिफ़ारिशों के एक संश्लेषित सेट पर सामुदायिक बातचीत के अंतिम दौर की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक इन अनुशंसाओं में लेखकों और रणनीति टीम द्वारा सामुदायिक विचारों और प्रतिक्रिया को सम्मलित करने का काम चल रहा है।

नए कदम[संपादित करें]

सिफ़ारिशों के लेखक कार्यकारी समूहों द्वारा उत्पादित 89 सिफ़ारिशों को संगठित करने के लिए काम कर रहे हैं। कुछ सप्ताह पहिले बर्लिन में मसौदा सिफ़ारिशों को तैयार करने के लिए लेखकों का सम्मेलन हुआ और इन सिफ़ारिशों को 20 जनवरी तक समुदाय के साथ साझा किया जाएगा। परिवर्तन के लिए कई क्षेत्रों को सिफ़ारिशों में परिलक्षित किया गया है, और लेखकों ने इन क्षेत्रों का मूल्यांकन करके उन्हें क्लस्टर का रूप दिया जिसका लक्ष्य परिवर्तन की दिशा को रेखांकित करना और एक सेट के तौर में प्रस्तुत करना है जिसे स्पष्ट रूप से समझा जा सके।

अगला चरण[संपादित करें]

हम इस नए संश्लेषित संस्करण पर समुदाय के साथ चर्चा करेंगे और लेखकों के साथ-साथ विकिमीडिया फ़ाउंडेशन बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ को समुदाय के विचारों को साझा करेंगे तांकि यह स्पष्ट हो सके कि आगे बढ़ने से पहले क्या अंतिम बदलाव किए जाने चाहिए। रणनीति को और अधिक परिष्कृत करने में आपके विचार अमूल्य होंगे और इसके लिए 20 जनवरी से फरवरी तक लगभग छह सप्ताह की अवधि के लिए सामुदायिक चर्चा का यह अंतिम चरण शुरू होगा।

सभी सदस्यों से अपने विचारों को साझा करने का अनुवेदन है - आप अंतिम मसौदा सिफ़ारिशों पर कैसे और कहॉं चर्चा करना चाहेंगे। यह किसी कॉनफेरेन्स या मीटिंग का एक अंश हो सकता या रणनीति सैलून के माध्यम से, ऑनलाइन बातचीत में शामिल हो कर, या संबंधित चर्चाओं से मीटिंग रिपोर्ट के रूप में हो सकता है।

अब तक आपके द्वारा दिए सभी योगदानों के लिए धन्यवाद! हम आशा करते हैं कि आप अपने विचारों को अगले ड्राफ्ट और अंतिम सिफ़ारिशों में परिलक्षित करते हुए देखेंगे। यह आंदोलन की समीक्षा करने और सिफ़ारिशों को अंतिम रूप देने से पहले उनपर अंतिम सिफ़ारिशें देने का एक अवसर होगा।