वारंट (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वारंट

वारंट का पोस्टर
निर्देशक प्रमोद चक्रवर्ती
पटकथा सचिन भौमिक
निर्माता के॰ पी॰ सिंह
एन॰ पी॰ सिंह
अभिनेता देव आनन्द,
ज़ीनत अमान,
प्राण
संगीतकार आर॰ डी॰ बर्मन
प्रदर्शन तिथि
1975
देश भारत
भाषा हिन्दी

वारंट 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसका निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा किया गया। फिल्म में देव आनन्द, ज़ीनत अमान, प्राण, दारा सिंह, अजीत, ललिता पवार और जोगिन्दर हैं।[1] फिल्म का संगीत भारतीय संगीत निर्देशक आर॰ डी॰ बर्मन का है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर "हिट" थी।

संक्षेप[संपादित करें]

जेल में बंद जग्गू (जोगिन्दर) को जेल में डालने के दौरान जेलर, अरुण मेहरा (देव आनन्द) की जान को खतरा है। एक दूसरा अपराधी दिनेश (सतीश कौल), अरुण को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देता है। अरुण और उसकी माँ, श्रीमती मेहरा (सुलोचना) को पता चलता है कि दिनेश प्रख्यात प्रोफेसर अशोक वर्मा की हत्या के लिए जिम्मेदार है और उसे मृत्यदंड की सजा दी गई है।

अरुण को विश्वास नहीं है कि दिनेश दोषी है, और इसलिए वह उसकी जेल से भागने की व्यवस्था करता है। परिणामस्वरूप उसके पीछे न केवल पुलिस है, बल्कि उसके खुद के पिता, पुलिस महानिरीक्षक मेहरा (प्राण) भी हैं। उसके बाद अंडरवर्ल्ड डॉन मास्टर (अजीत) और उसके लोग हैं। इसके अलावा एक महिला (ज़ीनत अमान) भी है जिसने अरुण और दिनेश के लिए अपनी बंदूक में सिर्फ दो गोलियां भर रखी हैं।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."लड़ी नजरिया लड़ी"किशोर कुमार, लता मंगेशकर4:58
2."मैं तुमसे मोहब्बत"लता मंगेशकर4:00
3."रुक जाना ओ जाना"किशोर कुमार3:40
4."सुन भाई बाराती"किशोर कुमार4:45

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "जब जले हुए चेहरे के साथ राज कपूर के ऑफिस पहुंचीं ये एक्ट्रेस". आज तक. मूल से 29 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मार्च 2019.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]