श्रद्धा शर्मा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
श्रद्धा शर्मा
जन्म 6 जुलाई 1980 (1980-07-06) (आयु 43)[1]
नागरिकता भारतीय
शिक्षा इतिहास में स्नातकोत्तर
पेशा
  • "योरस्टोरी" की संस्थापक और सी.ई.ओ.
गृह-नगर पटना, बिहार
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

श्रद्धा शर्मा, उद्यमियों के लिए एक मीडिया प्रौद्योगिकी मंच, योरस्टोरी (YourStory) की संस्थापक, सीईओ और मुख्य संपादक हैं। 2008 में योरस्टोरी शुरू करने से पहले, शर्मा ने सीएनबीसी – टीवी १८ में सहायक उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रही और टाइम्स ऑफ इंडिया में एक ब्रांड सलाहकार भी थीं।[2][3][4]

लक्ष्मी के साथ चाय पर उन्हें "... भारत के डिजिटल स्पेस का सबसे बड़ी कहानीकार" की संज्ञा दी गई।[5] उन्हें टेकगिग की "भारत की 5 महिला भारतीय उद्यमी, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।" लेख में शामिल किया गया।[6] द हिंदू ने अपने एक लेख में उनके बारे में "ग्लास सिलिंग" जैसी संज्ञा दी है।[7] उनकी कंपनी को "स्टार्ट-अप और उद्यमियों से संबंधित कहानियों, समाचार, संसाधनों और अनुसंधान रिपोर्टों के लिए भारत का सबसे बड़ा और निश्चित मंच" बताया जाता है।[8] योरस्टोरी 12 भाषाओं में उद्यमीशीलता की कहानी मुहैया कराती है।

योरस्टोरी को रतन टाटा, वाणी कोला, कार्ति मदसामी और टी वी मोहनदास पाई से निवेश प्राप्त हुआ है।[9][10][11]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

शर्मा का जन्म बिहार के एक छोटे से शहर में हुआ था।[7] वे पटना में पली-बढ़ी।[2] अपने स्कूल के दिनों में, वे अपनी कक्षा में अव्वल थीं और शिक्षा और वाद-विवाद में बहुत सक्रिय थीं।

शर्मा ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक और मास्टर डिग्री और मैरीलैंड इंस्टीट्यूट कॉलेज ऑफ आर्ट से एमबीए हासिल की।[3]

पुरस्कार और उपलब्धियां[संपादित करें]

शर्मा को समावेशी स्टार्टअप समुदाय के निर्माण में उनके प्रयासों के लिए नैस्कॉम इकोसिस्टम इवेंजलिस्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ है, इसके अलावा उन्हें 2010 में स्टार्टअप्स के कवरेज के लिए विल्ग्रो जर्नलिस्ट ऑफ़ द इयर पुरस्कार दिया गया था। 2015 में उन्हें दुनिया भर में 500 लिंक्डइन इन्फ्लुएंसर के बीच सूचीबद्ध किया गया था, और उसी वर्ष उन्हें ऑनलाइन प्रभाव के लिए लोरियल पेरिस फेमिना पुरस्कार प्राप्त हुआ। 2016 में पैट मेमोरियल आउटस्टैंडिंग एलुमनीस पुरस्कार [12] और 2016 में इंटरनेट श्रेणी के तहत लिंक्डइन में सबसे अधिक देखे जाने वाली सीईओ थीं[13]

[14]सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "biography". मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2019.
  2. Sharma, Shradha (2013-08-08). "Listen to the green shoots". The Hindu Business Line. अभिगमन तिथि 2016-12-10.
  3. "Shradha Sharma: Executive Profile & Biography - Bloomberg". www.bloomberg.com. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-12-10.
  4. "Startup Street: India To Get A Desi Version Of Shark Tank?". Bloomberg Quint. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-12-10.
  5. Lakshmi Rebecca (2013-04-14), 10,000 Amazing Stories of Indian Entrepreneurs, मूल से 5 मार्च 2019 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 2016-12-10
  6. www.Techgig.com. "5 Women Entrepreneurs in India that you should know about!". मूल से 13 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-12-10.
  7. MELANGE, TEAM. "High above the glass ceiling". The Hindu. मूल से 21 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-12-10.
  8. Reema Behl (8 June 2016). "Meet Shradha Sharma of Yourstory.com". Femina. मूल से 5 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2019.
  9. Reporter, B. S. (2015-08-18). "Ratan Tata reads YourStory, and writes a cheque for it". Business Standard India. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-12-10.
  10. "The 40 who matter in the Indian start-up ecosystem". Live Mint. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2019.
  11. "Corporate India's fastest rising women leaders". Economic Times. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2019.
  12. "Start-ups renege on offers: MICA chief Madhukar Kamath". The Indian Express. 2016-04-03. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-12-10.
  13. "LinkedIn's Most Viewed CEOs In India - CXOtoday.com". www.cxotoday.com. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-12-10.
  14. "Shark Tank India Season 2 - Judges, Release Date And New Sharks - News Dekho" (अंग्रेज़ी में). 2022-11-18. मूल से 20 नवंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-11-20.