मनलिंग ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मनलिंग ज़िला
སྨན་གླིང་རྫོང་།
Mainling County
मानचित्र जिसमें मनलिंग ज़िला སྨན་གླིང་རྫོང་། Mainling County हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : ?
क्षेत्रफल : 9,471 किमी²
जनसंख्या(2010):
 • घनत्व :
17,347
 1.8/किमी²
उपविभागों के नाम: शहर व क़स्बे
उपविभागों की संख्या: ?+?
मुख्य भाषा(एँ): तिब्बती, इदु मिश्मी, बोकर


मनलिंग ज़िला (तिब्बती: སྨན་གླིང་རྫོང་།, Mainling County) तिब्बत का एक ज़िला है जो उस देश के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। तिब्बत पर चीन का क़ब्ज़ा होने के बाद यह चीनी प्रशासनिक प्रणाली में तिब्बत स्वशासित प्रदेश के न्यिंगची विभाग में पड़ता है। ज़िले की दक्षिणी सीमा भारत से लगती है। ज़िले के पूर्व में मेतोग ज़िला और पश्चिम में नंग ज़िला है। ज़िले का अधिकांश भाग न्येनचेन थंगल्हा पर्वतमाला और हिमालय के बीच स्थित है। यहाँ के बहुत निवासी इदु मिश्मी बोलने वाले मिश्मी समुदाय और बोकर बोलने वाले आदी समुदाय के लोग हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से चीन की सरकार ल्होबा समुदाय बुलाती है।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Atlas of China. Beijing, China: SinoMaps Press. 2006. ISBN 9787503141782.