अंतरा बिस्वास

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मोना लिसा

2022 में अंतरा
जन्म अंतरा बिस्वास
21 नवम्बर 1982 (1982-11-21) (आयु 41)[1]
कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
उपनाम मोना लिसा
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 1997–वर्तमान
जीवनसाथी विक्रांत सिंह राजपूत (वि॰ 2017)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अंतरा बिस्वास (जन्म: 21 नवम्बर 1982), जिन्हें इनके स्टेज नाम मोना लिसा के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं। ये अब तक 125 भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं, और इसके साथ ही हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ये 2016 में बिग बॉस सीज़न 10 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं और फिलहाल स्टार प्लस के शो नज़र में डायन मोहाना का किरदार निभा रही हैं।

निजी जीवन[संपादित करें]

अंतरा का जन्म बंगाली हिन्दू परिवार में हुआ था।[2] इन्होंने अपने अंकल के कहने पर अपना स्टेज का नाम मोनालिसा रख लिया। इन्होंने दक्षिण कोलकाता के जूलियन डे स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की, फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय के आशुतोष कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की और संस्कृत में बीए की डिग्री प्राप्त की। ये पहले ओडिया वीडियो एल्बम में मॉडल और टीवी अभिनेत्री भी रह चुकी थीं।[3]

इन्होंने 17 जनवरी 2017 को अपने प्रेमी, भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से बिग बॉस के घर में शादी कर ली।[4]

अभिनय[संपादित करें]

1997-2004: शुरुआत[संपादित करें]

इन्होंने हिन्दी फिल्म जयते में आरती नाम की एक लड़की की एक छोटी सी भूमिका निभाई थी और इसी से हिन्दी फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि इससे इन्हें कोई पहचान नहीं मिल पाई थी। इसके बाद इन्होंने हमाम फी अंस्टरडम (1998) और जय श्रीराम (1999) नाम की ओडिया में बनी फिल्मों में भी काम किया था। इसके बाद ये दमन (2001) में एक गाने में दिखाई दी थीं। इसके बाद ये रोंग नंबर (2002) नाम की ओडिया फिल्म के अलावा टॉप सम्राट (2003) और अधिकार (2004) जैसी बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

द हिन्दू के अनुसार भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों में सबसे अधिक मांग किए जाने वाले अभिनेत्रियों में से एक हैं।[5]

2004-2015: सफलता[संपादित करें]

कई सारी छोटी और कम बजट की फिल्मों में काम करने के बाद भी इन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई थी। इन्हें हिन्दी फिल्म उद्योग में पहचान 2004 में प्रदर्शित होने वाली हिन्दी फिल्म तौबा तौबा से मिली। इस फिल्म में ये अमीन गज़ी के साथ अभिनय कर रही हैं। इसके एक साल बाद प्रदर्शित हुई फिल्म ब्लैकमेल (2005) में ये आइटम गर्ल बनी हैं। इस फिल्म में इनके साथ अजय देवगन और सुनील शेट्टी भी थे। इसी साल प्रदर्शित हुई फिल्म बंटी और बबली (2005) में ये एक डांसर ही बनी थी।

2005 में इन्होंने जैकपोट नाम की फिल्म में काम करते हुए कन्नड सिनेमा में भी कदम रखा। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम लैला था।[6] इसके कई सालों बाद, ये दूसरी कन्नड फिल्म इंकाउंटर दयानायक (2008) में दिखाई दी। इससे पूर्व ये बॉबी: लव एंड लुस्ट (2005), हाफ फ्राई हैदराबादी (2006), लव गुरु (2007) और काफिला निहारिका (2007) जैसे हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इसके साथ ही जगदम (2007) नाम की तेलुगू फिल्म में ये आइटम गर्ल भी बनी थी।

2016-वर्तमान[संपादित करें]

ये 16 अक्टूबर 2016 से शुरू हुए रियलिटी शो बिग बॉस के सीज़न 10 में प्रतिभागी बनी थी और 105 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में ये 97वें दिन बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं।[7]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Bigg Boss 10 November 21, episode 36 update: Manu's surprise for his 'good friend' Mona Lisa on her birthday". 21 November 2016. मूल से 22 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मार्च 2019.
  2. "Antara Biswas". Indiatimes. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 July 2016.
  3. "Dare girl from Gariahat". The Telegraph Calcutta. 14 December 2005. मूल से 15 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 July 2016.
  4. "Bigg Boss 10: Monalisa and Vikrant Singh Rajpoot are married! View exclusive wedding and mehndi pictures & video!". india.com. 17 January 2017. मूल से 18 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 January 2017.
  5. "Bhojpuri cinema edges its way to success". The Hindu. IANS. 28 August 2010. मूल से 24 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 July 2016.
  6. "Understanding love". The Hindu. 16 July 2006. अभिगमन तिथि 8 July 2016.
  7. Bigg Boss 10: Wild theme, wacky participants! Archived 2018-09-11 at the वेबैक मशीन. rediff.com (17 October 2016)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]