प्रवेशद्वार:मिज़ोरम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
edit  

मिज़ोरम प्रवेशद्वार

मिजोरम भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है. २००१ में यहाँ की जनसँख्या लगभग ८९०,००० थी. मिजोरम में साक्षरता का दर भारत में सबसे ज्यादा ९१.०३% है. यहाँ की राजधानी आईजोल है.

मिजोरम की ज्यादातर आबादी मिजो लोगों की है. मिजो स्वयं कई अन्य प्रजातियों में बँटे हैं जिनमें लुशाई लोगों की सँख्या सब्से अधिक है जो राज्य की आबादी का दो तिहाई से ज्यादा है. अन्य प्रमुख प्रजातियों में राल्ते, म्हार, पोई और पवाई हैं. गैर मिजो प्रजातियों में सबसे प्रमुख चकमा प्रजाति है.राज्य की लगभग ८५% से ज्यादा आबादी ईसाई हैं और इनमे से ज्यदातर प्रेसबिटेरियन और बैप्टिस्ट है. राज्य की चकमा प्रजाति थेरावदा बौद्ध होते हैं. राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों की संख्या लगभग नगण्य है.

edit  

चयनित लेख

चित्र:Girls hostel vetcol cau.jpg
पशु पालन कालेज, सेलिसीह, मिजोरम में स्थित है। यह कालेज 5 वर्षीय बी वी एस सी तथा पशु पालन डिग्री कार्यक्रम चलाता है। यह कालेज केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत कार्यरत है। 2002-03 प्रथम बैच के 8 विद्यार्थियों ने यह पाठ्यक्रम पास किया। 2003-04 दूसरे बैच में शैक्षणिक सत्र में दस विद्यार्थी पास हुए। इन दस विद्यार्थियों में सें 8 (आठ) विघार्थियों ने भारतीय आधार पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित जे आर एफ/ स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा पास की। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना संसद के अधिनियम केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम 1992 (1992 का सं.40) के द्वारा हुई है। अधिनियम भारत सरकार ने कृषि अनुसंधान तथा शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक अधिसूचना जारी करके 26 जनवरी 1993 से लागू किया गया है।
edit  

चयनित चित्र

edit  

मिज़ोरम का खाना


edit  

श्रेणियां

edit  

संबंधित प्रवेशद्वार

edit  

चयनित पर्यटन स्थल

लेंगपुई हवाई अड्डा (आईएटीए: AJLआईसीएओ: VEAZ) आइजोल, मिज़ोरम में स्थित विमानक्षेत्र है।यह हवाई अड्डा वायु सेवा द्वारा कोलकाता और गुवाहाटी से और सप्ताह में तीन फ्लाइट द्वारा इम्फाल से जुड़ा हुआ है। मिज़ोरम यह राजधानी आइजोल से ३२ कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। लेंगपुइ हवाई अड्डा भारत का प्रथम एवं सबसे बडआ हवाई अड्डा है, जिसका निर्माण राज्य सरकार ने कराया था। इसके साथ ही यह पूर्वोत्तर भारत का दूसरा सबसे बडआ हवाई अड्डा है।

यहां का रन-वे २५०० मीटर लम्बा है, जिसके नीचे कई पहाड़ी झरने बहते हैं। यह कारण इसे अपने आप में अनोखा बनाता है। इस हवाई अड्डॆ की निर्माण लागत ९७.९२ करोड़ रुपए आई थी, और यह दो वर्ष दो महीने की कीर्तिमान समय में तैयार हो गया था। इसका निर्माण दिसंबर १९९५ में आरंभ होकर फरवरी १९९८ में पूरा भी हो गया था।

edit  

प्रवेशद्वार:मिज़ोरम का नक्शा

मिज़ोरम मानचित्र
मिज़ोरम मानचित्र
नाज़िया हसन
नाज़िया हसन
edit  

विकिपीडिया पूर्वोत्तरी भाषा में


edit  

संबंधित विकिमीडिया