मीरा शंकर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मीरा शंकर

2010 में यू.एस.-इंडिया पीपल टू पीपल कॉन्फ्रेंस में मीरा शंकर
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

मीरा शंकर (जन्म 9 अक्टूबर 1950) ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में 26 अप्रैल, 2009 से 2011 तक कार्य किया।[1][2] वह संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत की दूसरी महिला राजदूत थीं जहाँ की प्रथम भारतीय महिला राजदूत विजया लक्ष्मी नेहरू पंडित थीं। इनके बाद 1 अगस्त 2011 को निरुपमा राव ने इस पद को स्वीकार किया।

मीना 1973 बैच की अधिकारी थी और उन्होंने वाशिंगटन डीसी में 1991 से 1995 तक कार्य किया। उनसे पहिले वहाँ राजदूत रोनेन सेन थे।

शुरुआती ज़िंदगी और पेशा[संपादित करें]

मीरा शंकर ने नैनीताल में सेंट मैरी कॉन्वेंट में अध्ययन किया और 1973 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुई। शंकर ने 1985 से 1991 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के रूप में और 1991 से 1995 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में कार्य किया। विदेश मंत्रालय में सेवा करते हुए, उन्होंने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ से जुड़े दो महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया जिसमे (सार्क) और नेपाल और भूटान देश के साथ संबंधों की ज़िम्मेदारी थी। 2009 से पहले उन्होंने बर्लिन, जर्मनी में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया। मीरा जी शंकर बाजपेयी के बाद दो से अधिक दशकों के बाद वाशिंगटन में तैनात होने वाले पहली सेवारत राजनयिकजी थी। 2003 में उन्होंने अतिरिक्त सचिव का पद हासिल करके संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।

अन्य गतिविधियां[संपादित करें]

मीरा शंकर ड्यूश बैंक के अल्फ्रेड हेरोसेन गेसलशाफ्ट के न्यासी बोर्ड में शामिल हैं।[3] 2012 में वह भारतीय समूह आई टी सी के निदेशक मंडल में पहली महिला बनीं।[4]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

मीरा ने 1973 बैच के आईएएस अधिकारी अजय शंकर से शादी की। उनकी एक बेटी प्रिया है।[5]

विवाद[संपादित करें]

मीरा दिसंबर 2010 में जैक्सन-एवर्स एयरपोर्ट पर हुई जांच के बाद चर्चा में आ गई थी और भारतीय वीआईपी की सूची में शामिल हो गई, जो अमेरिकी हवाई अड्डों पर फ्रिस्किंग या क्विज़िंग से गुजरे थे। इस घटना के कारण भारत से राजनयिक विरोध हुआ।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Meera shankar. "Meera shankar". News.google.com. मूल से 19 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-10-14.
  2. "Welcome to Embassy of India, Washington D C, USA". www.indianembassy.org. मूल से 15 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-02-18.
  3. Board of Trustees Archived 2018-08-20 at the वेबैक मशीन Alfred Herrhausen Gesellschaft of Deutsche Bank.
  4. Mukherjee, Writankar (4 August 2012). "ITC inducts Meera Shankar in its board as the first women ever". The Times Of India. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 August 2017.
  5. Scott, Gail (28 March 2011). "Private Indian Couple Dedicates Careers to Public Service". Washington Diplomat. मूल से 30 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 August 2017.
  6. "After pat-down, US pats Meera". The Economic Times. 11 December 2010. मूल से 14 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 March 2016.