कैसरगंज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कैसरगंज
Kaiserganj
{{{type}}}
कैसरगंज is located in उत्तर प्रदेश
कैसरगंज
कैसरगंज
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 27°15′04″N 81°32′46″E / 27.251°N 81.546°E / 27.251; 81.546निर्देशांक: 27°15′04″N 81°32′46″E / 27.251°N 81.546°E / 27.251; 81.546
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलाबहराइच ज़िला
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड271903
दूरभाष कोड05251
वाहन पंजीकरणयूपी-40

कैसरगंज (Kaiserganj) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह वर्तमान में नगर पंचायत भी है। यह इसी नाम की तहसील में स्थित है और कैसरगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है जहां से वर्तमान में बृज भूषण शरण सिंह लोकसभा सदस्य हैं। पूर्व में बेनी प्रसाद वर्मा यहाँ से लोक सभा सदस्य रह चुके हैं। प्रसिद्ध जिलाधिकारी के के नायर भी जनसंघ के टिकट पर यहाँ से चौथी लोकसभा के लिए चुने गए थे। के के नायर का राम मंदिर आंदोलन में प्रमुख स्थान है।[1][2]

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

भारत की 2011 जनगणना के अनुसार बहराइच ज़िले के कैसरगंज तहसील की कुल जनसंख्या 8,24,786 है। इनमें से 4,35,798 पुरुष हैं जबकि 3,88,988 महिलाएँ हैं। 2011 में कैसरगंज कस्बे में कुल 1,38,190 परिवार रहते थे। कुल जनसंख्या में से 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 1,56,180 है जोकि कुल जनसंख्या का 19% है।

आवागमन[संपादित करें]

कैसरगंज बहराइच शहर से 40 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग 927 हाइवे पर स्थित है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975