उमा नेहरू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उमा नेहरू
जन्म 8 मार्च 1884
आगरा, उत्तर-पश्चिमी प्रान्त, ब्रिटिश भारत
मौत 28 अगस्त 1963(1963-08-28) (उम्र 79)
लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा भारतीय स्वतन्त्रता सैनानी, लोकसभा सदस्य
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवनसाथी शामलाल नेहरू
बच्चे श्याम कुमारी खान
आनन्द कुमार नेहरू
संबंधी नेहरू–गांधी परिवार
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

उमा नेहरू (8 मार्च 1884 – 28 अगस्त 1963) भारतीय स्वतंत्रता सैनानी और राजनेता थीं।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

उनका जन्म आगरा में हुआ और उनकी शिक्षा सेंट मेरी कॉनवेंट, हुबली में हुई।[1] वर्ष 1901 में उनका विवाह जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई शामलाल से हुआ। दोनों के एक पुत्री श्याम कुमारी और एक पुत्र आनन्द कुमार थे।[2] आनन्द कुमार नेहरू के पुत्र अरुण नेहरू १९८० के दशक में राजीव गांधी सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे। उमा नेहरू का निधन 28 अगस्त 1963 को लखनऊ में हुआ।[3]

वृत्ति[संपादित करें]

उन्होंने २०वीं सदी के आरम्भ में स्त्री दर्पण नामक पत्रिका की लेखिका थीं। यह पत्रिका वर्ष १९०९ में रामेश्वरी नेहरू ने स्थापित की थी जिसमें वो अपने महिलावादी विचारों को प्रस्तुत करती थीं।[4]

उन्होंने दांडी मार्च और भारत छोड़ो आन्दोलन में भाग लिया जिसके पश्चात् उन्हें बन्दी कर लिया गया।[5] स्वतंत्रता के पश्चात् वो दो बार उत्तर प्रदेश के सीतापुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुईं।[1] वर्ष १९६२ से अपने निधन तक वो राज्य सभा सांसद रहीं।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Members Bioprofile". लोकसभा. अभिगमन तिथि 2020-03-28.
  2. Nehru-Gandhi family tree Archived 2019-03-25 at the वेबैक मशीन.
  3. https://www.geni.com/people/Uma-Nehru/6000000010506677289
  4. अनूप तनेजा (2005). Gandhi, Women, and the National Movement, 1920-47 [गाँधी, महिला और राष्ट्रीय आन्दोलन, १९२०-४७] (अंग्रेज़ी में). हर-आनन्द पब्लिकेशन्स. पपृ॰ 46–47. Uma Nehru, elder daughter-in-law of Nandlal Nehru, was the most progressive of the feminists of the period.
  5. आर॰एस॰ त्रिपाठी, आर॰पी॰ तिवारी (1999). Perspectives on Indian Women [भारतीय महिला पर परिपेक्ष्य] (अंग्रेज़ी में). एपीएच पब्लिशिंग. पृ॰ 143. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-7648-025-8.
  6. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 10 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.