भाजी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भाजी

भरवां मिर्ची भाजी
उद्भव
वैकल्पिक नाम भाजी, बाजी
संबंधित देश भारतीय उपमहाद्वीप
देश का क्षेत्र केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा
व्यंजन का ब्यौरा
परोसने का तापमान गरम
मुख्य सामग्री आटा, सब्जी

भाजी भारतीय उपमहाद्वीप के कई क्षेत्रों में खाया जाने वाला एक मसालेदार व्यंजन है और इसकी कई प्रकार हैं जो की क्षेत्रों के मुताबिक खाया जाता है।[1] इसे खाने के पहिले खाया जाता है तथा यह पकोड़े की भांति होता है और इसकी उत्पत्ति भारतीय उपमहाद्वीप से हुई है। यह भारत में केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक लोकप्रिय व्यंजन है, और सड़क के किनारे वाले स्टालों, विशेष रूप से रेड़ियों और ढाबों में पाया जाता है। भारतीय राज्यों केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के बाहर, इसको अक्सर पकोड़ा के रूप में खाया जाता है।

भाजी पारंपरिक मराठी, तमिल और तेलुगु व्यंजनों का एक घटक है जो विशेष अवसरों और त्योहारों पर परोसा जाता है। इसे आम तौर पर एक कप कॉफी, चाय, या नमकीन के साथ परोसा जाता है. मिर्ची भज्जी बनाने के लिए वे केले के पीपर का इस्तेमाल करते हैं। इसकी विविधताओं में मिर्ची भाजी और ब्रेड भाजी (ब्रेड पकोड़ा) शामिल हैं। इसके एक अन्य संस्करण को बोंडा (दक्षिण भारत में) और महाराष्ट्र में वड़ा कहा जाता है। बोंडा में आलू या मिश्रित सब्जी भरी जाती है।

प्याज की भाजी को अक्सर मुख्य खाने से पहिले स्टार्टर के रूप में पोप्पादोम और अन्य खाद्यों के साथ भारतीय रेस्तरां में परोसा जाता है। उन्हें सलाद, नींबू या आम की चटनी के साथ परोसा जा सकता है, और पारंपरिक रूप से हल्के स्वाद के लिए बनाया जाता है। सबसे बड़ी प्याज भाजी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2011 में ब्रैडफोर्ड में बनाए गए 102.2kg (225lb 4.9oz) के वजन का है।[2]


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Cloake, Felicity (13 November 2013). "How to make the perfect onion bhajis". The Guardian. मूल से 19 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 November 2018.
  2. "Largest onion bhaji". Guinness World Records. Guinness World Records. मूल से 26 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 November 2018.