चौथा सप्तक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चौथा सप्तक अज्ञेय द्वारा संपादित हिंदी के ७ कवियों की कविताओं का संग्रह है। इस काव्य संग्रह का प्रकाशन 1979 ईस्वी में हुआ था। नाम के आधार पर यह पुस्तक अज्ञेय द्वारा संपादित तीन सप्तकों- तार सप्तक, दूसरा सप्तक तथा तीसरा सप्तक की सात कवियों की कविताओं के संग्रह के क्रम से जुड़ती है। इसमें संकलित सात कवि थे-

  1. अवधेश कुमार (1945)
  2. राजकुमार कुंभज (1947)
  3. स्वदेश भारती (1939)
  4. नंदकिशोर आचार्य (1945)
  5. सुमन राजे (1938-2008)
  6. श्रीराम वर्मा (1935)
  7. राजेंद्र किशोर(1944)।