जानकीनगर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जानकीनगर

जानकीपुर

جانکینگر
गाँव
Jankinagar
जानकीनगर is located in पृथ्वी
जानकीनगर
जानकीनगर
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
जिलासीतापुर
तहसीलमहमूदाबाद
ब्लाॅकरामपुर मथुरा
Government
 • ग्राम प्रधानकैलाश (निर्दलीय)
Population
1,500
Time zoneUTC+5:30 (आईएसटी)
Pin
261204

जानकीनगर एक गाँव एवं ग्राम पंचायत (ग्राम सभा) है यह ग्राम पंचायत रामपुर मथुरा ब्लाक तहसील महमूदाबाद जिला सीतापुर जिला राज्य उत्तर प्रदेश भारत में है।[1] [2]

जानकीनगर गाँव के दो नाम हैं। एक जानकीपुर और दूसरा जानकीनगर। जानकीनगर अधिकारिक नाम है। जबकि इस एरिया में यह जानकीपुर नाम से जाना जाता है। यहाँ से 12 किलोमीटर की दूरी पर कस्बा बहादुरगंज है

जानकीनगर गाँव के पास से निकली हुई गोबरहिया नदी का मानचित्र फोटो

जानकीनगर गाँव के पास से निकली हुई गोबरहिया नदी का मानचित्र लाल रंग में दर्शाया गया है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

जानकीनगर गाँव, तहसील महमूदाबाद जिला सीतापुर और उत्तर प्रदेश भारत के राज्य में स्थित है। 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार गाँव की जनसंख्या 1556 है, जिसमें पुरुष जनसंख्या 862 और महिला जनसंख्या 694 है। जानकीनगर गाँव का लिंग अनुपात -समिति 2011 जनगणना डाटा 2011 के अनुसार गाँव की 1556 कुल आबादी में से 1000 पुरुषों पर 805 फेमल्स हैं। गाँव में 6 साल से कम उम्र के प्रति 1000 लड़कों पर 913 लड़कियां हैं। जानकीनगर गाँव की साक्षरता जनकिनगर गांव में कुल आबादी में से 537 लोग साक्षर हैं, उनमें से 374 पुरुष और 163 महिलाएं हैं। जानकीनगर की कुल साक्षरता दर 40.84% ​​है, पुरुष साक्षरता 50.82% है और महिला साक्षरता दर 28.15% है।[3]

भूगोल[संपादित करें]

जानकीनगर गाँव का कुल भौगोलिक क्षेत्र 113.63 हेक्टेयर है। जानकीनगर का जनसंख्या घनत्व 14 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर है। गाँव में घर की कुल संख्या 266 है। जानकीनगर गाँव की ग्राम पंचायत का नाम जानकीनगर है। सीडी ब्लॉक का नाम रामपुर मथुरा और तहसील / तालुक या उप जिला महमूदाबाद है। 2011 का जनगणना 2011 का डेटा संदर्भ वर्ष है। उप जिला मुख्यालय का नाम महमूदाबाद है और उप जिला मुख्यालय की दूरी गांव से 30 किलोमीटर है। जिला हेड क्वार्टर का नाम सीतापुर है और यह गांव से दूरी 95 किमी दूर है। जानकीनगर गाँव का निकटतम शहर महमुदाबाद, बहराइच , सीतापुर, और लखनऊ हैं। दूरी 95 किमी है। जानकीनगर गाँव का पिनकोड 261204 है जनगणना 2011 के अनुसार गाँव जानकीनगर का गाँव कोड 138693 है।[4]

इतिहास[संपादित करें]

पास-पड़ोस[संपादित करें]

नजदीकी गाँव[संपादित करें]

वकतावर पुरवा (1 किमी), लाला पुरवा,(1 किमी) लोनियन पुरवा (950 मी), कंडी (840 मी), मित्तौरा, (1.3 किमी) खितूरी (1.7 किमी), बसंतपुर (3.7 किमी), कुमढ़ौरा, (1.4 किमी) सईंन पुरवा, (1.8 किमी) भगौतीपुर 2.5 किमी), पंडित पुरवा, (1.8 किमी) केंवरा (2.1 किमी), ढपालिन पुरवा (2.8 किमी),

शिक्षा[संपादित करें]

जानकीनगर गाँव में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय जानकीनगर[5]और एक मदरसा मदरसा इस्लामिया अरबिया तालीमुल क़ुरआन है।

चिकित्सालय[संपादित करें]

स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस गाँव में कोई भी अस्पताल मौजूद नहीं है। इस गाँव से 500 मीटर की दूरी पर जानकीनगर चौराहा है, वहां पर कुछ 2-3 छोटे-छोटे डाक्टरों की क्लीनिक्स हैं, गांव के लोग वहीं से दवाइयां लेते हैं। इस के अलावा गाँव से 5 किमी की दूरी पर रामपुर बाजार है, जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ निजी अस्पताल हैं। महमूदाबाद और बहराइच लखनऊ में बड़े-बड़े हास्पिटल मौजूद हैं।

प्रमुख त्योहार[संपादित करें]

जानकीनगर गाँव में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग लगभग बराबर मात्रा होने के कारण इस में हिन्दू और मुस्‍ल‍िम दोनों समुदायों के त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाये जाते हैं। हिन्दुओं के होली और दीपावली मुख्य त्योहार हैं। इसके अलावा रक्षाबंधन, भैय्यादूज, करवाचौथ, और भी बहुत सारे त्योहार बहुत ही हर्श उल्लास से मनाया जाता है। वहीं पर मुसलमानों में ईद और बकरा ईद मुख्य त्योहार हैं। इसके अलावा रमजान के महीनों में रोजा रखना और शबे बारात, य़ौम-ए-आशुरा और शबे कद्र की रात (लैलतुल कद्र) को इबादत करना शामिल हैं। यह सारे त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाये जाते हैं।

धार्मिक स्थल[संपादित करें]

इस गाँव में हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग लगभग बराबर संख्या में रहते हैं। इस गाँव के पश्चिम दक्षिण साइट में एक मस्जिद जामा मस्जिद जानकीनगर स्थिति है जहाँ पर मुस्लिम समाज के लोग अपनी पाँच वक्त की नमाज पढ़ते हैं और गाँव से 500 मीटर दक्षिण में कब्रिस्तान के पास स्थित एक ईदगाह है। जहाँ पर गाँव व आसपास के लोग ईद और बकरा ईद की नमाज अदा करते हैं। इसके अलावा गाँव के बीच में प्राथमिक विद्यालय जानकीनगर के साथ स्थिति एक पकड़िया का पेड़ है। जहाँ हिन्दू समाज के लोग अपनी पूजा अर्चना करते हैं। और कुछ 3-4 छोटी-छोटी मंदिरें भी हैं। जहां लोग पूजा करते हैं।

ग्राम प्रधानों की सूची[संपादित करें]

क्रम # प्रधान का नाम गाँव का नाम वर्ष
1 "श्री सलीम अहमद" जानकीपुर 2015 से 2 मई 2021 तक
2 "श्री कैलाश" लोनियन पुरवा 2 मई 2021 से अब तक

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "जानकीनगर गाँव की खबर". dailyhunt.In. अभिगमन तिथि 24 मई 2020.[मृत कड़ियाँ]
  2. "जानकीनगर गाँव की एक दुखद समाचार". muzammilansarichak.blogspot.com. अभिगमन तिथि 24 मई 2020.
  3. "जानकीनगर गाँव की पूरी जानकारी देखने के लिए यहां क्लिक करें". etrace.in. मूल से 10 जून 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जून 2020.
  4. "जानकीनगर का भूगोल". etrace.in. मूल से 10 जून 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जून 2020.
  5. "प्राईमरी स्कूल जानकीनगर". school.org.in. मूल से 5 सितंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 सितंबर 2021.