सत्यदेव कांचराना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सत्यदेव कांचराना

सत्य देव मना ऊरी रामायणं के ऑडियो लॉन्च के दौरान
जन्म कांचराना वानी वेंकट सत्य देव
विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश, भारत
आवास हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम सत्या
शिक्षा बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी
शिक्षा की जगह एमवीजीआर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग
पेशा अभिनेता
सॉफ्टवेयर इंजीनियर
कार्यकाल 2011-वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

सत्यदेव कांचराना (तेलुगु: సత్యదేవ్ కంచరన) एक भारतीय फिल्म अभिनेता है जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी फिल्मों में नजर आते है।[1] यह बॉलीवुड बड़ी फिल्मों द ग़ाज़ी अटैक तथा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी नजर आये।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

सत्यदेव जिनका जन्म विशाखापत्तनम में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा एमवीजीआर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर ऑफ़ साइंस इंजीनियरिंग में विजियांगराम से तथा स्नातक की डिग्री साल २००८ में प्राप्त की थी।[2] सत्य ने अपने करियर की शुरूआत एक शॉर्ट फिल्म मेकर के रूप में की थी आखिरकार २०११ में मिस्टर परफेक्ट में एक छोटा सा किरदार निभाने का अवसर मिला था। इस प्रकार अगले कुछ सालों तक उनको ऐसे ही छोटे-छोटे रोल मिलते रहे। लेकिन फिर मैंने प्यार किया में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिला।यह फिल्म जो बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह से पिटी थी। इसके बाद "ज्योति लक्ष्मी" [3][4] फिल्म के मुख्य भूमिका के लिए ऑडीसन में उन्होंने भी ५०० कलाकारों में भाग लिया।[5][6] फिर उन्हें इस फिल्म में मौका भी मिला और बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी मिली।[7][8] इस प्रकार इस फिल्म में सफलता मिलने के बाद उनको प्रकाश राज के साथ मना ऊरी रामायणम में भी अवसर मिला। जबकि उनको द ग़ाज़ी अटैक फिल्म में भी बड़ा किरदार निभाने का मौका मिला जो हिंदी तथा तेलुगु भाषा में बनी।

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

  • मिस्टर परफेक्ट (2011) - विकी का दोस्त
  • श्रीथामा वकिटलो सिरीमल्ले छेट्टू (2013) छिन्नोडू का दोस्त
  • अट्टारंटिकी दरेदी (2013)
  • मैंने प्यार किया (2014)[9]
  • मुकुंदा (2014)
  • असुर (2015) - दया[10]
  • ज्योति लक्ष्मी (2015) - सत्या[11][12]
  • क्षणं (2016) - कार्तिक
  • मना ऊरी रामायणम (2016) - शिवा
  • अप्पाटलो ओकादुंडेवाडू (2016) - टेस्टर
  • द ग़ाज़ी अटैक (2017) - राजीव ठाकुर
  • रॉग (2017) - अंजली का भाई
  • ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)
  • अंतरीक्षम 9000 केएमपीएच (2018)
  • 47 डेज (2018)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "123 Telugu: Watch out for Satya Dev". मूल से 6 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  2. "iNews Exclusive: Satya Dev Interview". मूल से 3 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  3. "Satya Dev becomes best pick for any director". मूल से 30 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  4. "Satya: I love filmmaking as a process says". मूल से 30 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  5. "Ram Gopal Varma: On Twitter". मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  6. "Times of India: Unconventional Actor".
  7. "Times of India: Satyadev to foray into bollywood". मूल से 6 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  8. "SatyaDev: One Friday will change my life".
  9. "AP Herald: Maine Pyar Kiya Review". मूल से 6 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  10. "The Hindu: Asura - Interesting outing". मूल से 29 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  11. "Great Andhra: Jyothi Lakshmi review". मूल से 23 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  12. "123 Telugu: Jyothi Lakshmi review". मूल से 23 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]