आप की कसम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आप की कसम

आप की कसम का पोस्टर
निर्देशक जे ओम प्रकाश
लेखक रमेश पंत
पटकथा राम केलकर
निर्माता जे ओम प्रकाश
अभिनेता राजेश खन्ना,
मुमताज़,
संजीव कुमार,
असरानी
छायाकार वी बाबासाहेब
संपादक प्रताप दवे
संगीतकार आर॰ डी॰ बर्मन
आनंद बख्शी (गीत)
प्रदर्शन तिथियाँ
17 अप्रैल, 1974
लम्बाई
154 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

आप की कसम 1974 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य रूमानी फिल्म है। यह जे ओम प्रकाश द्वारा निर्मित है जो उनकी निर्देशक के रूप में पहली फिल्म भी है। फिल्म में राजेश खन्ना, मुमताज़, संजीव कुमार, रहमान, असरानी और ए के हंगल हैं। संगीत आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा है, जिन्हें फिल्म के लिए एकमात्र फिल्मफेयर नामांकन मिला। फिल्म सफल रही और बॉक्स ऑफिस पर इसे हिट के रूप में घोषित किया गया, और आलोचकों ने भी इसकी सराहना की। "जय जय शिव शंकर", "जिंदगी के सफर में" और "करवटें बदलते रहें" सहित फिल्म के गीत बहुत लोकप्रिय रहे।

संक्षेप[संपादित करें]

अमीर और धनवान सुनीता (मुमताज़) अपने कॉलेज में एक संघर्षशील मध्यम वर्ग के युवा व्यक्ति कमल भटनागर (राजेश खन्ना) से मिलती है, और दोनों एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं। कमल के पिता (ए के हंगल) और सुनीता के माता-पिता (दीना पाठक, रहमान) उनके रिश्ते को मंजूरी देते हैं, और जल्द ही दोनों विवाहित हो जाते हैं। जब तक कमल को सुनीता की निष्ठा के बारे में संदेह नहीं होता तब तक जीवन आनंदित होता है। ये संदेह नियंत्रण से बाहर हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप दोनों अलग हो जाते हैं। वह अब भी अपने दिल में एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन अपने जीवन से संदेह को दूर करने में असमर्थ हैं।[1]

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

दल[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा रचित।

गाने
क्र॰शीर्षकगायनअवधि
1."करवटें बदलते रहे"किशोर कुमार, लता मंगेशकर4:56
2."चोरी चोरी चुपके चुपके"लता मंगेशकर4:44
3."जय जय शिव शंकर"किशोर कुमार, लता मंगेशकर5:38
4."ज़िन्दगी के सफ़र में"किशोर कुमार6:39
5."पास नहीं आना"लता मंगेशकर, किशोर कुमार3:50
6."सुनो कहो कहा सुना"किशोर कुमार, लता मंगेशकर4:20

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

वर्ष नामित कार्य पुरस्कार परिणाम
1975 आर॰ डी॰ बर्मन फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार नामित

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Lokapally, Vijay (2014-02-20). "Aap Ki Kasam (1974)". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2021-03-08.
  2. Aap Ki Kasam (1974) - IMDb (अंग्रेज़ी में), अभिगमन तिथि 2021-03-08
  3. "बिनाका गीत माला की 1974 वार्षिक सूची". मूल से 13 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जून 2011.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]