मृणाल ठाकुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर अपनी फिल्म लव सोनिया २०१८ के प्रोमोशन के दौरान
जन्म 1 अगस्त 1992 (1992-08-01) (आयु 31)[1]
नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
आवास मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा टीवाईबीएमएम (पत्रकारिता)
शिक्षा की जगह के सी कॉलेज [2]
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
कार्यकाल 2012 – वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण कुमकुम भाग्य में बुलबुल
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

मृणाल ठाकुर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मराठी फिल्मों और भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों में अभिनय करती हैं।[3][4] वह कुमकुम भाग्य में बुलबुल के रूप में काफी लोकप्रिय हुई। उन्होंने तबरेज नूरानी और डेविड वोमार्क की २०१८ में बनी फिल्म लव सोनिया में मुख्य भूमिका निभाई है।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

उनका जन्म थाळनेर ता.शिरपूर जि.धुळे मे एक मराठी परिवार में हुआ था। इनकी एक बड़ी बहिन और एक भाई है। उन्होंने अपनी शिक्षा टीवायबीएमएम (पत्रकारिता) में के सी कॉलेज से पूरी की थी।

करियर[संपादित करें]

कॉलेज में प्रवेश लेने के दौरान वह स्टार प्लस के धारावाहिक मुझसे कुछ कहती... ये खामोशियाँ से पदार्पण किया था। उन्होंने मोहित सहगल के विपरीत गौरी भोसले के रूप में किरदार निभाया था। उसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के एक और धारावाहिक हर युग में आयेगा एक अर्जुन में एक पत्रकार की भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने बरुन सोबती के साथ दो फूल चाल माली नामक एक हिंदी नाटक में भी मेजबानी की थी, जिसे मनोज वर्मा और इस प्यार को क्या नाम दूं की टीम ने निर्देशित किया था। यह २० अप्रैल २०१३ को दुबई में हुआ था। उन्होंने ज़ी टीवी के धारावाहिक कुमकुम भाग्य में अरजित तनेजा के विपरीत मुख्य भूमिका निभाई थी।

उन्होंने मराठी फिल्मों में भी जाने की कोशिश की। जबकि उन्होंने अब तक हेल्लो नंदन, विट्टी दंदु, सुरज्या और रंगकर्मी में अभिनय किया है। ठाकुर जो ऋतिक रोशन के साथ सुपर ३० फिल्म में मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली है। सुपर ३० जो पटना के विद्वान आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जो हर साल आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए ३० योग्य, आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को सफलता के साथ प्रशिक्षित करते है। हालांकि मृणाल ठाकुर ने इसी वर्ष इंडो-अमेरिकन फिल्म लव सोनिया से डेब्यू किया। इस फिल्म में ठाकुर ने एक छोटा सा किरदार निभाया है जो वैश्विक स्तर के ह्युमन ट्रैफिकिंग के मुद्दे को बाहर लाती है। इसमें वो एक गांव की लड़की का किरदार निभाती है, जो फिल्म में ग्लोबल सेक्स के धंधे में फंस जाती है।

मीडिया छवि[संपादित करें]

2023 में, ठाकुर ने एक पुरस्कार समारोह में अभिनेता थलपति विजय की फिल्म लियो का माल जारी किया।[5]

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

साल शीर्षक किरदार भाषा
2014 विट्टी दंदु संध्या मराठी
सुरज्या डॉ. स्वप्ना भोसले
2018 लव सोनिया सोनिया हिंदी [6]
2019 सुपर 30 [7] रितु रश्मि[उद्धरण चाहिए]
बाटला हाउस[8]

टेलिविज़न धारावाहिक[संपादित करें]

टेलिविज़न
साल शीर्षक किरदार चैनल
2012–2013 मुझसे कुछ कहती… ये खामोशियाँ गौरी भोसले गायकवाड़ स्टार प्लस
2013 हर युग में आयेगा एक अर्जुन साक्षी
2014–2016 कुमकुम भाग्य[9] बुलबुल अरोड़ा ज़ी टीवी
बॉक्स क्रिकेट लीग[10] खुद कलर्स टीवी
2015 नच बलिये 7 खुद स्टार प्लस
2016 सौभाग्य लक्ष्मी नृत्य दर्शन एंड टीवी
तुयुल और एमबीए रीबोर्न खुद एनटीवी
2017 नादीन तारा
2019 बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग[11] शिवगामी नेटफ्लिक्स

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Mrunal Thakur Height, Weight, Age, Affair, Biography & More - StarsUnfolded". starsunfolded.com. मूल से 21 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2018.
  2. "Mrunal Thakur Height, Weight, Age, Affair, Biography & More - Life 'N' Lesson". 20 November 2017. मूल से 21 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2018.
  3. "Mrunal Thakur Shares Vacation Photo Dump. Check Out".
  4. "Mrunal Thakur sweeps the internet with new sensuous photoshoot".
  5. "Actress Mrunal Thakur releases Thalapathy Vijay's new film Leo's merchandise". YouTube. 20 June 2023. अभिगमन तिथि 21 June 2023.
  6. "Priyanka Chopra to present 'Love Sonia' - a film on human trafficking! | Latest News & Updates at Daily News & Analysis". dna (अंग्रेज़ी में). 2017-09-07. मूल से 28 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-09-28.
  7. "'Super 30' Mrunal Thakur: Hrithik Roshan finds his leading lady in TV star Mrunal Thakur". The Times of India. मूल से 28 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 दिसंबर 2018.
  8. "Nikhil Advani Starts Rolling Batla House With John Abraham". Filmy Today (अंग्रेज़ी में). मूल से 22 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-10-22.
  9. Mrunal Thakur to be a part of Kumkum Bhagya Archived 2018-12-05 at the वेबैक मशीन. Indianexpress.com. Retrieved on 27 May 2015.
  10. "200 Actors, 10 Teams, and 1 Winner... Let The Game Begin". The Times of India. मूल से 24 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 March 2016.
  11. "Bahubali Prequel: Mrunal Thakur, Rahul Bose Will Play The Leads In The Back Story." desimartini.com. मूल से 9 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 November 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]