गोप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

गोप (अंग्रेज़ी: Gop or Gopa) भारत और नेपाल में यादव (अहीर) जाति का पर्याय है।[1][2] आमतौर पर कुछ भारतीय राज्य जैसे कि उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि में यादव (यदुवंशियों) जाति द्वारा गोप लगाया जाता है,[3][4] हालांकि इस जाति के संदर्भ में गोप शब्द का प्रयोग भारत के विभिन्न राज्यों में किया जाता है।[5]

गोप
धर्म वैष्णव धर्म (भागवत धर्म)
देश भारत और नेपाल

व्युत्पत्ति[संपादित करें]

गोप एक संस्कृत शब्द है,[6] जिसका वर्णन वेद-पुराणों में भी मिलता है, गोप का अर्थ राजा[7] या रक्षक बताया गया है, ऋग्वेद में भी इस तथ्य की पुष्टि होती है।[8][9]

अमरकोश में बल्लव एवं अभीर को गोप का पर्यायवाची बताया गया है।[10]

यादव (अहीर) क्षत्रियों को गायों की रक्षा व पालन के कारण गोप व गोपाल की संज्ञा दी गयी। उस अवधि में (500 ईसा पूर्व से 1 ईसा पूर्व तक) जब भारत में पालीभाषा प्रचलित थी, गोपाल शब्द को संशोधित किया गया था एवं गोपाल' शब्द को 'गोआल' में बदल दिया गया और आगे संशोधन करके इसे 'ग्वाल' का रूप दे दिया गया। एक अज्ञात कवि ने एक श्लोक में इसका उपयुक्त वर्णन किया है कि "गोपालन के कारण यादव को 'गोप' कहा गया हैं और 'गोपाल' कहलाने के बाद, वे 'ग्वाल' कहलाते हैं।[11]

उत्पत्ति और इतिहास[संपादित करें]

ऋग्वेद के श्लोक 1.22.18 में विष्णु को गोप कहा गया है, जिसका अर्थ है "गायों का रक्षक" या केवल "रक्षक", यह कृष्ण का सीधा संदर्भ भी हो सकता है।[12][13][14]

ऋग्वेद में, राजा यदु (यादवों के पूर्वज) का गोप के रूप में उल्लेख किया गया है, यहाँ गोप शब्द का इस्तेमाल राजा या जनजाति के प्रमुख को संदर्भित करने के लिए किया गया होगा[15][16] क्योंकि गोप या गोपति भी उस काल में राजा को दिए जाने वाली पदवी भी थी।[17][18][19][20]

उत् दासा परिविषे स्मत्दृष्टी गोपर् ईणसा यदुस्तुर्वशुश्च मामहे (ऋग्वेद, 10/62/10)[21]

इस पंक्ति से स्पष्ट होता है कि महाराज यदु एवं उनके भाई तुर्वशु गोप थे जो गायों से घिरे हुए रहते थे।[22][23]

भागवत पुराण के अनुसार महाभारत में वर्णित गोप देवताओं के पुन: अवतार हैं, वे कृष्ण के दूत हैं, वे गव्य या गायों के उत्पादों के शौकीन हैं, कृष्ण और गोपों के बीच एक वस्तु और उसकी छवि के बीच का संबंध है।[24]

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, गोप भगवान कृष्ण के त्वचा के छिद्रों से पैदा हुए हैं और गोपियां देवी राधा के त्वचा के छिद्रों से पैदा हुई हैं, यह सभी गोप श्री कृष्णा और राधा जी के साथ सारथी बनकर धरती लोक पर धर्म की रक्षा के लिए भेजे गए थे। यह गोप गोलोक से धरती पर श्री कृष्ण के आदेश से आए थे। यह सभी गोप श्री कृष्ण के ही अंश कहे गए है। जिसके कारण इन्हें गोपवंशी या ग्वालवंशी कहा गया है।[25]

हरिवंश पुराण के अनुसार गोप एवं यादव एक ही वंश के है, उन्हें गोप या यादव कहा जाता है।[26][27]

गोप (गौपालक) थे, लेकिन साथ ही उन्होंने कुरुक्षेत्र की लड़ाई में भाग लेते हुए क्षत्रियों की स्थिति धारण की।वर्तमान अहीर भी वैष्णव मत के अनुयायी हैं।[28][29]

महाभारत में अर्जुन और दुर्योधन के बीच हुए एक समझौते के कारण श्रीकृष्ण ने नारायणी सेना के गोपों को कौरवों को दे दिया था।[30][31]

कौरवों के पक्ष में कुरुक्षेत्र युद्ध में, एक बड़ी गोपायण सेना में कई हजारों गोप, पांडवों के खिलाफ, अन्य सेनाओं जैसे गांधार, सौवीर, कलिंग, मद्रास, पांचाल इत्यादि के साथ मिलकर युद्ध लड़ा था।[32]

ये गोप, जिन्हें कृष्ण ने दुर्योधन को उनके समर्थन में लड़ने को कहा था जब वे स्वयं अर्जुन के पक्ष में शामिल हुए थे, वे कोई और नहीं बल्कि स्वयं यादव थे, उन्हें अभीर भी कहा जाता था।[33][34][35] वे दुर्योधन और कौरवों के समर्थन में लड़े थे[36][37] और महाभारत में,[38] अभीर, गोप, गोपाल,[39] और यादव सभी पर्यायवाची हैं।[40][41][42] उन्होंने महाभारत युद्ध के नायक (अर्जुन) को हराया, और जब उन्होंने श्रीकृष्ण के परिवार के सदस्यों की पहचान का खुलासा किया तब उन्हें बख्शा।[43]

गोप (आभीर) राज्य एवं प्रशासित क्षेत्र[संपादित करें]

नेपाल के कई राजवंश गोप जाति के थे, जैसे गोपाल राजवंश, महिषपाल राजवंश और अहीर-गुप्त राजवंश। इन्हें नेपाल में गोप या आभीर कहा जाता है। यह ऐतिहासिक साक्ष्य हैं कि आभीर जो क्षत्रिय थे, जिन्होंने भारत एवं नेपाल के विभिन्न हिस्सों में शक्तिशाली राज्यों की स्थापना की थी। अहीर और गोप आभीर के पर्यायवाची हैं।[44]

मिदनापुर का गोपगढ़ किला।[45]
  • काठमांडू घाटी (नेपाल) के गोपाल राजवंश की स्थापना गोपों ने किया था।[46][47]
  • महिसपाल राजवंश के अहीर (गोप) शासक।[48]
  • भारत का महान गुप्त राजवंश के शासक भी गोप[49] (आभीर) थे, जिनके शासनकाल भारत का स्वर्णिम युग कहा जाता है।[50]
  • नेपाल का आभीर-गुप्त राजवंश।[51]
  • पश्चिम बंगाल के गोपभूम का सदगोप राजवंश।[52] यहाँ दो सदगोप (गोप) राजा थे, एक ने अमरारगर से शासन किया और दूसरा धेकुर (जिसे त्रिसस्थीगर के नाम से भी जाना जाता है) से शासन किया।[53][54]
  • नाराजोल के सदगोप राजा।[55]
  • कर्णगढ़, नारायणगढ़ और बलरामपुर के सदगोप (गोप) शासक।[56]

गोप जातीय महासभा[संपादित करें]

बाबू रास बिहारी लाल मंडल, गोप जातीय महासभा के संस्थापक एवं यादव महासभा के संस्थापक सदस्यों में से एक।[57]

गोप जातीय महासभा का गठन 1911 में बाबू रास बिहारी लाल मंडल द्वारा किया गया था। यह बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के गोप या अहीर जाति का क्षेत्रीय संगठन था।[58][59]

बाद में गोप जाति महासभा और अहीर क्षत्रिय महासभा का विलय कर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का गठन किया गया। यादव महासभा का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन 17 से 20 अप्रैल तब 1924 में बिहार के पूर्णिया में आयोजित हुआ था और ज़मींदार राय साहेब बल्लभ दास के साथ राय साहेब स्वयंवर दास मुख्य आयोजक थे।[60]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Singh, K. S. (2008). People of India: Bihar (2 pts.) (अंग्रेज़ी में). Anthropological Survey of India. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-85579-09-2.
  2. Enthoven, Reginald Edward (1990). The Tribes and Castes of Bombay (अंग्रेज़ी में). Asian Educational Services. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-206-0630-2.
  3. Singh, Kumar Suresh (2008). People of India: (pts. 1-2) Bihar, including Jharkhand (अंग्रेज़ी में). Anthropological Survey of India. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7046-303-0.
  4. Singh, Santosh (2015-10-09). Ruled or Misruled: Story and Destiny of Bihar (अंग्रेज़ी में). Bloomsbury Publishing. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-85436-42-0.
  5. India), Government Museum (Chennai (1903). Bulletin (अंग्रेज़ी में). Superintendent, Government Press.
  6. Humboldt library of science. no. 131 | pt. 2, 1890 (अंग्रेज़ी में). Humboldt Publishing Company. 1890.
  7. Alexander, James Bradun (1893). The Dynamic Theory of Life and Mind: An Attempt to Show that All Organic Beings are Both Constructed and Operated by the Dynamic Agencies of Their Respective Environments (अंग्रेज़ी में). Housekeeper Press.
  8. Luniya, Bhanwarlal Nathuram (1978). Life and Culture in Ancient India: From the Earliest Times to 1000 A.D. (अंग्रेज़ी में). Lakshmi Narain Agarwal.
  9. Indian History (अंग्रेज़ी में). Allied Publishers. 1988. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-8424-568-4.
  10. Enthoven, Reginald Edward (1990). The Tribes and Castes of Bombay (अंग्रेज़ी में). Asian Educational Services. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-206-0630-2.
  11. Soni, Lok Nath (2000). The Cattle and the Stick: An Ethnographic Profile of the Raut of Chhattisgarh (अंग्रेज़ी में). Anthropological Survey of India, Government of India, Ministry of Tourism and Culture, Department of Culture. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-85579-57-3. Abhira Kshatriyas were named Gope when they protected the cows, and Gopal when they tended and grazed the cows. 23 In the period (from 500 B.C. to 1 B.C.) when the Pali language was prevalent in India, the word 'Gopal was modified to 'Goal' and by further modification it took the form of Gwal. This has been aptly described by an unknown poet 24 in a verse that" due to rearing cattle, the Yadav are called ' Gope', and after being called' Gopal', they are called' Gwal' (Singh, 1945).
  12. Vemsani, Lavanya (2016-06-13). Krishna in History, Thought, and Culture: An Encyclopedia of the Hindu Lord of Many Names: An Encyclopedia of the Hindu Lord of Many Names (अंग्रेज़ी में). ABC-CLIO. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-61069-211-3.
  13. Narasu, Pokala Lakshmi (1988). A Study of Caste (अंग्रेज़ी में). Asian Educational Services. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-206-0411-7.
  14. Varadpande, Manohar Laxman (1982). Krishna Theatre in India (अंग्रेज़ी में). Abhinav Publications. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7017-151-5.
  15. Halahawi, Shalomim Y. (2007-10-01). The Way! the Prophetic Messianic Voice to the Path of the Edenic Kingdom Redemption (अंग्रेज़ी में). Lulu.com. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4303-0816-4.
  16. Catalogue of syriac manuscripts in the British Museum, acquired since the Year 1838 (अंग्रेज़ी में). Gilbert & Rivington. 1860.
  17. Indian History (अंग्रेज़ी में). Allied Publishers. 1988. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-8424-568-4.
  18. Soni, Lok Nath (2000). The Cattle and the Stick: An Ethnographic Profile of the Raut of Chhattisgarh (अंग्रेज़ी में). Anthropological Survey of India, Government of India, Ministry of Tourism and Culture, Department of Culture. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-85579-57-3.
  19. Shashi, Shyam Singh (1994). Encyclopaedia of Indian Tribes: The tribal world in transition. Anmol Publications, 1994. पृ॰ 76. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788170418368.
  20. Vaidya, Chintaman Vinayak (2001). Epic India, Or, India as Described in the Mahabharata and the Ramayana. Asian Educational Services, 2001. पृ॰ 423. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788120615649.
  21. Reu, Bisheshwar Nath (1964). ऋग्वेद का सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक सार. Rājasthāna Sāhitya Akādamī (Saṅgama).
  22. Pandey, Dr Rajbali (2006). Rigveda (अंग्रेज़ी में). Diamond Pocket Books (P) Ltd. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-89182-63-2.
  23. Experts, Disha (2018-12-17). The History Compendium for IAS Prelims General Studies Paper 1 & State PSC Exams 3rd Edition (अंग्रेज़ी में). Disha Publications. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-93-88373-03-6.
  24. Sinha, Purnendu Narayana (2018-11-08). A Study of the Bhagavata Purana; Or, Esoteric Hinduism (अंग्रेज़ी में). Creative Media Partners, LLC. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-344-87980-7.
  25. साँचा:Cite a book
  26. Soni, Lok Nath (2000). The Cattle and the Stick: An Ethnographic Profile of the Raut of Chhattisgarh (अंग्रेज़ी में). Anthropological Survey of India, Government of India, Ministry of Tourism and Culture, Department of Culture. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-85579-57-3.
  27. Pinch, William R. (1996-06-18). Peasants and Monks in British India (अंग्रेज़ी में). University of California Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-520-91630-2.
  28. Shashi, Shyam Singh (1994). Encyclopaedia of Indian Tribes: The tribal world in transition. Anmol Publications, 1994. पृ॰ 76. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788170418368. The Yadavas of the Mahabharata period were known to be the followers of Vaisnavism, of which Krsna was the leader: they were gopas (cowherd) by profession, but at the same time they held the status of the Ksatriyas, participating in the battle of Kurukshetra. The present Ahirs are also followers of Vaisnavism.
  29. Vaidya, Chintaman Vinayak (2001). Epic India, Or, India as Described in the Mahabharata and the Ramayana. Asian Educational Services, 2001. पृ॰ 423. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788120615649. The fact that the Yadavas were pastoral in their habits is distinctly proved by the fact that Krishna's sister Subhadra when she was taken away by Arjuna is described as having put on the dress of a Gopi or female cowherd. It is impossible to explain this fact unless we believe that the whole tribe was accustomed to use this dress. The freedom with which she and other Yadava women are described as moving on the Raivataka hill in the festivities on that occasion also shows that their social relations were freer and more unhampered than among the other Kshatriyas. Krishna again when he went over to Arjuna's side is said in the Mahabharata to have given in balance for that act an army of Gopas to Duryodhana. The Gopas could have been no other than the Yadavas themselves.
  30. Soni, Lok Nath (2000). The Cattle and the Stick: An Ethnographic Profile of the Raut of Chhattisgarh (अंग्रेज़ी में). Anthropological Survey of India, Government of India, Ministry of Tourism and Culture, Department of Culture. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-85579-57-3.
  31. The Indian Historical Quarterly (अंग्रेज़ी में). Calcutta Oriental Press. 1944.
  32. Choudhury, Mamata (1977). Tribes of Ancient India (अंग्रेज़ी में). Indian Museum.
  33. Man in India – Google Books. 1974.
  34. Shah, Popatlal Govindlal (13 February 2009). Ethnic history of Gujarat – Popatlal Govindlal Shah – Google Books.
  35. Ethnic history of Gujarat
  36. Man in India – Google Books. 17 July 2007.
  37. Man in India, Volume 54-page-39
  38. Ancient Nepal
  39. Regmi, D. R. (1 December 1973). Ancient Nepal – D. R. Regmi, Nepal Institute of Asian Studies – Google Books.
  40. Kapoor, Subodh (2002). Encyclopaedia of ancient Indian ... – Subodh Kapoor – Google Books. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788177552980.
  41. Rao, M. S. A. (14 December 2006). Social movements and social ... – M. S. A. Rao – Google Books. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780333902554.
  42. Rao, M. S. A. (14 December 2006). Social movements and social ... – M. S. A. Rao – Google Books. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780333902554.
  43. Singh Yadav, J. N. (28 August 2007). Yadavas through the ages, from ... – J. N. Singh Yadav – Google Books. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788185616032.
  44. Kumar, Ravinder (1984). Philosophical Theory and Social Reality (अंग्रेज़ी में). Allied. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8364-1171-3. there is historic evidence to show that the Abhiras, who were Kshatriyas, had established powerful kingdoms in different parts of India. The Ahirs and the Gopas are synonyms of the Abhiras.
  45. "Gopegarh Eco Park: Where nature is your only companion". Outlook (India) (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-03-09.
  46. Agravāla, Kr̥shṇadeva (1985). Hindi translation of Sanskirt inscriptions from Nepal. Īsṭarna Buka Liṅkarsa.
  47. Satyal, Yajna Raj (1988). Tourism in Nepal: A Profile (अंग्रेज़ी में). Nath Publishing House.
  48. Nepalese Culture : Annual Journal of NeHCA (अंग्रेज़ी में). Nepalese History, Culture and Archaeology Instruction Committee, Kirtipur Campus, T.U. 1985.
  49. Ram, Babu (1959). Hand-book on India for Political-workers (अंग्रेज़ी में). Chowdhry Babu Ram.
  50. Saraswati, Prakashanand. The True History and the Religion of India: A Concise Encyclopedia of Authentic Hinduism (अंग्रेज़ी में). Motilal Banarsidass Publ. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-208-1789-0.
  51. Malla, Kamal Prakash (1989). Nepal: Perspectives on Continuity and Change (अंग्रेज़ी में). Centre for Nepal and Asian Studies, Tribhuvan University.
  52. Bengal (India), West (1965). West Bengal District Gazetteers: Barddhamān (अंग्रेज़ी में). State editor, West Bengal District Gazetteers.
  53. Smith, William L. (1980). The One-eyed Goddess: A Study of the Manasā Maṅgal (अंग्रेज़ी में). Almqvist & Wiksell International. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-91-22-00408-0.
  54. McLane, John R. (2002-07-25). Land and Local Kingship in Eighteenth-Century Bengal (अंग्रेज़ी में). Cambridge University Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-521-52654-8.
  55. Chatterji, Joya (2002-06-06). Bengal Divided: Hindu Communalism and Partition, 1932-1947 (अंग्रेज़ी में). Cambridge University Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-521-52328-8.
  56. Bandyopadhyay, Sekhar (2004-07-01). Caste, Culture and Hegemony: Social Dominance in Colonial Bengal (अंग्रेज़ी में). SAGE Publications India. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-321-0407-0.
  57. "'समता मूलक समाज के निर्माता थे रासबिहारी बाबू'". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि 2021-04-14.
  58. Das, Madhusudan (1980). Madhusudan Das, the Legislator: His Speeches (अंग्रेज़ी में). Pragati Utkal Sangha.
  59. Banerjee, Supurna; Ghosh, Nandini (2018-09-17). Caste and Gender in Contemporary India: Power, Privilege and Politics (अंग्रेज़ी में). Taylor & Francis. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-429-78395-1.
  60. Banerjee, Supurna; Ghosh, Nandini (2018-09-17). Caste and Gender in Contemporary India: Power, Privilege and Politics (अंग्रेज़ी में). Taylor & Francis. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-429-78395-1.