एमानुएल लास्कर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एमानुएल लास्कर
पूरा नाम एमानुएल लास्कर
देश जर्मनी
जन्म दिसम्बर २४, १८६८
बर्लिनचेन, प्रशिया (अब बार्लिनेक, पोलैंड)
मौत जनवरी ११, १९४१ (उम्र ७२)
न्यूयॉर्क नगर, संयुक्त राज्य
विश्व चैंपियन १८९४-१९२१

एमानुएल लास्कर (जर्मन: Emanuel Lasker, २४ दिसम्बर १८६८ - ११ जनवरी १९४१) एक जर्मन शतरंज खिलाडी, गणितज्ञ, दार्शनिक और कवि थे।[1] वे २७ वर्षों के लिए विश्व शतरंज चैंपियन रहे। वे अल्बर्ट आइंस्टीन के अच्छे दोस्त थे और उन दोनों साथ-साथ कई बार क़दम पर गए थे।[2]

वे बहुत सारे पुस्तकें प्रकाशित कीं।[1] शतरंज के अलावा उन्हें गणित में भी दिलचस्पी थी और वे गणित में पीएचडी की।[1][3] जाहिरा शतरंज लस्कर की आजीविका थी और उन्होंने शतरंज से अलग होने के बहुत प्रयत्न किए लेकिन उनका भाग्य थे कि वे शतरंज में ही रहे।[1]

जन्म और बचपन[संपादित करें]

एमानुएल लास्कर का जन्म २४ दिसम्बर १८६८ को बर्लिनचेन, जर्मनी में हुआ था। उनके पिता का नाम अडोल्फ लास्कर था और माता रोसली इस्रेल्सन थी। ४ बच्छों में से एमानुएल सबसे छोटे थे।[4] जब वे लगभग ११ साल के थे, वे खसरा से बीमार पड गए। तब उनके ज्येष्ठ भाई बर्टहोल्ड ने उन्हें शतरंज खेलना सिखाया।[5] दो वृद्ध महिलाएं एक चाय का कमरा खोला था और दोनों भाइयों वहाँ स्कैट (ताश का एक खेल) और शतरंज खेलते थे।[6]

विश्व शतरंज चैंपियन[संपादित करें]

१८९४ में लास्कर ने पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विल्हेल्म स्टाइनिट्ज़ को पराजित करके दूसरा विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। वे २७ वर्षों के लिए विश्व शतरंज चैंपियन रहे।[7]१९२१ में उन्होंने जोस राउल कैपाब्लैंका के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप हार गए।[8]

शिक्षा[संपादित करें]

१९०० में लास्कर ने अर्लैङ्गन विश्वाविद्यालय से गणित में पीएचडी पूरी की। उसका सलाहकार मैक्स नोईतर थे।[3][8]

शादी[संपादित करें]

जुलाई १९११ में लास्कर ने मार्ता मार्को से शादी की।[9]

मृत्यु[संपादित करें]

लास्कर की मृत्यु ११ जनवरी १९४१ को गुर्दे में संक्रमण से हुई।[10]

मीडिया[संपादित करें]

१९५२ में डॉ जे हैन्नैक ने एमानुएल लास्कर का जीवन-चरित्र के बारे में एक पुस्तक प्रकाशित किया जिसका शीर्षक है एमानुएल लास्कर: द लाइफ ऑफ अ चेस मास्टर। इसका प्रस्तावना अल्बर्ट आइंस्टाइन ने लिखा है।[11]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. जे हैन्नैक (१९५२, p. ९)
  2. जे हैन्नैक (१९५२, p. ७)
  3. "Emanuel Lasker - The Mathematics Genealogy Project". www.genealogy.math.ndsu.nodak.edu. मूल से 20 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-01-01.
  4. जे हैन्नैक (१९५२, p. ११)
  5. जे हैन्नैक (१९५२, p. १४)
  6. जे हैन्नैक (१९५२, p. १५)
  7. जे हैन्नैक (१९५२, p. ३१)
  8. "Emanuel Lasker biography". www-groups.dcs.st-and.ac.uk. मूल से 8 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-01-02.
  9. जे हैन्नैक (१९५२, p. १६१)
  10. "Bill Wall's Chess Master Profiles - Lasker". web.archive.org. 2009-10-28. मूल से पुरालेखित 16 फ़रवरी 2008. अभिगमन तिथि 2019-01-01.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  11. जे हैन्नैक (१९५२, p. ७-८)
  • हैन्नैक, जे (१९५२) एमानुएल लास्कर: द लाइफ ऑफ अ चेस मास्टर