रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
निर्देशक अनंत महादेवन
माधवन
निर्माता माधवन
अभिनेता माधवन
संगीतकार सैम सी एस
निर्माण
कंपनियां
ट्राइकलर फ़िल्म्स
वर्गीस मूलन पिक्चर्स
सैफ्रोन गणेशा एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथि
2022
देश भारत
भाषायें अंग्रेजी
हिंदी
तमिल

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट एक भारतीय जीवनी नाटक फिल्म है जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।[1][2] आर माधवन फ़िल्म के लेखक, सह-निर्माता, सह-निर्देशक और मुख्य अभिनय भूमिका में हैं। फ़िल्म का अंग्रेज़ी, हिन्दी और तमिल भाषाओं में एक साथ निर्माण हो रहा है जिसका सह-निर्देशन अनंत महादेवन कर रहे हैं।[3][4] फ़िल्म का संगीत सैम सीएस दे रहे हैं। कहानी की शुरुआत तब से होती है जब नारायणन प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में स्नातक छात्र के रूप में अध्ययन कर रहे थे तथा वो वैज्ञानिक के रूप में भी स्थापित नहीं हुये थे और उनपर जासूसी के झूठे आरोप भी नहीं लगे थे।

फ़िल्म का प्रारम्भिक निर्माण वर्ष 2017 में आरम्भ हुआ। फ़िल्म का पहला विज्ञापन अक्टूबर 2018 में जारी किया गया और 2019 में गर्मियों के समय में फ़िल्म का जारी किया जाना प्रस्तावित था। 2022 में इस फ़िल्म को release किया गया।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "नंबी नारायणन के बारे में नहीं जानना अपराध है : आर. माधवन". मूल से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2018.
  2. "'Rocketry – The Nambi Effect' teaser: Madhavan presents scientist Nambi Narayanan's story". मूल से 3 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवंबर 2018.
  3. "R. Madhavan: 95 per cent of Indians don't know about Nambi Narayanan, which I think is a crime". मूल से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2018.
  4. "Nambi Narayanan biopic will have no heroine: Madhavan".

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]