गुलशन राय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुलशन राय
जन्म 2 मार्च 1924
लाहौर, पंजाब, ब्रिटिश भारत
मौत 11 अक्टूबर 2004(2004-10-11) (उम्र 80)
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म वितरक
बच्चे राजीव राय (बेटे)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

गुलशन राय (2 मार्च 1924 - 11 अक्टूबर 2004) एक भारतीय फिल्म निर्माता और वितरक थे। उन्होंने 1970 के दशक में यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित और 1990 के दशक में अपने बेटे राजीव राय द्वारा निर्देशित कई सफल फिल्मों का निर्माण किया।

गुलशन का जन्म 1924 में ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान में) लाहौर, पंजाब में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद वह 1947 में बॉम्बे (अब मुम्बई) चले गए। उन्होंने हिन्दी फिल्म उद्योग में एक वितरक के रूप में अपना करियर शुरू किया। 1970 में, उन्होंने अपनी उत्पादन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स की शुरुआत की और पहली फिल्म जॉनी मेरा नाम निर्मित की जो सफल रही थी। 1970 के दशक में, उनकी यश चोपड़ा निर्देशित फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को एक सुपरस्टार बनाया और पटकथा लेखकों सलीम-जावेद के लिए सफल करियर प्रारंभ किया। उल्लेखनीय फिल्में दीवार (1975) और त्रिशूल (1978) थीं।[1] 1980 और 90 के दशक में, उन्होंने अपने बेटे राजीव राय द्वारा निर्देशित एक्शन शैली में फिल्मों का निर्माण किया, और वह उनके संगीत (कल्याणजी-आनंदजी और बाद में विजू शाह द्वारा रचित) के लिए उल्लेखनीय थीं। वह त्रिदेव (1989), विश्वात्मा (1992), मोहरा (1994) और गुप्त (1997) हैं।

हालांकि, 2000 के दशक में राजीव की फिल्में, प्यार इश्क और मोहब्बत और असंभव के साथ त्रिमूर्ति फिल्म्स को असफलताओं का सामना करना पड़ा। दोनों ही फिल्म अर्जुन रामपाल को नायक के रूप में शुरुआत करने का प्रयास थीं लेकिन फ्लॉप हो गई और सफल नायक होने में अर्जुन असमर्थ रहे। 80 की उम्र में लंबी बीमारी के बाद 11 अक्टूबर 2004 को मुंबई में गुलशन राय की मृत्यु हो गई। वह पद्मश्री प्राप्तकर्ता थे।

निर्मित फिल्मों की सूची[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
1970 जॉनी मेरा नाम पहली निर्मित फ़िल्म
1973 जोशीला
1975 दीवार विजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार
1977 ड्रीम गर्ल
1978 त्रिशूल
1982 विधाता सुभाष घई द्वारा निर्देशित
1985 युद्ध बेटे राजीव राय द्वारा निर्देशित
1989 त्रिदेव
1992 विश्वात्मा
1994 मोहरा
1997 गुप्त
2001 प्यार इश्क और मोहब्बत
2004 असंभव

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "मल्टीस्टारर फिल्म बनाने के लिए मशहूर थे गुलशन राय". वेबदुनिया. 1 मार्च 2014. अभिगमन तिथि 30 सितम्बर 2018.