सुपरगर्ल (१९८४ फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुपरगर्ल

फ़िल्म का ब्रिटिश पोस्टर
निर्देशक जेनोट श्वार्क[1]
पटकथा डेविड ओडेल[2]
निर्माता टिमोथी बर्रिल्ल
अभिनेता
छायाकार एलन ह्यूम
संपादक मालकम कुक
संगीतकार जेरी गोल्डस्मिथ
निर्माण
कंपनियां
  • आर्टिस्ट्री
  • इन्वेस्टर्स इन इंडस्ट्री
  • रोबर्ट फ्लेमिंग लीजिंग
  • सेंट माइकल फाइनेंस
वितरक
प्रदर्शन तिथि
१९ जुलाई १९८४
लम्बाई
१२४ मिनट[3]
देश यूनाइटेड किंगडम[4]
भाषा अंग्रेजी
लागत $३५ मिलियन[5]
कुल कारोबार $१४.३ मिलियन[6]

सुपरगर्ल १९८४ की एक ब्रिटिश सुपरहीरो फ़िल्म है, जो जेनोट श्वार्क द्वारा निर्देशित और डेविड ओडेल द्वारा लिखित है। यह फ़िल्म डीसी कॉमिक्स की इसी नाम की एक चरित्र पर आधारित है, और अलेक्जेंडर और इल्या साल्किंद की सुपरमैन फिल्म शृंखला के एक स्पिन-ऑफ के रूप में कार्य करती है। फ़िल्म में हेलेन स्लेटर ने शीर्षक चरित्र, सुपरगर्ल की भूमिका निभाई है, और फेय डॉनावे, मिया फैरो और पीटर ओ'टूल अन्यय सहायक भूमिकाओं में नज़र आये हैं; मार्क मैकक्लर ने भी पिछली सुपरमैन फिल्मों से जिमी ओल्सन की अपनी भूमिका को दोहराया है। सुपरगर्ल अंग्रेजी भाषा की पहली ऐसी सुपरहीरो फ़िल्म थी जिसमें किसी महिला ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म १९ जुलाई १९८४ को यूनाइटेड किंगडम में रिलीज हुई, लेकिन यह आलोचकों और दर्शकों, दोनों में से किसी को भी प्रभावित करने में असफल रही। डॉनावे और ओ'टूल ने तो क्रमशः सबसे खराब अभिनेत्री और सबसे खराब अभिनेता के लिए गोल्डन रास्पबेरी पुरस्कार का नामांकन अर्जित किया। हालांकि, स्लेटर को अवश्य सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सैटर्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। फिल्म की विफलता ने आखिरकार साल्किंड्स को १९८६ में सुपरमैन के अधिकार कैनन फिल्म्स को बेच देने के लिए विवश कर दिया। इसकी पहली डीवीडी रिलीज २००० में वीडियो कंपनी एंकर बे एंटरटेनमेंट द्वारा तत्कालीन अधिकार धारक स्टूडियोकैनल के लाइसेंस के तहत की गयी थी। इसकी कुछ वर्षों बाद वार्नर ब्रदर्स ने फिल्म के अधिकार हासिल किए, और २००६ के अंत में सुपरमैन रिटर्न्स की रिलीज के साथ-साथ इसे भी डीवीडी पर पुनः जारी किया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "UGO's World of Superman - Superman Movies: Supergirl". UGO Networks. 2006. मूल से 28 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्टूबर 2010.
  2. Corliss, Richard (1984-11-26). "Cinema: Girl of Steel vs. Man of Iron". Time. मूल से 22 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-10-16.
  3. "SUPERGIRL (PG)". British Board of Film Classification. 1984-05-17. मूल से 24 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-01-07.
  4. "Supergirl (1984)". British Film Institute. मूल से 8 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-07-20.
  5. FILM VIEW; THE SALKIND HEROES WEAR RED AND FLY HIGH Salmans, Sandra. New York Times 17 July 1983: A.15.
  6. "Supergirl (1984)". Box Office Mojo. Internet Movie Database. 1985-01-28. मूल से 24 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-08-29.

विस्तृत पठन[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]