अरुणाचलम मुरुगनंतम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अरुणाचलम मुरुगनंतम
राष्ट्रीयता भारतीय
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि का कारण कम लागत सेनेटरी नैपकिन उत्पादित करने वाली मशीन के आविष्कर्ता
जीवनसाथी शांति
माता-पिता अ वनिताऔर स. मुरुगनंतम
पुरस्कार पद्म श्री
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अरुणाचलम मुरुगनंतम एक भारतीय सामाजिक उद्यमी हैं, जो तमिल नाडु के कोयंबतूर में रहते हैं।[1][2][3] १९६२ में जन्मे मुरुगनंतम कम लागत की सेनेटरी नैपकिन बनाने वाली मशीन, व ग्रामीण भारत में माहवारी के जुड़े पारंपरिक स्वच्छता प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने का श्रेय दिया गया है।[3] राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान व इंडिया टुडे की रिपोर्टों के अनुसार मुरुगनंतम की मशीन से उत्पादित सेनेटरी नैपकिन की कीमत एक से ढाई रुपया है।[2][4]

अल जज़ीरा के अनुसार, मार्च २०१६ तक, मुरुगनंतम की सेनेटरी नैपकिन बनाने वाली मशीन भारत के २९ राज्यों में से २७ राज्यों में स्थापित हो चुकी है और सैनिटरी नैपकिन का उत्पादन कर रही है।[5][6] २०१४ में, बीबीसी समाचार के एक साक्षात्कार में मुरुगनंतम ने कहा था की वह १०६ राष्ट्रों में अपनी मशीन की वजह से एक करोड़ लोगों को रोज़गार दिलाने का विचार का रहे थे।[1]

२०१४ में टाइम पत्रिका ने मुरुगनंतम को १०० सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया था, और २०१६ में भारत सरकार ने मुरुगनंतम को पद्म श्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।[7][4]

जीवन परिचय[संपादित करें]

मुरुगनंतम का जन्म १९६२ में कोयंबतूर, तमिल नाडु में हुआ था।[2] मुरुगनंतम के पिता हथकरघा में काम करते थे।[1][8] जब मुरुगनंतम छोटे थे, उनके पिता का एक सड़क-हादसे में देहांत हो गया।[2][1] १४ वर्ष की आयु में मुरुगनंतम ने विद्यालय छोड़ दिया था।[1] तब मुरुगनंतम दसवीं कक्षा में थे।[9][2]पढाई छोड़कर मुरुगनंतम ने एक कारखाने में काम करना शुरू किया था।[9] १९९८ में उन्होंने शांति से शादी की थी।[1][4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Venema, Vibeke (मार्च ४, २०१४). "The Indian sanitary pad revolutionary". बीबीसी. मूल से 17 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर २१, २०१८.
  2. "Mini sanitary napkin making machine". राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (अंग्रेज़ी में). मूल से 17 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":1" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  3. सैनी, नरेंद्र (दिसम्बर १५, २०१७). "अक्षय कुमार नहीं ये हैं असली पैडमैन, जानें इनके संघर्ष के बारे में ये 5 खास बातें". एनडीटीवी इंडिया. मूल से 22 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर २१, २०१८.
  4. Abrol, Somya (दिसंबर २१, २०१७). "Meet Arunachalam Muruganantham, the man on whom Pad Man is based". इण्डिया टुडे. मूल से 22 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर २२, २०१८.
  5. Gilson, Dirk. "India's Menstruation man". अल जज़ीरा. मूल से 1 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर २२, २०१८.
  6. "🇮🇳 Arunachalam Muruganantham: India's Menstruation Man | AJ Shorts". अल जज़ीरा (अंग्रेज़ी में). मार्च १, २०१६. मूल से 21 जुलाई 2018 को पुरालेखित.
  7. "TIME 100: The Most Influential People in the World in 2014". टाइम (अंग्रेज़ी पत्रिका) (अंग्रेज़ी में). अप्रैल २४, २०१४. मूल से 4 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित.
  8. Gilson, Dirk. "India's Menstruation man". अल जज़ीरा. मूल से 1 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर २२, २०१८.
  9. Matharu, Sonal (दिसंबर २०, २०१७). "The real Padman: How A Muruganantham launched a sanitary napkin revolution in India". फर्स्टपोस्ट. मूल से 21 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर २२, २०१८.