सदस्य वार्ता:SM7/पुरालेख 2

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुरालेख 1 पुरालेख 2 पुरालेख 3

सन्दर्भ से सम्बंधित

सत्यम जी नमस्ते, आपके सलाह के लिए आभार, मैं निरंतर लेख सम्पादित और उसमें सुधार कार्य करता रहा हूँ और साथ ही मैं लगातार सन्दर्भ का भी इस्तेमाल करता हूँ| ज्यादा समय न दे पाने के कारण मैं किसी लेख के सुधार के लिए कुछ दिनों का समय लेता हूँ और आज बाबू कुंवर सिंह पृष्ठ पर मेरा पहला ही दिन था जिस कारण मैंने उसमें सन्दर्भ नहीं जोड़ा है| धन्यवाद|— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं - ‎Swarntabh (वार्तायोगदान)

@Swarntabh: जी मैं आपकी बात समझ गया! आप अपना योगदान ज़ारी रखें, शुभकामनाएँ! --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 11:44, 24 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम मिश्र धन्यवाद

इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख (सप्ताह 41, 2014)

उत्तरी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और पूर्वी एशिया में त्वचा की वर्णकता की आनुवंशिक वास विकासक्रम।

नमस्ते, सत्यम् मिश्र जी।

इस सप्ताह हमने सुधार हेतु निम्नलिखित लेख को चुना है:

मानव त्वचा का रंग


आएँ, सुधालेख परियोजना में शामिल हों -
MediaWiki message delivery (वार्ता) द्वारा संजीव कुमार (वार्ता) 17:53, 6 अक्टूबर 2014 (UTC) की ओर से पोस्ट किया गया • सूचनाएँ बंद करें[उत्तर दें]

आग्नेय शैल/चट्टान

नमस्ते सत्यम् जी, मुझे जहाँ तक याद है मैंने बचपन में आग्नेय चट्टान ही पढ़ा था न कि शैल। लेकिन आपने विकिपीडिया के पृष्ठों में आग्नेय शैल को निर्मित किया और चट्टान वाले लेख को खाली कर दिया। क्यों?☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:08, 25 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

@संजीव कुमार: जी! नमस्ते! एक नजर में जितना मैं देख पाया था उस समय, चट्टानों से सम्बंधित लेखों में शैल शब्द ज्यादा दिखा था। जैसे कि अवसादी शैल और कायान्तरित शैल पहले से मौज़ूद थे। ख़ुद शैल ही शायद पहले से मौज़ूद था।
जहाँ तक मुझे लगता है चट्टान ज़्यादा आसन और बोधगम्य है। पर मेरे द्वारा इस लेख और इससे सम्बंधित श्रेणियाँ या कुछ अन्य लेख बनाने से पहले से ही "शैल" शब्द का ज्यादा इस्तेमाल हुआ दिखा। अतः मैंने इसे नए नाम वाले लेख पर एक तरह से स्थानांतरित कर दिया। बच्चों को मैं भी चट्टान ही पढ़ाता हूँ। अगर आप आम सहमति बना कर इन सब लेखों को शैल के बजाय चट्टान पर स्थानांतरित कर सकें तो मैं भी आभारी होऊँगा। बल्कि आप बाक़ी लोगों से सहमति ले लें, मैं स्थानांतरण करने का काम भी अपने बैकलोग में जोड़ लूँ। --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 18:33, 25 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख (सप्ताह 44, 2014)

तमिलनाडु के अन्ना-द्रमुक नामक राजनीतिक दल का ध्वज

नमस्ते, सत्यम् मिश्र जी।

इस सप्ताह हमने सुधार हेतु निम्नलिखित लेख को चुना है:

ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम


आएँ, सुधालेख परियोजना में शामिल हों -
MediaWiki message delivery (वार्ता) द्वारा संजीव कुमार (वार्ता) 05:04, 27 अक्टूबर 2014 (UTC) की ओर से पोस्ट किया गया • सूचनाएँ बंद करें[उत्तर दें]

निमंत्रण

सुकृत फणसलकर 10:04, 9 नवम्बर 2014 (UTC)

इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख (सप्ताह 46, 2014)

मलिक द्वीप का नासा द्वारा लिया गया उपग्रह चित्र।

नमस्ते, सत्यम् मिश्र जी।

इस सप्ताह हमने सुधार हेतु निम्नलिखित लेख को चुना है:

मलिक


आएँ, सुधालेख परियोजना में शामिल हों -
MediaWiki message delivery (वार्ता) द्वारा संजीव कुमार (वार्ता) 07:39, 10 नवम्बर 2014 (UTC) की ओर से पोस्ट किया गया • सूचनाएँ बंद करें[उत्तर दें]

अवधी विकिपीडिया

नमस्ते, सत्यम् मिश्रजी मै आपको अवधी परि़क्षण विकिपीडिया पे अपना सहयोग देने के लिए आमन्त्रित करता हुँ।आपके सक्रियता से ही हम इसे उपयोगी बना सकते है ।--अनुराग पाण्डेय (वार्ता) 07:53, 10 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

साँचा:ज्ञानसंदूक शहर

नमस्कार! सत्यम् मिश्र जी। मै, साँचा:ज्ञानसंदूक शहर को हिंदी में बनाना चाहता हुँ इसलिए मैने साँचा:ज्ञानसंदूक शहर/प्रयोगपृष्ठ बनाया है। जैसे की आप भूगोल से संबंधित काफी लेख बनाते हो, मुझे आपसे ये जानना है की नया साँचा:ज्ञानसंदूक शहर बनाना योग्य होगा? नया साँचा बनाने से वर्तमान पृष्ठ जो यह साँचा का उपयोग कर रहे है उनपे कुछ तकलिफ होगी? क्या हम वर्तमान साँचा रखे और नया साँचा बनाकर उसे Redirect कर सकते है, जिससे आगे जाकर हिंदी साँचे का प्रयोग हो? धन्यवाद!-- सुकृत फणसलकर(वार्ता) 15:09, 21 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते सुकृत जी ! जहाँ तक मुझे लग रहा है आप इस सांचे के प्राचलों (parameters) के नाम को हिन्दी में करना चाहते हैं। यदि ऐसा किया जाय तो जितने पन्नों पर यह साँचा प्रयुक्त है वहाँ पर भी दिए गये प्राचलों के नाम अंग्रेज़ी से हिन्दी में बदलने पड़ेंगे। यह काफ़ी लम्बा काम होगा। आप संजीव जी से पूछें कि क्या यह कार्य bot द्वारा वे कर सकते हैं? अगर सारे प्राचलों के नामों को लेखों में बॉट द्वारा नहीं बदला जा सकता होगा तो मैनुअली यह परिवर्तन करने में बहुत वक़्त लगेगा। इस दौरान उन पन्नों पर यह साँचा त्रुटि दिखायेगा। पुनर्निर्देश से काम नहीं चल सकता। वह केवल मुख्य नाम के लिये होता है जैसे कि साँचा:Infobox शहर नाम का साँचा वर्त्तमान साँचा:ज्ञानसंदूक शहर पर अनुप्रेषित है, इसका अर्थ यही है कि आप सांचे को इस नाम से भी लेख में इस्तेमाल कर सकते हैं, परन्तु प्रचाल तो वही देने पड़ेंगे। अधिक जानकारी के लिये संजीव जी अथवा सिद्धार्थ जी से संपर्क करें। धन्यवाद !--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 16:51, 21 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद! सत्यम् मिश्र जी आपके सुझाव के लिए। मेरा कहना है की- हमारे ज्यादतर ज्ञानसन्दूक English Wikipedia से सिधे-सिधे अनुदित किये है। क्या हम हमारी जरुरत अनुसार नये ज्ञानसन्दूक और साँचे बना सकते है जिस्से हमारा विकिपीडिया ज्यदा अच्छा और अनोखे दिखे?--सुकृत फणसलकर(वार्ता) 17:46, 21 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सुकृत जी ! अनुवाद कोई खराब चीज नहीं होता! हमारा काम इन साँचों से चल रहा है। अगर आप प्राचलों के नाम हिन्दी में करना चाहते हैं तो यह स्वागत योग्य है, पर समस्या यही है कि अगर कोई साँचा बहुत ढेर सारे लेखों में प्रयुक्त है तो उसमें बदलाव करने पर वे सारे लेख प्रभावित होंगे। आप हिन्दी अनुवाद करें, इस समस्या का समाधान भी निकल ही जायेगा। या पहले जानकार लोगों से पूछ लें ताकि आपकी मेहनत व्यर्थ न जाय। जैसा आपको उपयुक्त लगे। मैं जो भी मदद कर सकूँगा अवश्य करूँगा।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 19:35, 21 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सुकृत जी, आप जो साँचा बनाना चाहते हैं वो सम्बंधित साँचे के प्रयोगपृष्ठ में अथवा अपने प्रयोगपृष्ठ पर बनाकर देखें। हम उसकी मूल साँचे के साथ तुलना करेंगे और आवश्यकता हुई तो बॉट के माध्यम से सम्बंधित लेखों में प्राचलों को परिवर्तित कर दिया जायेगा। लेकिन यदि आप प्राचलों के नाम हिन्दी में लिखना चाहते हो तो आपको एक और अन्य समस्या बताना चाहुँगा। हिन्दी विकि पर बहुत पृष्ठ ऐसे हैं जो अंग्रेज़ी से सीधे अनुवादित किये गये हैं और विभिन्न सदस्य भी (जिनमें मैं भी शामिल हूँ) अन्य विकिपीडियाओं (मुख्यतः अंग्रेज़ी) से लेखों का अनुवाद करते रहते हैं। उस समय साँचे को अंग्रेज़ी विकि से ज्यों का त्यों कॉपी पेस्ट करते हैं। उस समय यदि प्राचलों के नाम भी परिवर्तित करने पड़े तो यह कार्य बहुत लम्बा हो जायेगा और ऐसे सदस्य अनुवाद करने से दूरी बनाने लगेंगे। इसका एक अन्य उपाय यह हो सकता है कि प्रत्येक साँचे में हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों तरह के प्राचल उपलब्ध हों जिससे यदि कोई हिन्दी वाला प्राचल काम में लेता है तो वो भी कार्य करे और अंग्रेज़ी वाला प्राचल भी। इसके लिए आपको साँचा निर्मित करते समय उसमें {{{paramater1}}} के साथ {{{प्राचल१}}} का भी विकल्प देना होगा। उसके बाद दोनों प्राचल एक साथ काम कर सकेंगे। इसमें आपको if कथन को काम में लेना होगा। इसके प्रयोग सम्बंधि अधिक जानकारी के लिए आप जादुई शब्द देख सकते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:29, 22 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सुकृत जी, मेरे खायल से संजीव जी ने समस्या का समाधान काफ़ी स्पष्ट कर दिया है! अगर उपरोक्त प्रकार से आ एक द्विभाषी साँचा बनाने का प्रयास करें तो यह समस्या सुलझ जाए! --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 09:17, 22 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख (सप्ताह 48, 2014)

तिलेरी में नेपोलियन बोनापार्ट

नमस्ते, सत्यम् मिश्र जी।

इस सप्ताह हमने सुधार हेतु निम्नलिखित लेख को चुना है:

नेपोलियन बोनापार्ट


आएँ, सुधालेख परियोजना में शामिल हों -
MediaWiki message delivery (वार्ता) द्वारा संजीव कुमार (वार्ता) 06:51, 24 नवम्बर 2014 (UTC) की ओर से पोस्ट किया गया • सूचनाएँ बंद करें[उत्तर दें]

कॉपीराइट उल्लंघन

नमस्ते सत्यम् जी, सबसे पहले आपको धन्यवाद हटाने के लिये नामांकित किये गए पन्नों को बचाने की कोशिश के लिये।

प्लेट विवर्तनिकी लेख पर Agggzp नामक सदस्य ने विशाल विस्तार किया। आपने 15 को उनको संदेश लिखा कि उन्होनें काफी सामग्री ज्यों की त्यों डाली है। तो आपको फौरन संजीव से कहकर वो सामग्री मिटवा देनी चाहिये। आपने इनके वार्ता पर देखा होगा कि मैंने भी एक संदेश छोड़ रखा है। पक्का तो नहीं पता पर वो सामग्री भी कॉपी-पेस्ट थी। इसलिये आप उस सामग्री को हटा कर इतिहास से भी मिटवा दीजिए जो कॉपीराइट उल्लंघन है।--पीयूषवार्ता 07:17, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: जी, उन्होंने दो पुस्तकों का नाम स्रोत के तौर पर बताया है। दोनों ऑनलाइन नहीं हैं। इनमें से एक मैंने देखी है। सवींद्र सिंह वाली। कम से कम भूमिका के बाद के कुछ उपखंड और अंत में दी गयी शब्दावली तो इस पुस्तक से अवश्य ही शब्दशः नक़ल है। बाकी दूसरी किताब से उन्होंने कितना नक़ल किया है यह तय करना मुश्किल है, इसी लिये मैं चाह रहा था वे ख़ुद स्वीकार कर लें। समस्या यह है की जाँचने का कोई तरीका इस समय मेरे पास नहीं। ऐसे में क्या उस सामग्री को हटवाना उचित होगा जिस पर मुझे संदेह मात्र है?--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 07:49, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
इस विषय सबसे पहले तो आपके पास जो किताब उसमें से देखकर कॉपीराइट सामग्री हटा दीजिए या अपने शब्दों में लिख दीजिए। दूसरी वाली आप किसी पुस्तकालय से लेकर या किसी से उधार लेकर चैक कर ले या जैसे संभव हो। अभी मैंने जो टैग समझ में आया वो लगा दिया है लेख पर।--पीयूषवार्ता 10:45, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे लगता है भाषा में सुधार करके उचित पुस्तक का सन्दर्भ देने से समस्या समाप्त हो सकती है। मैं समय मिलने पर मेरे आस-पास के पुस्तकालयों में इसे खोजकर जाँचने का प्रयास करुँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:17, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: संबंधित लेख के वार्ता पृष्ठ पर ही उत्तर दिया है! --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 18:13, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

मोनियर विलियम्स

मोनियर विलियम्स why removed the tag?? reason??-- Darth Whale वार्ता 19:58, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

सुशील जीविनम्र निवेदन है - it's notability cannot be questioned Sir ! please add information if it is no there !--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 20:00, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
page contains nothing no reference no interwiki link..........if you can then add the information but dont remove the tag until there is some info about topic with reference............ Darth Whale वार्ता 20:04, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सुशील भाई ! मैं कुछ कर ही रहा हूँ... और आप ही द्वारा सुझाया काम कर रहा हूँ... कृपया धैर्य रखें... अगर आपको सन्दर्भ कम लग रहे हैं तो स्रोतहीन का टैग लगाइए... सीधे किसी उल्लेखनीय शीर्षक को हटाने (शीघ्र) का क्या औचित्य ! थोड़ा तो सहयोग करिये !--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 20:07, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
more over satyam what is difference between your line and previous line on this page अपमान as it is still looking like dictionary.......hello my frd......dictornary = wikitionary and wikipedia = encyclopedia...............satyam current pages am look at are different from previous this made by different user and these are much older..........the more older pages i am seeing the more crap i am finding........ Darth Whale वार्ता 20:12, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मैं आपके जितनी तेज़ी से काम नहीं कर पाता सर ! इसलिए क्षमा प्रार्थी हूँ! फिलहाल मैं आपके द्वारा किये तुरंत हटाने के नामांकन को साफ़ कर रहा हूँ और इन लेखों को विकीडेटा से जोड़ने का कार्य कर रहा हूँ, कूड़ा हटा रहा हूँ, सन्दर्भ भी देने की कोशिश करूँगा... कर तो रहा हूँ! आप एकाएक जिस चीज की अपेक्षा कर रहे हैं वो नहीं हो सकता! कृपया सकारात्मक योगदान करें! हटाने के लिये नामांकन बहुत आसान काम है! एक काम कहा आपसे वो तो आप कर नहीं पा रहे! धन्यवाद!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 20:20, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
चलिये आप ही बता दीजिए कितनी देर में आप इस अपमान नामक लेख को ज्ञानकोशीय बना देंगे सन्दर्भ सहित? कर के ही दिखा दीजिए, कम से कम एक लेख पे ही सही! --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 20:24, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
satyam i work on 3 different wikipedias, i logged on here on hindi wiki and checked recent changes section and i found this crap by this user who is operating 3 different ids.............i suggest you that 1st we delete those crap then we can expand the pages which we saved so i ask you to go thru that list and nominate which are crap for deletion 1st and later we can expand and clean up the pages which are saved.............agreed??....
hmm about अपमान i would do it but as i said its unworthy of being here it should be on wikitionary............how about this you make a page about this en:Grey Cup and i will make about your topic??.......... Darth Whale वार्ता 20:31, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सुशील भाई मैं भी कामोबेश चार विकिपीडियाओं पर काम करता हूँ...गलती देख के उसे हटा देने के लिये नामांकन कर देने को अपनी वीरता मत मानिये सर जी! सुधार कर सकते हो तो करिये! और सबकी अपनी प्राथमिकताएँ होती हैं... मैं भूमि उपयोग को ज्ञान्कोशीय ही बनाने का प्रयास कर रहा था जिसे छोड़कर आपके द्वारा सुझाये गये पन्नों से कूड़ा हटा रहा हूँ! आप भी कुछ कर दो मेरे खातिर! प्लीज़! अपमान को बना दो कल तक ज्ञानकोशीय!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 20:38, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
आपकी प्राथमिकता यह है कि किसे तुरंत हटा देना चाहिये... फिलहाल मेरी प्राथमिकता ये है कि आपके द्वारा संकटग्रस्त पन्नों में किनको बचाया जाना चाहिये! बाकी आप जैसा सोचते हों बताएँ और सुझाएँ ! --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 20:55, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • all you need to do is add one reference in that and its done work.........btw initially i was working on pages to expand those as much as possible from my end one of the example एस्टन विला एफ.सी. but result as i said was me getting banned so after my return you might have seen my work in my own opinion its crap to my standard but hey that what your admins consider as cool thing so i am sticking to that......
  • i am asking for removal pages 1st because we will come to know where we stand as you can see the number of pages appears to inflated with such shabby and crap work........1st we should remove such shabby and crap useless pages which have no hope and are useless..........which can be expanded need not be removed.....we can work on those............that is why i gave you list to check and nominate the pages for deletion 1st but it seems you are lost.........
and yes i have seen now that you are working on bhojpuri, hindi, maithali wikipedia...........you happens to be admin on bhojpuri wiki but still its page count is lacking......hindi wiki condition we all know its filled with crap........maithali wiki became main only last month....you got total edits of 6,921......... Darth Whale वार्ता 21:07, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Sushilmishra:जी! धन्यवाद जो आपने मेरे योगदान देखने का कष्ट किया। भोजपुरी, मैथिली जैसी विकिपीडियाओं जिन पर मैं सक्रिय हूँ अभी भी प्रारंभिक अवस्था में हैं और हिन्दी विकी उनसे काफ़ी बेहतर स्थिति में है। आप देखिये मैथिली विकि कुछ दिनों पहले अस्तित्व में आयी है जबकि भोजपुरी विकि काफ़ी सालों से अस्तित्व में है। फिर भी सदस्यों की कमी के कारण हाल ये है कि लगभग पाँच हजार लेखों में तीन हजार से ज्यादा लेख लेक या दो लाइनों के ही होंगे। मैंने खुद मैथिली विकि (जब वो इनक्यूबेटर में थी) पर सौ के आसपास एक लाइन के लेख बनाये हैं। और शायद मैं इनमें कभी इस सीमा तक सुधार न कर पाऊँ कि वो ज्ञानकोशीय बन जांय, क्योंकि मैं मैथिली समझ सकता हूँ कुछ हद तक, लिख या बोल नहीं सकता। इसका मतलब यह नहीं कि भोजपुरी और मैथिली विकि से वे सारे लेख हटा दिए जाने चाहिये जो एक या दो लाइनों के हैं और जिनमें कोई सन्दर्भ नहीं हैं। शुरूआती दौर में ऐसे लेख बनाने ही पड़ते हैं और यह लाज़मी है। आपने जो लिस्ट दी है वो 2006 के संपादनों की है जब हिन्दी विकि भी वैसी ही रही होगी जैसी आज मैथिली या भोजपुरी विकि है। उस समय जिसने यह लेख बनाये उसे गलत नहीं कहा जा सकता। दुखद यह है कि इसके बाद उनमें सुधार या परिवर्धन नहीं हुआ, हुआ तो बिना सन्दर्भ दिए कूड़ा कबाड़ की तरह सामग्री भर दी गयी। notability और verifiability दोनों विकिपीडिया के आधारभूत तत्व हैं यह मैं भी मानता हूँ। पर अगर आप verifiability में कमी को दूर करने के लिये notable topics को हटाने के लिये नामांकित करना ही एक मात्र तरीका मानते हैं तो यहाँ मैं आपसे सहमत नहीं हूँ। आप दूसरों को इसके लिये जिम्मेवार ठहराने की बजाय सन्दर्भ जोड़ने में सहयोग करें यही चाहूँगा। किसी ऐसे शीर्षक को हटाने का नामांकन न करिये जो notable हो सकता हो यही मेरा विनम्र निवेदन है। आप सन्दर्भ सहित लेख चाहते हैं तो सन्दर्भ हीन सामग्री हटा कर लेख को आधार रूप में छोड़ दें मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। पर पूरी तरह हटाना जरूरी नहीं। आप यदि यह सिर्फ़ ध्यानाकर्षण ("because we will come to know where we stand") के लिये कर रहे हैं तो मुझे क्षमा करें, मेरी दृष्टि में यह न तो उचित है और न ही इससे कुछ होने वाला है, सिवाय नुकसान के। मैं शुरू से यही कह रहा हूँ। धन्यवाद!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 22:04, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@सत्यम् मिश्र: i am sick of attitude and arrogance of people who run wikipedia it is irritating i just now logged on to gujarati wikipedia and i find that all pages i created are nominated for deletion by 1 mad admin who claims are new users are problem......he thinks that he owns gujarati wikipedia......all pages i created where having references and we connected in data wiki too but he claims those are useless as no 1 will like to read about sports........hahaha.......they dont allow people to upload pictures there claiming that people should upload it on commons how will some will upload pictures that come under category of Non-free media information and use rationale on commons......and here on hindi wikipedia admins are sleeping they just need that admin post then puff they disappear never to come back, look at the mess over here (my meaning of we will come to know where we stand is we will understand what is actually number of pages on hindi wikipedia) most the pages are lacking references they are copied and pasted from blogs and are like stories........its irritating.....i am sick of the people who are running this wikipedia they make any 1 an admin.........crap crap crap........... Darth Whale वार्ता 22:47, 17 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

task for you on bhojpuri & maithali wiki

satyam i have a work for you on bhojpuri & maithali wikipedia i hope this will interest you, translate these pages २०१५ क्रिकेट विश्व कप and आईसीसी क्रिकेट विश्व कप....if you need any help regarding this then message me..... Darth Whale वार्ता 13:39, 21 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

सुशील जी! आपका सुझाव वाकई अच्छा है! मैं प्रयास करता हूँ!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 17:04, 23 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Sushilmishra: जी मुझे इस मामले में कुछ सहायता चाहिये! मैंने ये पन्ने इम्पोर्ट करके अनुवाद शुरू किया था पर काफ़ी समस्याएँ आ आरही हैं! क्या आप मुझे एक विकिमेल कर सकते हैं? अनुवाद में नहीं पर और चीजों में आप मदद कर सकते हैं! धन्यवाद!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 10:04, 13 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
name the problem i will try to fix it if not will provide you suggestion on how to fix it......i think you are facing problem with nation names not appearing if not flags or with match details or table.......any ways let me know about it...... Darth Whale वार्ता 11:55, 13 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख (सप्ताह 52, 2014)

फुटबॉल के साथ एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता।

नमस्ते, सत्यम् मिश्र जी।

इस सप्ताह हमने सुधार हेतु निम्नलिखित लेख को चुना है:

कुत्ता


आएँ, सुधालेख परियोजना में शामिल हों -
MediaWiki message delivery (वार्ता) द्वारा संजीव कुमार (वार्ता) 15:31, 22 दिसम्बर 2014 (UTC) की ओर से पोस्ट किया गया • सूचनाएँ बंद करें[उत्तर दें]

भूगोल शब्दावली के सन्दर्भ में

नमस्ते सत्यम् जी। यह शब्दावली देवनागरी वर्णक्रम में ही है। कहीं कुछ क्रमच्युत हो तो उसे ठीक किया जा सकता है। वैसे आजकल कम्प्यूटर सामग्री के सन्दर्भ में वर्णक्रम का उतना महत्व नहीं रह गया है जितना 'सर्च' के पहले था। फिर भी यदि आप चाहते हैं तो इस सामग्री को आठ-दस शीर्षों (जैसे सभी स्वर वर्ण से शुरु होने वाले शब्द, कवर्ग, चवर्ग, आदि) में बाँटा जा सकता है। इसे और बड़ा किया जा सके (नये पारिभाषिक शब्द जोडना तथा वर्तमान शब्दों की परिभाषा एवं वर्णन को विस्तृत करना) तो बहुत अच्छा रहेगा। ---- अनुनाद सिंहवार्ता 03:34, 26 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते अनुनाद जी! मैं बीच में अनुपस्थित था इसलिए देर से लिखने के लिये माफ़ी चाहूँगा। दरअसल वर्ण-क्रम में रखने की बात इसलिए सोचा था कि अगर एक पन्ने पर केवल शब्द ही रखे जाने हैं तो उनमें कोई क्रम भी हो तो बेहतर है। सर्च से शब्दों तक पहुँचा ज सकता है पर वहाँ यदि कोई क्रम न हो तो थोड़ा ठीक नहीं लगेगा। फिलहाल तो मुझे यही सूझ रहा है कि इस पन्ने पर और शब्दावली जोड़ कर इसका विस्तार किया जाय। कुछ हद तक वर्ण-क्रम में व्यवस्थित करने का कार्य मैं इस पन्ने की सामग्री को MS-Word जैसे सोफ्टवेयर में भी कॉपी-पेस्ट करके और वहाँ sort करके कर सकता हूँ। आपने अपनी राय व्यक्त की इसके लिये आपका आभार!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 17:20, 29 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
आपसे बिलकुल सहमत हूँ। यदि शब्दों की संख्या पर्याप्त हो जाय तो इसे वर्णक्रम में करना पाँच-दस मिनट का काम है। ---- अनुनाद सिंहवार्ता 03:09, 30 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

‎Amitprabhakar

‎this user ‎Amitprabhakar created multiple pages and all pages are having only 1 line वेदों में प्रयुक्त एक छंद है । इसमें कुल - वर्ण होते हैं । उदाहरण - ऋग्वेद में मिलता है.....with no reference, no external link and no wikidata link.......what to make out of this........ Darth Whale वार्ता 03:35, 25 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

सुशील जी देर से ज़वाब देने के माफ़ी चाहूँगा। मैं इन दिनों सक्रिय नहीं था। ये टॉपिक भी बिल्कुल अनुल्लेखनीय नहीं हैं, अतः मेरा विचार तो इन्हें रखते हुए बढ़ाने का ही है। इस बीच शायद अमित जी ने इन पन्नों में सुधार की कोशिश भी की है और संजीव जी ने उनसे वार्ता भी की है। फिलहाल तो इन्हें सुधार की उम्मीद के साथ रहने ही देना चाहिये।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 17:24, 29 दिसम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

सन्देश

आपके लिए नया सन्देश है
आपके लिए नया सन्देश है
नमस्कार, SM7 जी। आपके लिए वार्ता:प्लेट विवर्तनिकी पर एक सन्देश है।
आप इस सूचना को किसी भी समय मिटा सकते है, इसके लिए वार्ता संपादन में जाकर {{सन्देश}} मिटाएँ।

पीयूषवार्ता 12:56, 2 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

जानकारी

सत्यम् जी, नमस्कार! आपने सामाजिक वाणिज्य लेख पर एक संपादन पूर्ववत कर दिया। ऐसा न करे, मेरे ख्याल से वो सदस्य विकिपीडिया:विकिपरियोजना क्राइस्ट विश्वविद्यालय की तरफ से संपादन कर रहे है। ऐसे कई लेख है, इसलिये मैंने उन्हें अभी तक छुआ नहीं है न ही जाँचा है। साथ ही मेरे ख्याल से किसी के प्रयोगपृष्ठ जैसे कि ये- सदस्य:Batuknnb/प्रयोगपृष्ठ परिक्षण के लिये ही होते है। इन्हें इसी कारण से नहीं हटाया जा सकता। बाकि शायद संजीव जी जानकारी दे पाए।--पीयूषवार्ता 11:17, 9 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: जी ! दोनों ही गलतियाँ जल्दबाजी में हुईं! पहले में मैंने केवल पिछले से अंतर देखा और चूँकि जोड़ा गया वाक्य निरर्थक था इसलिए पूर्ववत कर दिया, क्योंकि मैंने यह नहीं देखा कि वह लेख उन्ही सदस्य का बनाया हुआ है! इसे ठीक कर दिया हूँ! दूसरी गलती भी ऐसी ही है केवल अंतर देखा, नामस्थान नहीं! सुधार करने के लिये धन्यवाद !--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 14:13, 9 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

श्रेणी:दरार घाटियाँ

नमस्ते सत्यम् जी, अंग्रेज़ी विकिपीडिया की en:Category:Rift valleys के समकक्ष हिन्दी विकिपीडिया पर श्रेणी:दरार घाटियाँ है। आपने इसे हटाने के लिए नामांकित किया है। अतः कृपया सम्बंधित अन्य शीर्षक की श्रेणी भी बता देते तो अच्छा होता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:23, 9 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी! मैंने इसे विकिडेटा पर अपडेट कर दिया है! अब en:Category:Rift valleys हिन्दी कि श्रेणी:रिफ़्ट घाटियाँ से जोड़ दिया गया है।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 18:10, 9 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आपके लिये जलेबी

नये पुनरीक्षक के लिये जलेबी! पीयूषवार्ता 11:33, 10 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
बहुत बहुत धन्यवाद पीयूष जी! आप भी हाथ बँटायें ;)

--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 11:45, 10 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सत्यम् जी नमस्कार! क्या आप इस लेख को बढ़ाने में और विकिफाइ करने में सहायता करेंगे? कर सके तो जल्दी कीजिएगा। समाचार के लिये नामांकन किया है। साथ ही इसके वार्ता पर चर्चा में भाग ले। धन्यवाद!--पीयूषवार्ता 13:06, 10 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

एदुलादर्

मुझे तो एदुलादर् नामक पृष्ठ केवल प्रचार के लिए किया गया मशीनी अनुवाद लग रहा है और लेख में कुछ भी समझ नहीं पा रहा हूँ। सम्बंधित वेबसाइट भी पर्याप्त उल्लेखनीय नहीं लग रही। आपका क्या विचार है?☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:35, 12 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मुझे भी यह प्रचार पन्ना ही लग रहा है, इसीलिये इसे जाँचा हुआ नहीं चिह्नित किया था ताकि आप और पीयूष जी भी इसे देख लें! मेरे विचार में तो इसे हटाने के लिये नामांकित कर देना चाहिये!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 17:46, 12 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
आपकी ट्विंकल की वरियताओं में प्राथमिक सैटिंग इस प्रकार है कि यदि आप किसी पृष्ठ में अनुलेखनीयता का साँचा लगाते हो तो वह पृष्ठ स्वतः ही परिक्षित चिह्नित हो जाता है और आपको इसी बात से अवगत करवाने के लिए मैंने आपको यह सन्देश लिखा था।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:18, 12 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद संजीव जी ! मैंने अपनी समझ से कुछ बदलाव तुरंत किये थे (मुझे नहीं पता था यह Recent changes में सूचीबद्ध होता है), अगर अब यह ठीक हो तो बताएँ!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 10:00, 13 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
जाँचा हुआ चिह्नित करना Recent changes में सूचीबद्ध नहीं होता। इसका ज्ञान पृष्ठ का परीक्षण लॉग देखने पर पड़ता है। मैं आपको यह कहना चाहता था कि यदि आपको वह पृष्ठ साफ़ प्रचार की श्रेणी में दिखाई देता है तो कृपया पृष्ठ को उसी के साथ नामांकित करें। उसको हटाना अथवा रखना प्रबन्धक के स्तर का निर्णय है अतः यह आपको भावी अनुभव देगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:58, 13 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

पंजाब भारत एवं पंजाब पाकिस्तान

सत्यम जी,

क्या बेहतर नहीं होगा यदि पंजाब (भारत) को खाली पंजाब ही रहने दिया जाए और जहाँ पाकिस्तान के पंजाब की बात हो वहाँ पर पंजाब (पाकिस्तान) कर दिया जाए। भारतीय पंजाब को पंजाब (भारत) लिखने में हजारों जगह बदलाव होगा, जबकि पाकिस्तानी पंजाब के गिने चुने लेख ही उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि १९४७ से पहले के संपूर्ण पंजाब को भी पंजाब (भारत) लिखना पड़ेगा या फिर पंजाब (अविभाजित भारत)। इस प्रकार यदि हम भारतीय पंजाब को यूँ ही छोड़ दें तो सुधार की गुंजाईश वाले लेख और कम हो जाते हैं। --मनोज खुराना 05:13, 28 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मनोज जी यह प्रस्ताव पीयूष जी का था और उन्होंने संजीव जी के वार्ता पन्ने पर इसके लिए अनुरोध किया था कि इसे बॉट द्वारा किया जाये। मैं तो आपके द्वारा सिखाये गए दिव्यास्त्र का प्रयोग करने के लिए बीच में कूद पड़ा। ठीक तो मुझे यही लग रहा है की अविभाजित पंजाब को पंजाब लिखा जाय और भारत पकिस्तान वालों के लिए देश का नाम भी हो। समस्या बदलाव करना ही नहीं है, आगामी सम्पादनों में पहरेदारी करना भी है। कड़ियों का बदलाव तो जितनी मुझे मिलीं कर दिया। कुछ को छोड़कर जिनके बारे में मैं दुविधा में हूँ। अब बाक़ी आप लोग बतायें। पिछले सम्पादनों को वापस लेना होगा तो भी मुझे ऐतराज़ नहीं।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 05:59, 28 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मनोज जी का कहना अभी तो ठीक बैठता पर पंजाब नाम के और भी कई क्षेत्र है जिनका हमारी विकि पर लेख नहीं है, देखें - en:Punjab (disambiguation)। सत्यम् जी के विचार से मैं सहमत हूँ दोनों मुख्य लेख है और दोनों में देश का नाम जुड़ा होना चाहिये। en:Punjab Province (British India) के समकक्ष लेख बहुत जरूरी महहूस हो रहा है। इसको मैं बनाता हूँ जिससे ये समस्या कम होगी।--पीयूष (वार्ता)योगदान 08:28, 28 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मैंने आधार के रूप में पंजाब प्रांत (ब्रिटिश भारत) बना दिया है। कई पुनर्निर्देशन भी बना दिये है - अविभाजित पंजाब, पंजाब (ब्रिटिश भारत) और ब्रिटिश पंजाब।--पीयूष (वार्ता)योगदान 09:38, 28 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मेरा निवेदन है कि मुख्य पृष्ठ का नाम पंजाब (ब्रिटिश भारत) के स्थान पर पंजाब (अविभाजित भारत) होना चाहिए। ब्रिटिश भारत शब्द पता नहीं क्यों अच्छा सा नहीं लगता। --मनोज खुराना 13:14, 28 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
मनोज जी का उपरोक्त प्रस्ताव मुझे भी उपयुक्त लग रहा है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:06, 28 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

राजु

मेरा संपादन देखने के लिए धन्यवाद ।--राजु सुथार (वार्ता) 03:45, 1 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

वरंगल

सत्यम् मिश्र जी, आप ने आंध्र प्रदेश में मेरे संपादन को रिवर्ट किया, उस का विवरण यूं है। वरंगल जिला भी है और शहर भी। अब वह आंध्र प्रदेश में नहीं बल्कि तेलंगाना / तेलंगाणा में है। उस की वर्तना "व रं ग ल" है। "व" को दीर्घ नहीं है, बल्कि ह्स्व है। वारंगल शब्द नहीं बल्कि वरंगल है। मैं आंध्रप्रदेश से हूं, और तेलुगु विकीपीडिया का अडमिन भी हूं। इस लिये उच्छारण और स्पेलिंग की थोडी जानकारी है। इस लिये आप इस मामले में अंग्रेज़ी और तेलुगु विकी पर भी नजर कर लें। धन्यवाद। --अह्मद निसार (वार्ता) 20:04, 1 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

अह्मद निसार जी नमस्ते! मैंने आपका वह संपादन किसी दुर्भावना वश नहीं रिवर्ट किया था, अगर आप देखें तो हिन्दी विकी पर मुख्य लेख वारंगल, वारंगल जिला और वारंगल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र इत्यादि लेखों में वर्तनी "वारंगल" ही है; इसलिए एकरूपता के लिये लेखों के बीच में ही यही वर्तनी इस्तेमाल कि जाय यह ज़्यादा ठीक है। अगर आप चाहें तो मूल लेख वारंगल को वर्तनी परिवर्तन के लिये प्रस्तावित कर दें, अगर यहाँ सदस्यों की आम सहमति होगी तो उसे बदल दिया जाएगा, फिर आप दूसरे लेखों में भी यह वर्तनी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, हमारा जानना ही काफ़ी नहीं है कि हम किसी शब्द को अपने हिसाब से सही लिखें, उदाहरण के लिये मैं भोजपुरी विकिपीडिया पर सक्रिय हूँ, भोजपुरी भाषी हूँ, बलिया जिले का रहने वाला हूँ और अच्छी तरह जानता हूँ कि स्थानीय उच्चारण "बलियाँ" (आखिरी आ अनुनासिक nasal vovel के साथ) है, लेकिन जब हिन्दी में इसे सब जगह बलिया लिखा जाता है (हद ये कि भोजपुरी विकी पर भी हिन्दी के प्रभाव में इसकी गलत वर्तनी है) तो मैं यह कह कर इसे बलियाँ नहीं लिख सकता कि इसकी स्थानीय भाषा में यही उच्चारण है!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 13:08, 2 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

राजू

सत्यम् जी आपको मेरे द्वारे बनाए पृष्ठ देखने के लिए धन्यवाद। अब मुझे महशुस हुआ कि कोई तो मेरे जैसे लोगों के बनाए गये पृष्ठ पसंद करता है।राजु सुथार (वार्ता) 05:59, 2 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

राजु राजू जी नमस्ते! आप अपनी शुरुआत की गलतियों के बाद तेजी से सीख रहे हैं यह काफ़ी अच्छी बात है, अभी भी काफ़ी कुछ सीखना है। इसी तरह सकारात्मक सोच के साथ योगदान जारी रखें और यहाँ विकिपीडिया के नियमों को जरूर पढ़ें, जैसे वि:विकिपीडिया क्या नहीं है को ख़ूब अच्छी तरह पढ़ें। इससे आपको काफ़ी मदद मिलेगी। कोई चीज न समझ में आये तो किसी से भी पूछ सकते हैं। यदि कोई आपके संपादनों पर आपत्ति करता है या आपको चेतावनी देता है तो उसकी बात समझने केलिए उससे बात करें उसकी उपेक्षा न करें। आशा करता हूँ आप अच्छे योगदानकर्ता बनेंगे।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 13:11, 2 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

ठीक है , सत्यम् जी । राजु सुथार (वार्ता) 14:44, 2 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

updates

i came across the 2015 cricket world cup page on bhojpuri wikipedia.......and i find it incomplete........if you need any sort of help regarding it you can ask..........more over i am posting this message requesting you to keep updating that page every day.....enjoy the matches and cheers!!........ Darth Whale वार्ता 19:26, 14 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सुशील जी नमस्ते! वो पन्ना न सिर्फ़ अपूर्ण है बल्कि ठीक से शुरू भी नहीं हो पाया। मैं कुछ ऐसी व्यस्तताओं में था कि लगभग असक्रिय हो गया था। इसे ज़ल्द अपडेट करने की कोशिश करता हूँ।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 19:57, 23 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
yes i can see lot of red on that page.....you need to create lot of templates to get it up....you can take help of hindi wikipedia by copying the template matter from hindi wikipedia and paste it on bhojpuri and maithali wikipedia.....more over you need to translate the matter too as its completely in hindi.....best of luck with it.....if you need any help then can ping me..... Darth Whale वार्ता 21:38, 23 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

हहेच में भाग लें

कृपया श्रेणी:लेख हटाने हेतु वर्तमान चर्चाएँ पर अपनी टिप्पणियाँ दें जिससे इन्हें समाप्त करना आसान हो जाये।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:33, 19 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया देखें कि ऐसी चीज़ होती भी है भी कि नहीं। इसमें लाज़िमी सुधार करें। आप ज़्यादा जानकार है इस विषय में।--पीयूष (वार्ता)योगदान 12:25, 24 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

पीयूष जी मैंने इसे विकिडेटा पर जोड़ दिया है, और भूमिका में अपनी जानकारी के अनुसार बदलाव तथा लेख का श्रेणीकरण कर दिया है, चित्र भी जोड़े हैं और संदर्भ भी; फिर जिसे बढ़ाना होगा बढ़ा लेगा। आपका ध्यानाकर्षण के लिये शुक्रिया!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 18:36, 24 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
धन्यवाद। मैंने इसको विकिलिंक करना चाहा तो मैक्सिको के एक गाँव पर कर दिया था। :D इसलिये आपको देखने को कहा।--पीयूष (वार्ता)योगदान 06:36, 25 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मुझे सर्पगंधा पेज पर सन्दर्भ जोड़ने के लिए क्या करना होगा। ---चक्रपाणी 17:42, 26 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: आपको सहायता:सन्दर्भ से कुछ मदद मिल सकती है।--पीयूष (वार्ता)योगदान 17:48, 26 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मैंने सर्पगंधा पेज पर एक स्थान पर संदर्भ जोड़ दिया है। और सन्दर्भ शीर्षक के अंतर्गत नयी सामग्री के मूल स्थान का लिंक भी उपलब्ध कराया है। क्या ऐसा कुछ और है जो मिझे करना चाहिए परंतु रह गया है? चक्रपाणी 04:44, 27 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

ब्रैंडेनबर्ग

इस पेज के विषय में इंग्लिश पेज पर काफी जानकारी उपलब्ध है कृपया वहां से सामग्री अनुदित कर यहाँ हिंदी पेज ब्रैंडेनबर्ग पर डालें। चक्रपाणी 04:46, 27 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

चक्रपाणी जी आपका कहना सही है, मैंने अन्य प्रान्तों (जर्मनी के) के लिये भी देखा केवल आधार रूप में एक वाक्य लेख बने हैं और इन्हें विस्तार की आवश्यकता है। समय मिलने पर इनके विस्तार में योगदान करूँगा परन्तु कब करूँगा यह नहीं कह सकता।
एक चीज और आपको अपने हस्ताक्षर करने के लिये पूरा सदस्यनाम लिखने की ज़रूरत नहीं है जैसा कि आपने ऊपर किया है। बस आप अपने सन्देश के अंत में चार टिल्ड (यानि टेढ़े डैश मार्क्स जैसे दिखने वाले) ~~~~ लिख दें तो यह खुद ही हस्ताक्षर में बदल जायेगा।
इसी तरह हिन्दी विकी के किसी पन्ने की कड़ी उपलब्ध कराने के लिये [[लेख का नाम]] लिखें तो यह उस लेख की कड़ी में बदल जायेगा और किसी दूसरी भाषा की विकिपीडिया के पन्ने की कड़ी के लिये उस भाषा का कोड जोड़कर लिखा जाय तो यह कड़ी बन जायेगा। आपके उदाहरण के लिये [[ब्रैंडेनबर्ग]] लिखने पर यह ब्रैंडेनबर्ग बन जायेगा और [[:en:Brandenburg|Brandenburg]] लिखने पर यह Brandenburg बन जायेगा। इससे पूरा url देने की जरूरत नहीं रहती। संदर्भ देने के लिये फिलहाल आप <ref>[url संदर्भ का नाम]</ref> का प्रयोग कर सकते हैं।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 05:34, 27 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]

bhojpuri wikipedia

it appears that 1 cannot upload pictures directly on bhojpuri wikipedia.....instead they are being redirected to commons.....since you are admin of bhojpuri wikipedia i question you.....commons is for free images.....but certain important images are not free but are essential for article with out which the given article will be meaningless......example-cricket world cup logo or football club logos.........so how do 1 can identify the page and get detailed info if such images are not present......remember these images are non-free so thats why they cannot be uploaded on commons.....that is why such images are being upload on perticular wikipedias directly......i ask you to provide an answer to this........... Darth Whale वार्ता 04:12, 1 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सुशील जी आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ वहाँ योगदान शुरू करने के लिए। भोजपुरी विकि पर इमेज के प्रबंधन संबंधी अधिकार लोकली नहीं हैं। पहले था, पर अब नहीं है। कारण, ऐसे योग्य प्रबंधकों और प्रबंधन केलिए टेम्पलेट्स नियमावली इत्यादि का नहीं होना है। कई छोटी विकिपीडियाओं पर अब चित्र लोकल नहीं अपलोड किये जा सकते। अतः हमें कॉमन्स के चित्रों से ही काम चलना है। इसमें मैं कुछ भी करने में अक्षम हूँ।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 12:47, 1 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
well if rules are not in place then such rules can be made by copying it from hindi wikipedia and i agree their are no active admins there......but by not having images to be uploaded on local wikipedia will hamper the development of that wikipedia because how to upload certain images which are protect but fair to be used - example logos of organisations - punjabi wikipedia is small but still you can see there we can upload images locally......i hope in future if and when bhojpuri wikipedia crosses 10,000 pages and atleast 4 active admins then this right will be restored
yes i would really wish to make contribution on bhojpuri wikipedia but my knowledge of language is very poor, i would need translation of certain lines to start my work there......furture i think as an admin you can upload pictures on bhojpuri wikipedia locally so you can help me in that by uploading pictures which i need there or import it from hindi or english wikipedia.....i can make basic stub pages with proper references and infobox.....sample of my basic work from punjabi wikipedia pa:ਮੈਨਚੈਸਟਰ ਯੂਨਾਈਟਡ ਫੁੱਟਬਾਲ ਕਲੱਬ
translation required
please translate following lines in bhojpuri
line 1- मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब, एक प्रसिद्ध अंग्रेजी फुटबॉल क्लब है, जो इंग्लैंड के मैनचेस्टर नगर, में स्थित है। इनका घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड है, वे वर्तमान में प्रीमियर लीग में खेलते है।
line 2- ओल्ड ट्रैफर्ड, यह इंग्लैंड के मैनचेस्टर नगर, में स्थित एक फुटबॉल स्टेडियम है। यह मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब का घरेलू मैदान है, जिसमे ७५,००० लोगों के बैठने की क्षमता है।

-- Darth Whale वार्ता 23:36, 1 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

दरसल मुझे कभी चित्र अपलोड की जरूरत नहीं पड़ी अतः मैं इनकी लाइसेंस इत्यादि के बारे में कुछ नहीं जनता। एक बार प्रयास किया था पर समझ नहीं पाया। आप कहते हैं तो कोशिश करता हूँ। यह सुविधा पुनः शुरू करवाने के लिये कहाँ आवेदन करना होगा यह भी बताएँ।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 09:08, 2 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

उपरोक्त वाक्यों के अनुवाद भोजपुरी विकी पर आपके वार्ता पन्ने पर कर दूँगा।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 09:08, 2 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]
dont worry about licensing part since all are non free you can attach non-free fair usage template to it.....you can see that template on hindi wikipedia on any of the pic that i uploaded......and about that service to restart i think its about changing the link on the page.....its better to consult admin here or talk with sterwards...... Darth Whale वार्ता 09:14, 2 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@Sushilmishra: जी ! मुझे आज ही यह पता चला कि मैं (जब तक एडमिन हूँ) भोजपुरी विकि पर चित्र अपलोड कर सकता हूँ! आपके लिये वहाँ एक सन्देश छोड़ा है! :) --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 20:40, 12 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

कृपया सुबेरौ घाम पृष्ठ का शीर्षक न बदले

@सत्यम मिश्र जी, सुबेरो घाम नामक पृष्ठ पर आप ने जो भी सुधार किए उसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। लेकिन मैं आप से आग्रह करता हूँ कि पृष्ठ का शीर्षक "सुबेरौ घाम" ही रहने दें। क्योंकि इस फिल्म का सही नाम "सुबेरौ घाम" ही है न कि "सुबेरो घाम"। मैंने इसे हाल ही में सही किया है। 🇮🇳Pravinrawat03✔💯 09:19, 3 मार्च 2015 (UTC)

ईसा पूर्व वर्ष लेखों को हटाने पर चर्चा

नमस्कार,

तीन हज़ार एक ईसा पूर्व से लेकर नौ हज़ार ईसा पूर्व पर बने हिन्दी विकिपीडिया लेखों को हटाने हेतु चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/८००० ईसा पूर्व पर प्रारम्भ की गयी है। आपसे सविनय निवेदन है की कृपया इस चर्चा में भाग लें ताकि चर्चा को सर्वसम्मति से पूर्ण कर इन लेखों को हटाने/रखने पर निर्णय लिया जा सके। धन्यवाद।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 07:39, 6 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सहयोग के लिए

सत्यम जी मै नेपाली विकिपीडिया पर द्रौपदी बारे में लिखरहा था । आप को पता ही होगा मै मोबाइल सम्पादक हुँ । उक्त लेख बनाते बनाते मेरे अपने ही हाथों से रोल बैक होगया लेख काफी लम्बा होने के कारण मैं इसे फिरी सम्पादन करुंगा तो मोबाइल से और डाटा मिट जायगा अतः कृपया उक्त लेखका इतिहास देखकर मेरे हाथ से किया रोल बैक वापस लाना है आप सहयोग करेंगे मै आशावादी हुँ ।--रमेश वार्ता 18:01, 14 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

रमेश जी मैंने कोशिश की है। देख कर बताएँ। ठीक न हुआ हो तो फिर कोशिश करूँगा, पर तब तक कोई और संपादन उस लेख में न करें।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 18:16, 14 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार जी

आपने राजपुताना को गुर्जर देश कैसे बता दिया ये जातिवाद के तौर पर देखा जा रहा है यहाँ कोई भी प्राचीन प्रमाण नही मिले गुजरो के होने के "राजपूताना या रजवाड़ा भी कहलाता है। ये प्रारम्भ में गुर्जरों का देश था तथा गुर्जरत्रा (गुर्जरो से रक्षित देश), गुर्जरदेश, गुर्जरधरा आदि नामों से जाना जाता था। गुर्जरों का साम्राज्य यहाँ 12वीं सदी तक रहा है। गुर्जरों के बाद यहा राजपूतों की राजनीतिक सत्ता आयी तथा ब्रिटिशकाल में यह राजपूताना (राजपूतों का देश) नाम से जाने जाना लगा। इस प्रदेश का आधुनिक नाम राजस्थान है" — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक Jairaj991 है, (वार्तायोगदान) 08:26, 15 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@Jairaj991: जी नमस्कार! कृपया स्पष्ट रूप से बताएँ कि मेरे द्वारा ऐसा किस लेख में और कब किया गया है? अगर हो सका तो अपनी गलती सुधारने का प्रयास करूँगा।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 11:39, 15 मार्च 2015 (UTC)[उत्तर दें]

@ सत्यम् मिश्र जी पहले तो धन्यवाद आपका की आपने प्रश्न का उत्तर दिया यहाँ विकिपीडिया पर बहुत से लेखो पर गुर्जरो ने अपना एकधिकार जमा दिया है नोएडा के पूंजीपति गुर्जर समाज के लोग भाड़े पर पैसे से एडिटिंग करवा रहे है ज्यादातर राजपूत सम्बंधित लेखो पर गुर्जर शब्द देखने को मिलता है (राठौड़ ,तोमर ,प्रतिहार ,सोलंकी ,परमार ,राजपुताना ,राजस्थान ,राजपूत ,जाट ,मराठा ) सभी लेखो पर जातिवाद डाल दिया यहाँ तक की मराठा ,राजपूत ,नायर,काठी आदि क्षत्रिय जातियों पर संदेह डाल दिया और इस जाति से सम्बंधित लेखो पर गुर्जर ,जाट बिना किसी पुख्ता साबुत के एडिटिंग कर रहे है उन्ही के समाज के लेखक द्वारा लिखी गयी पुस्तके गूगल पर डाल उसी से लिंक डाल उसे सत्यापित किया जा रहा है ये वर्चस्व की दौड़ में हमारा देश ही पीछे जा रहा है

निर्वाचित लेख बदलें

सत्यम मिश्र जी, मैने इस महीने राम प्रसाद बिस्मिल को निर्वाचित लेख के लिए नामांकित किया है। कृप्या अपना मत दें और यह भी बताएं कि वर्तमान निर्वाचित लेख को कैसे बद्ला जाए? शेखर 06:24, 2 अप्रैल 2015 (UTC)

शेखर जी! वर्तमान निर्वाचित लेख को बदलने की एक स्पष्ट प्रक्रिया है जिसमें सदस्यों द्वारा उसकी समीक्षा के बाद कोई प्रबंधक उसे निर्वाचित घोषित कर सकता है और उसे वर्तमान निर्वाचित लेख की जगह मुखपृष्ठ पर स्थापित कर सकता है, अतः फ़िलहाल आप इस नामांकन पर सदस्यों की राय और उनकी समीक्षा की प्रतीक्षा करें। मैं आजकल सक्रिय नहीं हूँ, पर मौक़ा मिला तो समीक्षा में अपनी बात ज़रूर रखूँगा। धन्यवाद!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 09:19, 2 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

धन्यवाद

सत्यम् जी, आपका धन्यवाद कि आपने नेपाली आई पी को वॉरनिंग दी। मैंने शायद इसी बन्दे के एक दूसरे आई पी से सम्पादन का उल्लेख चौपाल पर किया था पर किसी ने इसका कुछ नोट नहीं लिया। --मुज़म्मिल (वार्ता) 19:09, 14 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मुज़म्मिल जी ! आप का सन्देश अभी देखा। अब वो तीसरी IP से यही काम करने लगे। मैंने उसपर भी चेतावनी दी है। राजु जी ने संजीव जी को उनके वार्ता पन्ने पर भी लिखा है। और क्या किया जा सकता है? --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 19:48, 14 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

प्रबन्धन मतदान

Hindustanilanguage/muzamil को प्रबन्धन अधिकार हेतु नामांकन किया गया है। सक्रिय सदस्यों से अनुरोध है की वोट करे, वोट करने के लिए यहां क्लिक करें•••धन्यवाद!!••• Darth Whale वार्ता 13:08, 15 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

प्रबन्धक हेतु आपका नामाँकन

कृपया अपनी स्वीकृति यहाँ दें--मनोज खुराना 14:00, 15 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

मेरे द्वारा हुयी असुविधा के लिये खेद है

सत्यम मिश्र जी नमस्कार संदर्भ प्रकाशित करने का ठीक तरीका मालुम नही होने के कारण आपसे छमा चाहता हू मै आपके सहयोग का आंकाछी हू सादर धन्यवाद !— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक Manas tiwari है, (वार्तायोगदान) 04:03, 18 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]


वांछित साँचा

नमस्ते सत्यम मिश्र जी!

बहुत कम लोग होते है जो दूसरो की मदद करते है! मेरी मदद करने के लिए सत्यम मिश्र जी मै आपको दिल से धन्यवाद करता हूँ!--Gaurav729 (वार्ता) 08:54, 20 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

°°°धन्यवाद°°° राजु सुथार (वार्ता) 01:04, 21 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]