बड़ा कटरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बड़ा कटरा
বড় কাটরা

बड़ा कटरा भवन के अवशेष
स्थिति ढाका, बांग्लादेश
प्रकार महलनुमा भवन, मुग़लकालीन सराय, ऐतिहासिक भवन
निर्माण आरंभ १६४४
निर्माण पूर्ण १६४६

बड़ा कटरा(बांग्ला: বড় কাটরা, बॉड़ो काटरा) ढाका का एक ऐतिहासिक भवन एवं वास्तुशिल्प का स्मारक है। यह यहाँ के प्राचीनतम भवनों में से एक है। यह मुगल काल में निर्मित की गयी थी। यह बुरीगंगा नदी के उत्तरी किनारे, ढाका के चौक बाजार के में दक्षिण स्थित है।

यह भवन ढाका के सबसे पुरातन संरचनाओं में से एक है। इसे मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के पुत्र और मुग़ल शहज़ादे शाह सूजा के लिए, उनके आधिकारिक निवास के रूप में बनाया गया था, जो शाहजहाँ के शासनकाल में बंगाल के हाकिम(राज्यपाल) थे। इसके निर्माण की ज़िम्मेदारी, अपने दीवान, अबुल क़ासिम को दी थी।

यह भवन, ढाका के दो ऐतिहासिक "कटराओं" में से एक है, दूसरे का नाम है, छोटा कटरा, जोकि बुरीगंगा के किनारे ही, बड़े कटरे के १८५ मीटर पूर्व में स्थित है।

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

बड़ा कटरा की कुछ ऐतिहासिक तस्वीरें:
१९०६ की तस्वीर
१९०६ की तस्वीर 
 
 
बड़ा कटरा के वर्तमान स्थिति की तस्वीरें:
 
 
 
 

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • बेगम, आयशा (२०१२). "बड़ा कटरा". प्रकाशित इस्लाम, सिराजुल; जमाल, अहमद ए॰ (संपा॰). बांग्लापीडिया: बांग्लादेश का राष्ट्रीय विश्वकोश [Banglapedia: National Encyclopedia of Bangladesh] (अंग्रेज़ी में) (द्वितीय संस्करण). बांग्लादेश एशियाटिक सोसाइटी.
  • Bara Katra architecture