राम शकल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राम शकल

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
14 जुलाई 2018
पूर्वा धिकारी सचिन तेंडुलकर

कार्यकाल
1996-2004
पूर्वा धिकारी राम निहोर राय
उत्तरा धिकारी लाल चंद्र कोल
चुनाव-क्षेत्र (उत्तर प्रदेश)

जन्म 21 मार्च 1963 (1963-03-21) (आयु 61)
शिल्पी गांव, घोरावल तहसील, सोनभद्र जिला (उत्तर प्रदेश)
नागरिकता  India
राष्ट्रीयता  India
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी शिवपति देवी
बच्चे 2 पुत्र & 1 पुत्री

राम शकल (जन्म: 21 मार्च 1963), भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक भारतीय किसान नेता हैं। वर्तमान में वे भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के नामित सदस्य हैं। लोकसभा में वे तीन बार उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।[1][2][3]

राम शकल ने वर्ष 1986 में एमए (राजनीतिशास्त्र) उत्तीर्ण की। इन्होंने इमरजेंसी के दौरान वर्ष 1974 से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। वर्ष 1986 से 1996 तक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक रहे। इन्होंने पहली बार 1996 में रॉबर्ट्सगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वर्ष 1998 और 1999 में भी इसी सीट से जीत हासिल कर लगातार तीन बार सांसद रहे। वर्ष 2004 में पुन: उन्होने लोकसभा चुनाव लड़ा पर उन्हे पराजय मिली। जनपद सोनभद्र से राज्यसभा सांसद मनोनीत होने वाले वे पहले शख्स हैं। अब तक जनपद से किसी दूसरे जनप्रतिनिधि को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने का मौका नहीं मिला है।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Thirteenth Lok Sabha Members Bioprofile Ram Shakal" [तेरहवें लोकसभा सदस्य की बायोप्रोफाइल राम शकल] (अंग्रेज़ी में). लोकसभा. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.[मृत कड़ियाँ]
  2. "The winners! Elections 98" [विजेता! चुनाव 98] (अंग्रेज़ी में). रेडिफ़ डॉट कॉम. मूल से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  3. "Darkness at noon" [दोपहर में अंधेरा]. विनय सिंह (अंग्रेज़ी में). दि टाइम्स ऑफ इंडिया. 14 अप्रैल 2009. मूल से 19 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2018.
  4. "तीन बार सांसद रहे रामशकल राज्यसभा सदस्य नामित". हिंदुस्तान.