आप्रवासी घाट, मॉरीशस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आप्रवासी घाट, मॉरीशस
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल
स्थानपोर्ट लुई, मॉरीशस
मानदंडसांस्कृतिक: (vi)
सन्दर्भ1227
शिलालेख2006 (30 सत्र)
निर्देशांक20°09′31″S 57°30′11″E / 20.158611°S 57.503056°E / -20.158611; 57.503056
आप्रवासी घाट, मॉरीशस is located in मॉरिशस
आप्रवासी घाट, मॉरीशस
में आप्रवासी घाट, मॉरीशस स्थिति मॉरिशस.

आप्रवासी घाट (अंग्रेज़ी: द इम्मिग्रेशन डिपो) हिन्द महासागर में मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई में स्थित एक इमारत परिसर है। यह भारत से लाये गए अनुबन्धित श्रमिकों एवं श्रम कर्मचारियों तथा गिरमिटिया मजदूरों का एक आव्रजन डिपो या केन्द्र था जो कालान्तर में एक ब्रिटिश उपनिवेश बन गया।[1] १८४९ से १९२३ के बीच लगभग ५ लाख से अधिक अनुबन्धित भारतीय अनुबन्धित श्रमिकों के रूप में इस इमिग्रेशन डिपो से गुजरे जिन्हें ब्रिटिश साम्राज्य भर में फ़ैले प्लान्टेशन्स में भेजा गया था। इस वृहत स्तर पर भेजे जा रहे श्रमिकों के आव्रजन से बहुत सी पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश के समाजों पर एक अमिट छाप छोड़ दी। इनमें अधिकांश संख्या भारतीयों की थी।[2] मात्र मॉरीशस में ही वर्अतमान कुल जनसंख्या का ६८% भारतीय मूल से ही है। इस प्लेरकार ये आप्रवास डिपो या घाट मॉरीशस की एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक  पहचान बन गया है।

नाम[संपादित करें]

[3]इसका वर्तमान नाम आप्रवासी घाट १९८७ से प्रयोग में आया है।[3] इसका अंग्रेज़ी रूपांतरण इमिग्रेशन डिपो है।[4] इसको घात इसलिये कहा गया क्यो कि ये भूमि एवं सागर जल के बीच का भाग है। पहले इसे कुलियों द्वारा प्रयोग किये जाने के कारण कुली घाट भी कहा जाता रहा है।[5][3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Deerpalsingh, Saloni. "An Overview of Indentured Labour Immigration in Mauritius". Global People of Indian Origin (GOPIO) Souvenir Magazine, July 2007. मूल से 4 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 September 2009.
  2. "The Caribbean" (PDF). High Level Committee on Indian Diaspora. मूल (PDF) से 19 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 September 2009.
  3. Bunwaree, V. K. (2 November 2008). "Speech By Hon. V. K. Bunwaree, Minister of Education, Culture & Human Resources: 174th Anniversary of Arrival of Indentured Labourers 2nd November2008". मूल से 15 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 September 2009.
  4. "ICOMOS Evaluation of Aapravasi Ghat World Heritage Nomination" (PDF). World Heritage Center. मूल से 6 अप्रैल 2012 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 10 September 2009.
  5. Torabully, Khal (2 November 2007). "Coolitude and the symbolism of the Aapravasi ghat". मूल से 26 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2009.

बाहरी कड़ियां[संपादित करें]

साँचा:मॉरीशस