पेरियार नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पेरियार नदी
Periyar River
പെരിയാർ

पेरियार नदी का दृश्य
पेरियार नदी is located in केरल
पेरियार नदी
केरल में नदीमुख स्थान
स्थान
देश  भारत
राज्य केरल, तमिल नाडु
नगर कोच्चि, नेरियामंगलम, कालडी, मलयाट्टूर
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षचोक्कमपट्टी मला (पश्चिमी घाट)
 • स्थानपेरियार राष्ट्रीय उद्यान, केरल
नदीमुख वेम्बनाड झील (आगे अरब सागर)
 • स्थान
केरल
 • निर्देशांक
10°11′28″N 76°11′17″E / 10.191°N 76.188°E / 10.191; 76.188निर्देशांक: 10°11′28″N 76°11′17″E / 10.191°N 76.188°E / 10.191; 76.188
लम्बाई 244 कि॰मी॰ (152 मील)
प्रवाह 
 • औसत295 m3/s (10,400 घन फुट/सेकंड)
जलसम्भर लक्षण

पेरियार नदी (Periyar River) भारत के केरल राज्य की सबसे लम्बी और बड़ी नदी है। यह तमिल नाडु राज्य में पश्चिमी घाट की ऊँचाईयों में आरम्भ होती है। केरल में जलविद्युत का सबसे बड़ा स्रोत, इदुक्की बांध, इसी पर बना हुआ है। राज्य के कई मुख्य नगरों में जल इसी नदी से प्राप्त होता है।[1][2]

नामार्थ[संपादित करें]

तमिलमलयालम भाषाओं में "पेरियार" का अर्थ "बड़ी नदी" है।

भौगोलिक स्थिति[संपादित करें]

पेरियार नदी केरल में पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम में प्रवाहित होती हुई अरब सागर में गिरती है। यह तीव्र ढाल में प्रवाहित होने के कारण समानांतर प्रतिरूप का निर्माण करती है।पश्चिम की ओर से बहने वाली नदियों में पेरियार दूसरी सबसे लंबी नदी है जिसका अधिकतम पानी मुल्लापेरियार नामक बांध में एकत्रित होता है जिससे तमिलनाडु एवं उसके पड़ोसी राज्यों की सिंचाई होती है! पेरियार नदी का उद्गम स्थल पश्चिम घाट की शिवागिरी की पहाड़ियों से माना जाता है

लम्बाई (मीटर में)[संपादित करें]

भारत के प्रदेश केरल की यह नदी सबसे लम्बी नदी है, जिसकी लम्बाई 244 किमी है।

नदी परियोजना[संपादित करें]

  • इस पर 'पेरियार जलविद्युत परियोजना' स्थित है।
  • इस नदी पर बना इडुक्की बाँध केरल प्रांत की विद्युत आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  2. "The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894