सेवु मंदिर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेवु मन्दिर परिसर (मंजुश्रीगृह)

सेवु मंदिर परिसर
सेवु मंदिर is located in जावा
सेवु मंदिर
जावा में अवस्थिति
सेवु मंदिर is located in इंडोनेशिया
सेवु मंदिर
सेवु मंदिर (इंडोनेशिया)
सामान्य विवरण
वास्तुकला शैली Buddhist चाण्डि
शहर Klaten Regency, मध्य जावा
राष्ट्र इण्डोनेशिया
निर्माण सम्पन्न ८वीं शताब्दी ईसवी
ग्राहक शैलेन्द्र or मातरम राज्य

सेवु (साँचा:Lang-jv), इण्डोनेशिया के मध्य जावा में स्थित एक महायान बौद्ध मन्दिर है। यह प्रम्बनन से ८०० मीटर उत्तर में स्थित है। इसका निर्माण ८वीं शताब्दी में हुआ था।

इण्डोनेशिया में हिन्दू तथा बौद्ध मन्दिरों को 'चाण्डि' कहते हैं अतः जावा भाषा में इस मन्दिर को 'चाण्डि सेवु' कहते हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ 'सहस्र मन्दिर' (एक हजार मन्दिर) है किन्तु वास्त्व में इस परिसर में २४९ मन्दिर ही हैं। चाण्डि सेवु, इण्डोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा मन्दिर परिसर है (सबसे बड़ा बौद्ध मन्दिर परिसर बोरोबुदुर है। यह परिसर पास के ही प्रम्बनन मन्दिर परिसर से पहले बना हुआ है। पुरातत्वविदों का मानना है कि इस मन्दिर परिसर का मूल नाम 'मञ्जुश्रीगृह' है।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Joachim Schliesinger (2016). Origin of Man in Southeast Asia 5: Part 2; Hindu Temples in the Malay Peninsula and Archipelago. Booksmango. पृ॰ 7. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781633237308.