टोनियाई कल्प

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

टोनियाई कल्प (Tonian Period) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक कल्प था, जो आज से 100.0 करोड़ (यानि एक अरब)) वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 85.0 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ। यह नूतनप्राग्जीवी महाकल्प (Neoproterozoic) का पहला कल्प था। इस के बाद क्रायोजेनियाई कल्प आरम्भ हुआ और इस से पहले मध्यप्राग्जीवी महाकल्प (Mesoproterozoic) का स्टेनियाई कल्प (Stenian) चल रहा था।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Ogg, James G.; Ogg, Gabi; Gradstein, Felix M. (2008). The Concise Geologic Time Scale. Cambridge University Press. पृ॰ 184. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-521-89849-2. मूल से 17 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2018.