रामेश्वरम द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(रामेश्वरम् द्वीप से अनुप्रेषित)
रामेश्वरम द्वीप
Pamban Island
பாம்பன் தீவு
पाम्बन द्वीप
रामेश्वरम (पाम्बन) द्वीप और बंगाल की खाड़ी का दृश्य
1955 में बना द्वीप का मानचित्र
रामेश्वरम द्वीप Pamban Island பாம்பன் தீவு पाम्बन द्वीप is located in तमिलनाडु
रामेश्वरम द्वीप Pamban Island பாம்பன் தீவு पाम्बन द्वीप
रामेश्वरम द्वीप
Pamban Island
பாம்பன் தீவு
पाम्बन द्वीप
तमिल नाडु में स्थान
भूगोल
निर्देशांक9°15′N 79°18′E / 9.25°N 79.3°E / 9.25; 79.3निर्देशांक: 9°15′N 79°18′E / 9.25°N 79.3°E / 9.25; 79.3
क्षेत्रफल96 km2 (37.1 sq mi)
लम्बाई17.70 km (10.998 mi)
चौड़ाई[convert: needs a number]
तटरेखा37 km (23 mi)
अधिकतम ऊँचाई10 m (30 ft)
उच्चतम बिन्दुगंधमादन पर्वत
प्रशासन
राज्यतमिल नाडु
ज़िलारामनाथपुरम ज़िला
तालुकारामेश्वरम तालुका
जनसांख्यिकी
जनसंख्या82682 (2011)

रामेश्वरम द्वीप (Rameswaram Island) या पाम्बन द्वीप (Pamban Island) भारत के तमिल नाडु राज्य में स्थित एक द्वीप है। यह भारत की मुख्यभूमि से श्रीलंका तक विस्तारित राम सेतु शृंखला का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है, और प्रशासनिक रूप से तमिल नाडु के रामनाथपुरम ज़िले की रामेश्वरम तालुका में आता है। इस द्वीप पर स्थित रामेश्वरम एक प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है।[1][2][3]

गंधमादन पर्वत[संपादित करें]

रामेश्वरम द्वीप पर रामेश्वरम के समीप कुछ छोटे पहाड़ हैं, जिनमें से सबसे ऊँचा गंधमादन पर्वत कहलाता है। मान्यता है कि इसी के शिखर पर खड़े होकर श्रीराम ने लंका का द्वीप देखा था और भारत से श्रीलंका तक एक पत्थरों का सेतु बनाने का विचार बनाया। यहाँ स्थित एक मंदिर इसी स्मृति पर आधारित है।

वनस्पति[संपादित करें]

रामेश्वरम द्वीप का अधिकांश भाग श्वेत रेत से ढका हुआ है और उसपर कृषि नहीं करी जा सकती। नारियल और ताड़ द्वीप पर बिखरे हुए हैं और अंजीर व यूकलिप्टस भी मिलते हैं। छोटे झाड़ भी तट के साथ उगे हुए हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394
  2. "Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145
  3. "Census Info 2011 Final population totals". Office of The Registrar General and Census Commissioner, Ministry of Home Affairs, Government of India. 2013. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 January 2014.