चलो इश्क़ लड़ाएं

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चलो इश्क़ लड़ाएं

डीवीडी कवर
निर्देशक अज़ीज़ सेजवाल
लेखक इकरम अख्तर
इम्तियाज़ पटेल
यूनुस सेजवाल
निर्माता विजय मेहता
अभिनेता गोविन्दा
रानी मुखर्जी
संगीतकार हिमेश रेशमिया
प्रदर्शन तिथि
२७ दिसंबर २००२
लम्बाई
१४१ मिनट
भाषा हिन्दी
लागत ४० मिलियन[1]
कुल कारोबार १७ मिलियन[1]

चलो इश्क़ लड़ाएं २००२ की एक हिंदी कॉमेडी फ़िल्म है। अज़ीज़ सेजवाल द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में गोविन्दा, रानी मुखर्जी, कादर ख़ान तथा ज़ोहरा सहगल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

संक्षेप[संपादित करें]

प्रसिद्ध परन्तु अकेली अभिनेत्री सपना पृथक जीवनयापन करती है। शराब के नशे में एक दिन वह पप्पू नमक एक युवक को अपनी कार से टक्क्र मार देती है, जो ठीक होने पर उसे बताता है कि वह सपना का फैन है, और उसके लिए कुछ भी करने को तैयार है। सपना उसे अपने प्रेमी, राहुल का वध करने का काम सौंपती है, जिसके लिए पप्पू तुरंत राज़ी हो जाता है, लेकिन बदले में सपना को भी पप्पू की दादी की हत्या करनी होती है। पप्पू राहुल को मार देता है, और फिर सपना भी कोकीभाई के साथ उसकी दादी को मारने निकल पड़ती है। एसीपी कामत राहुल के अचानक गायब होने की छानबीन करता है, और इसी क्रम में उसे पप्पू पर शक होता है। पप्पू को, दूसरी तरफ, ये पता चलता है कि उसकी दादी ने अपनी सारी सम्पत्ति अपनी मृत्यु के बाद पप्पू के नाम कर दी है। इसी समय, सपना को खबर लगती है कि राहुल अभी जीवित है, और पप्पू पुलिस का आदमी है, जब एक ब्लैकमेलर उसे फ़ोन करके ५ करोड़ रूपये की फिरौती की मांग करता है। कामत का सहायक तुरंत समझ जाता है कि इसके पीछे कामत का हाथ है, और पप्पू को लेकर तुरंत सपना के पास जाता है। वहां एक लड़ाई होती है, लेकिन पप्पू की दादी सही समय पर आकर सभी गुंडों को मार भगाती है, और फिर पप्पू एसीपी को भी पीट देता है। पप्पू इसके बाद एक थिएटर में सपना के पास जाता है, और अपनी भावनाएं सुनील शेट्टी के सामने जाहिर करता है, जो उसे अंदर सपना के पास ले जाते हैं। सपना पप्पू को अपना लेती है।

पात्र[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

चलो इश्क़ लड़ाएं
ध्वनि-पट्टी हिमेश रेशमिया द्वारा
जारी २००२
संगीत शैली बॉलीवुड संगीत
लेबल यूनिवर्सल
हिमेश रेशमिया कालक्रम

ये है जलवा
(2002)
चलो इश्क़ लड़ाएं
(2002)
चुरा लिया है तुमने
(2003)
व्यावसायिक रेटिंग
समीक्षकों से प्राप्त रेटिंग
स्त्रोत रेटिंग
प्लेनेट बॉलीवुड 7/10 stars7/10 stars7/10 stars7/10 stars7/10 stars7/10 stars7/10 stars7/10 stars7/10 stars7/10 stars[2]

फ़िल्म में संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है, तथा गीत समीर ने लिखे हैं। टिप्स द्वारा जारी फिल्म की संगीत एल्बम में कुल ७ गीत हैं।[3]

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."मस्ती मस्ती"सोनू निगम, अलका याज्ञनिक5:35
2."तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा"सोनू निगम, अलका याज्ञनिक7:25
3."चलो इश्क़ लड़ाएं"सोनू निगम, अलका याज्ञनिक5:52
4."आ प्यार करें बिंदास"सोनू निगम5:09
5."प्यार का फंडा"सोनू निगम, कविता कृष्णमूर्ति6:04
6."पोते को दूल्हा बनाउंगी"शोभा जोशी, सोनू निगम2:35
7."मस्ती मस्ती" (रीमिक्स)सोनू निगम, अलका याज्ञनिक5:35

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Chalo Ishq Ladaaye - Movie - BOI". Box Office India. मूल से 12 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 November 2016.
  2. "Chalo Ishq Ladaaye Music Review". मूल से 2 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 October 2018.
  3. "‎Chalo Ishq Ladaaye (Original Motion Picture Soundtrack) by Himesh Reshammiya". 27 दिसम्बर 2002. मूल से 3 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अक्टूबर 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]