फ़ास्फ़ोरस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

हमारे शरीर में कई खनिज लवण पाए जाते है जिनमे से फास्फोरस भी एक खनिज है। शरीर के विकास और वर्द्धि के लिए अन्य खनिज लवणों की तरह फास्फोरस की भी अत्यंत आवश्यकता होती है।[1] मानव शरीर में खनिजों में कैल्शियम सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है और कैल्शियम के बाद अगर देखा जाए तो दूसरा नम्बर फॉस्फोरस का ही आता है। शरीर के कुल भार का 1% भाग फास्फोरस होता है। यह शरीर की प्रत्येक कोशिकाओं में उपस्थित रहता है और कोशिकाओं के केंद्र में रहकर यह इनके विभाजन में सहायक होता है। दांतों और हड्डियों के निर्माण में फॉस्फोरस का 80% भाग कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम फॉस्फेट बनाता है। कैल्शियम फॉस्फेट ही हड्डियों और दांतों के निर्माण में उपयोगी होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में लगभग 400 से 700 ग्राम फास्फोरस रहता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Thoss, Vera (14 मार्च 2017). "Phosphorus is vital for life on Earth – and we're running low". The Conversation (अंग्रेज़ी में).