विकिपीडिया वार्ता:विकिपरियोजना भारतीय सेना

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ विकिपीडिया:विकिपरियोजना भारतीय सेना पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

सैन्य छावनियां[संपादित करें]

@Swapnil.Karambelkar: जी, क्या सैन्य छावनियों से संबंधित लेखों को भी इस परियोजना के अंतर्गत बनाया/सुधारा जा सकता है? -- सायबॉर्ग (वार्ता) 07:34, 5 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@ArmouredCyborg: अवश्य ,सैन्य छावनियों के अलावा सैन्य प्रतिष्ठान (प्रशिक्षण केंद्र /ट्रेनिंग सेण्टर),सैन्य मुख्यालय आदि लेख बनाये एवं विस्तारित किये जा सकते है। स्वप्निल करंबेलकर | Swapnil Karambelkar (वार्ता) 07:41, 5 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

परियोजना या टास्क फोर्स[संपादित करें]

@Swapnil.Karambelkar: नमस्कार। मैं यह नही समक्ष पा रहा कि यह परियोजना है या "टास्क फोर्स" जिसे गलती से परियोजना बना दिया गया है। अगर ये परियोजना है, तो क्या भविष्य में हर एक देश की सेनाओं के लिये विकिपरियोजना होगी?? धन्यवाद--Navinsingh133 (वार्ता) 21:33, 5 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

मूल्यांकन[संपादित करें]

लेखों के मूल्यांकन (assesment) के लिए लगभग सभी अन्य परियोजनाओं की ही तरह मैं निम्न २ आधार प्रस्तावित करता हूँ:

  • गुणवत्ता के आधार पर
    इस आधार पर लेखों के मानक निम्न रखे जा सकते हैं:
    1. आधार - ४,००० बाइट से छोटे सभी लेख। / या वे सभी लेख जिनका विषय तो उल्लेखनीय है, परन्तु गुणवत्ता अति खराब है (उदा. मशीनी अनुवाद), चाहे उनका साइज कुछ भी हो।
    2. शुरुआती / प्रारंभिक - ज्ञानसन्दूक तथा कम से कम ४-५ सन्दर्भों से युक्त १०-१५,००० बाइट तक के लेख।
    3. आलेख (मुखपृष्ठ वाला आज का आलेख नहीं) - १५,००० बाइट से ऊपर के लेख जिनमें लेख से संबंधित लगभग हर विषय पर जानकारी हो, और उचित सन्दर्भ हों। हालाँकि विषयों का और विस्तार संभव हो। इनके चयन के लिए परियोजना के अंतर्गत ही नामांकन और समीक्षा का प्रावधान रख सकते हैं।
    4. श्रेष्ठ लेख - श्रेष्ठ लेख मापदंडों के अनुसार। इनका चयन श्रेष्ठ लेख नामांकन द्वारा होगा।
    5. निर्वाचित लेख - निर्वाचित लेख मापदंडों के अनुसार। इनका चयन निर्वाचित लेख परख द्वारा होगा।
    • सूचियों के लिए भी तीन स्तर: आधार (सभी) / उत्तम (परियोजना के अंतर्गत समीक्षा) / निर्वाचित (निर्वाचित सूची समीक्षा द्वारा) बनाए जा सकते हैं।
  • महत्त्व के आधार पर
    इस आधार पर लेखों को तीन मानकों में बांटा जाना चाहिए: उच्च / मध्यम / निम्न

उपरोक्त मूल्यांकन के लिए परियोजना का एक साँचा बनाया जाना चाहिए, जो लेखों के वार्ता पृष्ठों पर लगेगा।

@Swapnil.Karambelkar, Suyash.dwivedi, और Trikutdas: उपरोक्त प्रस्ताव पर अपने विचार रखें। -- सायबॉर्ग (वार्ता) 10:16, 6 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

अत्यंत ही सटीक प्रस्ताव है।निम्न मापदंड पहले से ही इस परियोजना के लिए निर्धारित है ,कम से कम ४००० बाइट ,३ सन्दर्भ ,ज्ञान संदूक ,पाद संदूक ,चित्रदीर्घा (हो तो बहुत अच्छा ) .सायबॉर्ग जी के प्रस्ताव बहुत अच्छे है। व्यक्तिगत स्तर पर मेरी परिकल्पना कम से कम १०० आलेख की है। साँचा का सुझाव तुरंत लागू होना चाहिए।शुरुवाती मूल्यांकन आप भी कर सकते है। : स्वप्निल करंबेलकर | Swapnil Karambelkar (वार्ता) 14:57, 6 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]
सायबॉर्ग जी अवश्य। हम जो भी कार्य करें वह कम से कम उपरोक्त प्रारम्भिक स्तर का होना ही चाहिये। अभी थोड़ा व्यस्त हूँ, जल्द ही कार्य शुरू कर दूँगा।-- त्रिकूटदास (वार्ता) 17:17, 6 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]
आप लोगों के समर्थन के बाद मैं उपरोक्त मानक विकिपीडिया:विकिपरियोजना भारतीय सेना/मूल्यांकन लेख पर स्थानांतरित कर रहा हूँ। कोई सुधार शेष हो, तो वहीं कर दें। धन्यवाद। -- सायबॉर्ग (वार्ता) 06:57, 7 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]
@ArmouredCyborg: अच्छा प्रस्ताव है इससे सदस्यों को अच्छे स्तर के लेख बनाने के प्रेरणा मिलेगी -- सुयश द्विवेदी (वार्ता) 17:42, 7 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

आइएनएस किलतान[संपादित करें]

नया लेख आइएनएस किलतान तैयार है। समीक्षा व सुधार हेतु प्रस्तुत कर रहा हू।----अरुण प्रताप (वार्ता) 16:20, 17 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@अरुण प्रताप: जी, इस परियोजना के अंतर्गत आपके पहले लेख के लिए बधाई। आपका बनाया यह लेख काफी अच्छा बन पड़ा है। हाँ, एक बार कोशिश करें कि ज्ञानसन्दूक में जो "सेंसर और

प्रोसेसिंग सिस्टम" वाला भाग है, उसकी जानकारी को भी विशेषताएं अनुभाग में एक पैराग्राफ बनाकर डाल दें। धन्यवाद। - सायबॉर्ग (वार्ता) 02:00, 18 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]

@ArmouredCyborg: जी, सुझाव व सुधार हेतु धन्यवाद।--अरुण प्रताप (वार्ता) 07:28, 18 मई 2018 (UTC)[उत्तर दें]