धनन्जय रामचन्द्र गाडगिल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
धनन्जय रामचन्द्र गाडगिल
जन्म 10 अप्रैल 1901
नासिक, महाराष्ट्र, भारत
मौत 3 मई 1971(1971-05-03) (उम्र 70)
भारत
पेशा अर्थशास्त्री
संस्था निर्माता
जीवनसाथी प्रमिला
बच्चे तीन बेटे तथा एक बेटी
माता-पिता रामचन्द्र भार्गव
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

धनन्जय रामचन्द्र गाडगिल, जो कि डी॰ आर॰ गाडगिल के नाम से भी जाने जाते हैं, एक भारतीय अर्थशास्त्री,[1] संस्था निर्माता[2] तथा भारत के योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे।[3] वे गोखले राजनीति एवं अर्थशास्त्र संस्थान, पुणे के संस्थापक निर्देशक[3] तथा गाडगिल योजना के रचयिता थे, जो कि चौथी तथा पाँचवी पंचवर्षीय योजना के दौरान राज्यों को दी जाने वाली केन्द्रीय सहायता का आधार था।[4] उन्हें महाराष्ट्र में किसानों के सहकारिता आन्दोलन के विकास का भी श्रेय जाता है।[3] भारत सरकार ने इनकी अमूल्य सेवाओं के देखते हुए २००८ में इनके सम्मान में स्मरणीय डाक टिकट जारी किया था।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Dr. Dhananjayrao Ramchandra Gadgil (10 April 1901 – 24 May 1971)". DGICM. 2015. मूल से 9 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अक्टूबर 2015.
  2. "Gadgil on Indian economics". द हिन्दू. 9 मई 2011. मूल से 22 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्टूबर 2015.
  3. रामचन्द्र गुहा (2006). How Much Should a Person Consume?. कैलीफोर्निया विश्विद्यालय प्रेस. पृ॰ 262. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780520248038.
  4. "Planning Commission" (PDF). योजना आयोग. 1997. मूल (PDF) से 10 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 October 2015.
  5. "Commemorative stamps" (PDF). पोस्ट्स एण्ड टेलीग्राफ, भारत सरकार. 2015. मूल (PDF) से 17 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्टूबर 2015.