अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (फ़िल्म एल्बम)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर
(ओरिजिनल मोशन पिक्चर साउंडट्रैक)
फ़िल्म स्कोर एलन सिल्वेस्ट्री द्वारा
जारी
  • अप्रैल 27, 2018 (2018-04-27) (डिजिटल)
  • मई 18, 2018 (2018-05-18) (फिजिकल)
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई २३:१५
लेबल

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर – ओरिजिनल मोशन पिक्चर साउंडट्रैक मार्वल स्टूडियो की 2018 की इसी नाम की फिल्म की स्कोर एल्बम है। एलन सिल्वेस्ट्री द्वारा संगीतबद्ध इस एल्बम को हॉलीवुड रिकार्ड्स तथा मार्वल म्यूजिक द्वारा 27 अप्रैल 2018 को डिजिटल प्रारूप में, जबकि 18 मई 2018 को सीडी/कैसेटों में जारी किया गया था। एल्बम दो संस्करणों में जारी की गई; पहले नियमित संस्करण में 23 गीत हैं, और दूसरे डीलक्स संस्करण में नियमित संस्करण की तुलना में कुछ विस्तारित और अतिरिक्त गीत शामिल हैं।[1]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

जून २०१६ में, द अवेंजर्स के लिए संगीत देने वाले एलन सिल्वेस्ट्री, को इन्फिनिटी वॉर और उसकी अगली कड़ी में संगीत देने के लिए चुना गया।[2] सिल्वेस्ट्री ने कहा कि पहले प्रत्येक चरित्र की थीम को फिल्म के स्कोर में शामिल करने के लिए चर्चाएं हुईं, "लेकिन हर कोई एकमत था कि इस प्रयास से विकर्षण के अतिरिक्त और कुछ नहीं होगा।"[3] सिलवेस्ट्री ने फिल्म के लिए संगीत जनवरी २०१८ में रिकॉर्ड करना शुरू किया,[4] और मार्च अंत तक काम पूरा कर लिया।[5]

इस फ़िल्म के संगीत पर काम करने को सिल्वेस्त्री ने एक बिल्कुल अलग अनुभव बताया, और कहा कि यह उनके "अब तक के किये गए सभी कामों से बिल्कुल अलग था।"[5] सिल्वेस्ट्री ने प्रत्येक इन्फिनिटी स्टोन पर अलग धुन बनाने से परहेज किया, जैसा कि उन्होंने कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर में टेसरेक्ट के साथ किया था। सिल्वेस्ट्री के अनुसार "इन्फिनिटी स्टोन्स के लिए संगीत वास्तव में थैनॉस की प्रतिक्रिया के आसपास बनाया गया है। हर बार जब उसे कोई स्टोन मिला था, वह पल हमेशा महत्वपूर्ण और अक्सर भावनात्मक था।"

सिल्वेस्ट्री का पूरा स्कोर ऑर्केस्ट्रल है, लेकिन वह फिल्म में ब्लैक पैंथर से लुडविग गोर्न्सन की थीम का उपयोग किया गया है।[3] फिल्म में द स्पिनर्स का "द रबरबैंड मैन" गीत भी शामिल है, जो तब बजता है, जब कि गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी पहली बार दिखाई देते हैं।[6]

गीत सूची[संपादित करें]

सारा संगीत एलन सिल्वेस्ट्री द्वारा रचित।[1]

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (ओरिजिनल मोशन पिक्चर साउंडट्रैक)
क्र॰शीर्षकअवधि
1."द अवेंजर्स"0:25
2."ट्रेवल डिलेस"2:43
3."अनडाइंग फिडेलिटी"5:05
4."ही वोन्ट कम आउट"2:31
5."वी बोथ मेड प्रॉमिसेस"2:22
6."हेल्प अराइव्स"4:21
7."हैंड मीन्स स्टॉप"2:37
8."यू गो राइट"4:26
9."फैमिली अफेयर्स"3:51
10."व्हाट मोर कुड आई लूस?"3:36
11."अ स्माल प्राइस"3:17
12."इवन फॉर यू"2:14
13."मोर पावर"4:07
14."चार्ज!"3:28
15."फोर्ज"4:22
16."कैच"6:04
17."हेयरकट एंड बियर्ड"3:02
18."अ लॉट टू फिगर आउट"2:01
19."द एन्ड गेम"2:17
20."आई फील यू"2:48
21."व्हट डिड इट कॉस्ट?"2:25
22."पोर्च"0:59
23."इन्फिनिटी वॉर"2:35
कुल अवधि:71:36

सारा संगीत एलन सिल्वेस्ट्री द्वारा रचित।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "'Avengers: Infinity War' Soundtrack Details". Film Music Reporter. April 26, 2018. मूल से April 28, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 28, 2018.
  2. Burlingame, Russ (June 6, 2016). "Avengers Composer Alan Silvestri To Return For Infinity War". Comicbook.com. मूल से 7 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 6, 2016.
  3. Burton, Byron (एप्रिल 27, 2018). "'Avengers: Infinity War' Composer Had Tough Time With One Scene in Particular". The Hollywood Reporter. मूल से एप्रिल 26, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि एप्रिल 28, 2018.
  4. Burlingame, Jon (May 11, 2017). "Alan Silvestri Receives Icon Honor at BMI Film, TV and Visual Awards". Variety. मूल से May 14, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 13, 2017.
  5. Burton, Byron (April 2, 2018). "'Ready Player One' Composer Alan Silvestri on Its Touching Final Moments". The Hollywood Reporter. मूल से April 4, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 4, 2018.
  6. Grebey, James (April 27, 2018). "What Song Were the Guardians of the Galaxy Listening To in 'Infinity War'". Inverse. मूल से 28 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 28, 2018.